ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की बहनों ने सैनिक भाइयों की कलाई पर प्यार बांधा
दानापुरः इस साल बहन और भाई के बीच प्यार का सबसे बड़ा त्यौहार रक्षाबंधन 11 अगस्त को पड़ रहा है. वैसे तो यह पर्व हमेशा ही खास रहा है, हो भी क्यों न यह रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता जो है.सरहद पर रहकर देश को सुरक्षा प्रदान करने वाले 250 से अधिक सेना के जवानों को राखी भाई मानकर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की बहनों ने सैनिक भाइयों की कलाई पर प्यार बांधा है.यह सब तेजी से प्रगति करते देश में देखने को मिल रहा है और पहले के मुकाबले काफी बदलाव देखने को मिलेगा. माननीय पटना उच्च न्यायालय की अधिवक्ता प्रतिमा कुमारी कहती हैं कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विघालय 140 देशों में काम कर रही है. इसकी 9000 शाखा है.जो यूएनओ से मान्यता प्राप्त है.इसमें 10 सालों से जुड़ी हैं. उन्होंने कहा कि यहां पर मुझे अच्छा लगता है.यहां पर किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं है.वन गॉड,वन वर्ल्ड और वन फैमिली के फार्मूला पर चला जाता है. अधिवक्ता प्रतिमा कुमारी कहती हैं यहां पर राजयोग सिखाया जाता है.राजयोग की शिक्षा है खुद पर राज करना.जिस दिन खुद पर राज करना आ गया. उसी दिन से जीवन में शांति और खुशी आ जाए...