संदेश

लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश

चित्र
  नालंदा: सचिव ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार श्री पंकज कुमार पाल ने आज हरदेव भवन सभागार में विभागीय पदाधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की. विभाग के विभिन्न सड़क निर्माण की योजनाओं से संबंधित जमीन मापी के लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. अधिकांश योजनाओं से संबंधित जमीन मापी का कार्य पूरा हो चुका है, शेष मामलों में मापी का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया गया. विगत मार्च एवं अप्रैल माह में माननीय मुख्यमंत्री के क्षेत्र भ्रमण के क्रम में स्थानीय लोगों द्वारा ग्रामीण पथ/पुल निर्माण एवं मरम्मती से संबंधित कई आवेदन किए गए थे. विभागीय प्रावधान के अनुरूप इनमें से उपयुक्त पाए गए मामलों में विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है.इस संदर्भ में बैठक में उपस्थित विभाग के मुख्य अभियंता को एक-एक मामले की समीक्षा कर विभागीय प्रावधान के अनुसार सभी उपरोक्त मामले में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.सड़क संपर्कता से छूटे हुए एवं विभाग द्वारा सर्वेक्षित ग्रामीण बसावटों के संपर्क पथ निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए तुरंत विभा...

किशनगंज अभिलेखागार का निरीक्षण किया गया.

चित्र
  किशनगंज  : आज दिनांक - 12.07.2022 को श्री श्रीकांत शास्त्री भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, किशनगंज के द्वारा जिला अभिलेखागार, किशनगंज का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान अभिलेखागार में नमी पाये जाने के कारण खिड़कियों में जाली लगवाने तथा अभिलेखागार में हो रहे रिसाव को ठीक कराने के लिए मौके पर उपस्थित भवन प्रमंडल के अभियंता को निर्देशित किया गया. अभिलेखागार में अग्निशमन यंत्र काफी पुराना होने के कारण उसे नवीकरण करने के लिए निर्देशित किया गया तथा अभिलेखागार में संरक्षित अभिलेखों में नियमित अंतराल पर कीटनाशक पाउडर का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया. अभिलेखागार में प्रतिदिन प्राप्त हो रहे आवेदकों को पंजी में संधारित करने के लिए निर्देशित किया गया. निरीक्षण के दौरान मौके पर अपर समाहर्त्ता किशनगंज, प्रभारी पदाधिकारी जिला अभिलेखागार किशनगंज, भवन प्रमंडल के अभियंता एवं अभिलेखागार के कर्मीगण उपस्थित थे. आलोक कुमार

जिले के लिए वरदान साबित होंगी एंबुलेंस

चित्र
किशनगंज : आज 12.07.2022 को श्री श्रीकांत शास्त्री भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, किशनगंज के द्वारा 06 नए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा प्राप्त 102 एंबुलेंस सेवा के तहत 03 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस एवं 03 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रवाना किया . ज्ञात हो की जिले में पूर्व से 19 एंबुलेंस संचालित हैं. वहीं पूर्व में संचालित एंबुलेंस के जर्जर होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र को पुरानी एंबुलेंस के स्थान पर एक नई एंबुलेंस आवंटित की गई हैं. उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गत दिनों 534 एंबुलेंस गाड़ियों को सूबे के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया था . इस दौरान जिलापदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री  ने बताया स्वास्थ्य केन्द्रों को नई एंबुलेंस मिलने से अब मरीजों व सड़क हादसों में घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा. जिला पदाधिकारी  को रवाना करने के पूर्व एंबुलेंस के अंदर की व्यवस्था ...

कांग्रेस ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र बाबू की 106 वीं जयंती

चित्र
 श्रद्धा से याद किये गए पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र बाबू कांग्रेस ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र बाबू की 106 वीं जयंती पटना. बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की 106वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी के अध्यक्षता में आयोजित जयंती कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि बिहार को विकास के राह पर अग्रसर करने के लिए सत्येंद्र बाबू ने असीमित प्रयास किये. उनके द्वारा बिहार में उद्योग कारखानों के स्थापना को लेकर दूरदर्शी सोच थी, जिसे उन्होंने मूर्त रूप दिया. बिहार के राजनैतिक इतिहास के नायक के रूप में उन्हें आज भी याद किया जाता है. उन्होंने सत्येंद्र बाबू को कांग्रेस के आदर्श पुरुष की संज्ञा दी और कहा कि उनके बताए रास्तों पर चलना होगा. प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने सत्येंद्र बाबू के जयंती पर उनके द्वारा बिहार के विकास के लिए उठाए गए उनके कदमों पर प्रकाश डाला और कहा कि पंचायतीराज एवं शिक्षा के ...

पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए वर्तमान स्थिति से अवगत

चित्र
गयाः इस जिले के जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में गया ज़िले में वर्षा के अभाव में संभावित सुखाड़ के स्थिति को देखते हुए जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए वर्तमान स्थिति से अवगत हुए. सर्वप्रथम जिला सांख्यिकी पदाधिकारी गया ने बताया कि 1 जून 2022 से 11 जुलाई 2022 तक सामान्य वर्षापात 240.59 मिलीमीटर होना था परंतु 72.72 वास्तविक वर्षापात मापा गया है.उन्होंने यह भी बताया कि 1 जुलाई 2022 से 11 जुलाई 2022 तक कुल 25.02 मिली मीटर वास्तविक वर्षापात हुई है. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि वर्षा नहीं होने के कारण किसान धान की खेती लगभग 0.57 प्रतिशत ही किसान धान बोए हैं. उन्होंने बताया कि गया जिले में धान की खेती के लिए 181832 हेक्टेयर में से 1030 हेक्टेयर ही मात्र आच्छादित हुए हैं. उसी प्रकार मक्का की खेती के लिए 7059 हेक्टेयर के विरुद्ध 1877 हेक्टेयर मात्रा आच्छादित हुए हैं जो 26.60 प्रतिशत है. उसी प्रकार दलहन की खेती के लिए अरहर दाल के लिए 4379 हेक्टेयर के विरुद्ध मात्र 1004 हैक्टेयर ही अच्छा गीत किया गया है जो 22.92ः है इसके साथ ही उर...

गया जिले को कुल 21 वाहन प्राप्त हुए

चित्र
 राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा गया जिले को कुल 21 नए एंबुलेंस उपलब्ध कराए गए हैं क्रिटिकल मरीजों को इन एम्बुलेंस के माध्यम से आसानी से अब अस्पताल में कराए जाएंगे भर्ती’ गया: इस जिले के जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने आज समाहरणालय परिसर में (102) नए आतुर वाहन जो राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना द्वारा बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड पटना के द्वारा गया जिले को कुल 21 वाहन प्राप्त हुए हैं, उसे हरी झंडी दिखाकर जिला पदाधिकारी द्वारा रवाना किया गया. इसके पूर्व जिला पदाधिकारी ने एंबुलेंस के अंदर जाकर विस्तार से जानकारी देते हुए एडवांस लाइफ सपोर्ट एवं वेंटिलेटर कैसे कार्य करता है इत्यादि के बारे में उपस्थित चिकित्सक से जानकारी लिया. जिला पदाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा कुल 21 एंबुलेंस जिले को प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व के पुराने एंबुलेंस जो कार्यरत नहीं थे उसे हटाते हुए नये एंबुलेंस दिया जा रहा है.यह एंबुलेंस विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजी जा रही है.उन्होंने बताया कि 21 एंबुलेंस में 12 एंबु...

माले विधायक दल प्रधानमंत्री को सौंपेगा अपना ज्ञापन

चित्र
 ◆ बिहार में स्वतंत्रता आंदोलन म्यूजियम की स्थापना करने की भी करेगा मांग पटना: भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल और विधायक दल नेता महबूब आलम ने आज संयुक्त प्रेस बयान जारी करके कहा है कि कल 12 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पटना आगमन पर माले विधायक दल पटना जंक्शन का नामकरण भगत सिंह के साथी बटुकेश्वर दत्त के नाम पर किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाएगा. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष और आजादी के 75 वर्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम में उक्त मांग के साथ-साथ बिहार में किसान आंदोलन के महान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर बिहटा रेलवे स्टेशन और महात्मा गांधी की जान बचाने वाले बतख मियां के नाम पर मोतिहारी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार का नामकरण किए जाने की भी मांग की जाएगी. प्रधानमंत्री से बिहार में चले आजादी के आंदोलन की विरासत के दस्तावेजीकरण के लिए स्वतंत्रता आंदोलन म्यूजियम की भी स्थापना की मांग की जाएगी. राजद्रोह और यूएपीए जैसे कानूनों को खत्म करने, राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न, देश में अभिव्यक्ति की आजादी पर हो रहे हमले, मुस्लिम समुदाय के खिलाफ घृणा ...