संदेश

उप विकास आयुक्त द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया

चित्र
  सीतामढ़ी. ’समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण संबोधन वेबकास्टिंग के माध्यम से किया गया.’                                 समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला परिषद अध्यक्षा अदिति कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्षा सांझा देवी एवं जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण संबोधन वेबकास्टिंग के माध्यम से किया गया. संबोधन से पहले कार्यक्रम की शुरुआत माननीया जिला परिषद अध्यक्षा, उपाध्यक्षा, जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. वही जिला पदाधिकारी द्वारा माननीया जिला परिषद अध्यक्षा, उपाध्यक्षा को पौधा देकर सम्मानित किया गया. तत्पश्चात  जिला पंचायती राज पदाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा...

पुलिस बलों के सहयोग से विधि-व्यवस्था नियंत्रण किया गया

चित्र
मोतिहारी. चांदमारी रेलवे गुमटी -मोतिहारी स्टेशन पर आज हुए उपद्रव पर डीएम मोतिहारी सहित अन्य अधिकारियों और पुलिस बलों के सहयोग से विधि-व्यवस्था नियंत्रण किया गया.मौके पर अपील की गयी है कि युवा गुमराह ना बनें, सही रास्ता चुनें, उपद्रव - हिंसा समाधान नहीं है.राष्ट्रपिता गांधी की कर्मभूमि पवित्र चंपारण में इस तरह का कृत्य शोभनीय नहीं है.अभिभावक भी अपने बच्चों पर ध्यान दें. युवा अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करें.दोषियों को चिन्हित कर कठोरतम कार्रवाई की जायेगी.अब तक 23 गिरफ्तार हो चुके हैं, अन्य की भी शिनाख्त की जा रही है. किसी के बहकावे में न आएँ, पुलिस-प्रशासन आपके सहयोग - सुरक्षा के लिए तत्पर है. पप्पू कुमार सिंह कुशवाहा कहते हैं कि यह सही बात है. सरकारी संपत्ति कहीं ना कहीं आम जनता के हित के लिए ही होता है.इस को नष्ट करना अपने आप को क्षति पहुंचाने के बराबर है.नौजवानों से अनुरोध है, कृपया करके सरकारी संपत्ति नष्ट ना करें.रवि रंजन ने कहा कि अग्निपथ के पथ पे जो भी बिछा रहे हैं शूल,शायद उन्हें समझ नहीं ये उनकी बड़ी है भूल. संजय कुमार मुखिया ने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान करने पर हमारा ही ...

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम

चित्र
  मोतिहारी. माननीय मुख्यमंत्री, श्री नीतीश कुमार के द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण का आयोजन जिला स्तर पर जिला परिषद सभागार, मोतिहारी में एवं सभी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित किया गया.सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जनहित में जारी राज्य में नशा मुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह उन्मूलन के लिए समाज सुधार अभियान से संबंधित फोल्डर का विमोचन किया गया. जिलाधिकारी महोदय ने पंचायती राज संस्थाओं के सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह उन्मूलन के लिए समाज सुधार अभियान को सफल बनाया जाए.‘सुधरे व्यक्ति और परिवार होगा तभी समाज सुधार‘उन्होंने कहा कि सतत जीविकोपार्जन योजना को धरातल तक पहुंचाएं.अत्यंत निर्धन एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा अन्य समुदायों के लक्षित परिवारों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाए. इस अवसर पर जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष, श्रीमती ममता राय ,उपाध्यक्ष, श्रीमती गीता देवी,...

बेतिया का गौरव वापस लाने के लिए जनता जनार्दन इस मुहिम से जुड़े

चित्र
 *आगामी बेतिया नगर निगम के प्रत्याशियों को राजमाता महारानी जानकी कुँवर को सम्मान दिलवाने को मिला मुद्दा * युवा जागरण मंच के अध्यक्ष और बेतिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या -26 के वार्ड पार्षद दीपेश सिंह के नेतृत्व में बेतिया समाहरणालय पर धरना   * वार्ड संख्या -7 के भावी प्रत्याशी गोडेन अन्थोनी ठाकुर ने कहा है  कि बेतिया का गौरव वापस लाने के लिए जनता जनार्दन इस मुहिम से जुड़े बेतिया.पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया में स्थित महारानी जानकी कुँवर अस्पताल का नाम बदलने का मामला गरमाता चला जा रहा है.मालूम हो कि बिहार सरकार ने महारानी जानकी कुँवर  अस्पताल का नाम बदल कर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल कर दिया है.इस समय एक मेडिकल काॅलेज के विकसित करने की तर्ज पर करोड़ों रूपयों की लागत से इसका निर्माण कार्य भी प्रगति पर है. वार्ड संख्या -7 के भावी प्रत्याशी गोडेन अन्थोनी ठाकुर ने कहा कि आने वाले कुछ सालों में यह बेतिया ही नहीं आस पास के सभी जिलों के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल वरदान साबित होने की प्रबल संभावना है. पर जिस जगह यह बन रही है वो बेतिया राज की विरासत है और इसमें...

राहुल गांधी के समर्थन में बिहार कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा मेमोरेंडम

चित्र
 * राहुल गांधी के समर्थन में बिहार कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा मेमोरेंडम * कांग्रेस नेताओं ने ईडी के खिलाफ राज्यपाल को दिया मांग पत्र * धरना, सत्याग्रह, प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को बिहार कांग्रेस ने सौंपा मांग पत्र पटना. ईडी द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी के खिलाफ  लगातार पूछताछ कर परेशान किये जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में केंद्रीय सत्ता के खिलाफ जबरदस्त रोष है.चरणबद्ध तरीके से लगातार बिहार कांग्रेस अपना विरोध दर्ज करा रही है. इसी के तहत आज  राजभवन के सामने बड़ी संख्या में जुटकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और ईडी के रवैय्ये के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल से मिलकर मांग पत्र भी सौंपा गया. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा कर रहे थे.बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने शीर्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार की साजिश बताते हुए हालिया घटनाक्रम को लोकतंत्र का गला घोंटना बताया. विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को मांग पत्र सौंप बाहर निकले बिहार कांग्रेस के प...

अनुमंडल/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक

चित्र
  नालंदा.राज्य सरकार द्वारा सभी पदाधिकारियों के लिए बुधवार एवं गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है.प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को सभी पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न निर्धारित कार्यालयों/योजनाओं की जांच की जाती है. इस संबंध में कुछ अवसरों पर राज्य स्तर से विभिन्न विभागों द्वारा जिला स्तर के नामित पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण लिए स्थल एवं कार्यालय/योजना निर्धारित की जाती है. इसके अतिरिक्त प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को जिला स्तर से भी विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों के निरीक्षण के लिए स्थल तथा कार्यालय/योजना का निर्धारण किया जाता है.इस निरीक्षण की प्रक्रिया को और भी प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने विभिन्न प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी एवं अनुमंडल/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की.  सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि प्रत्येक बुधवार एवं गुरुवार को सभी पदाधिकारी नियमित रूप से निर्धारित स्थल पर निर्धारित कार्यालय/योजनाओं की जांच अवश्य रूप से करें.कार्यालय/योजनाओं...

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हरदेव भवन सभागार में आयोजित की गई

चित्र
नालंदा. इस जिले में निरंतर शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हरदेव भवन सभागार में आयोजित की गई.बैठक में समिति के  सदस्यों ने एक-एक कर अपनी भावनाओं के साथ-साथ अपना सुझाव व्यक्त किया.सभी लोगों ने एक मत से लोकतांत्रिक मूल्यों में अपनी आस्था रखने एवं एवं इसके अनुपालन के प्रति अपनी वचनबद्धता का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति के सभी सदस्यों को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का अनुरोध किया.अन्य जगहों पर होने वाले किसी भी तरह की अप्रिय घटनाओं का दुष्प्रभाव अपने जिला एवं शहर में नहीं हो, इसे सामूहिक जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया.सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक, अफवाहजनक या हिंसा भड़काने वाले पोस्ट करने वालों के विरुद्ध पूरी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. अधिकारी द्वय ने सभी लोगों को किसी भी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने का स्पष्ट रुप से निर्देश दिया. किसी भी सोशल मीडिया प...