संदेश

सरकार कोई ठोस कदम उठाए ताकि हम लोगों का जीवन में सुधार आ सके

 पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार है.बेरोजगारों को नीतीश-तेजस्वी सरकार ने 20 लाख नौकरी और रोजगार देने का वादा कर चुके हैं. इस संदर्भ में कार्य भी किया जा रहा है.तो कैसे विकास मित्र को रोजाना नौकरी जाने का डर सता रहा है! विकास मित्र संजय कुमार को किस तरह स्पष्टीकरण का जवाब देने का डर है.आप लोगों को खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही बहाल किये हैं तो किस तरह से अधिकारी कार्रवाई कर सकते है.इस तरह का डर को दिलो दिमाग से निकाल दीजिए. विकास मित्र का कहना है कि यह एक ऐसी नौकरी है.जहां पर सरकारी नौकरी की तरह लगता ही नहीं है.विकास मित्र को किस वेतनमान के तहत रखा गया है,जिसमें वेतनमान ही नहीं है. वह पता ही नहीं चलता है. कई दशक से विकास मित्र कार्यरत हैं.उनको स्थायीकरण का प्रावधान ही नहीं है.विकास मित्र  का  मासिक मानदेय नहीं मिलता है.इसका कोई ठिकाना भी नहीं है और न ही मिलने का कोई आसार है.जिसके कारण विकास मित्र सूदखोरों से भारी ब्याज देकर ऋण लेने का बाध्य होते हैं.भारतीय नागरिकों की तरह कर्ज में जन्म लेते हैं और कर्ज में ही परलोक सिधार जाते हैं.वही हाल विकास मित्र का भी है. कर्ज क...

विशाल एशियाई देश भारत में कार्डिनलों की संख्या छह हो गई

चित्र
   रोमः आज शनिवार 27 अगस्त को रोम में दुनिया के हर कोने से पुराने और नवनियुक्त कार्डिनल संत पापा फ्राँसिस की आठवीं कंसिस्ट्री सम्मेलन में भाग लिए. संत पापा फ्राँसिस संत पेत्रुस महागिरजाघर में 20 नये कार्डिनलों को लाल टोपी पहनाते हुए कार्डिनल मंडल में शामिल कर रहे हैं,जिनमें से 16 अस्सी वर्ष से कम उम्र के हैं, इसलिए भविष्य में संत पापा के चुनाव के मतदाता हैं और चार गैर-मतदाता हैं जो 80 वर्ष से ऊपर के हैं. रोम में धार्मिक कार्यक्रम में संत पिता फ्रांसिस ने 20 नये कार्डिनलों में दो कार्डिनल भारत से हैं गोवा और दामन महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष और भारतीय धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष नवनियुक्त कार्डिनल फ़िलिप नेरी अतोनियो सेबेस्तियानो डो रोसारियो फेराओ, और हैदराबाद महाधर्मप्रांत के नवनियुक्त कार्डिनल महाधर्माध्यक्ष अंतोनी पूला हैं. इस प्रकार विशाल एशियाई देश भारत में कार्डिनलों की संख्या छह हो गई. कार्डिनल बसिलियोस क्लेमिस थोट्टुनकल, कार्डिनल तेलेस्फोर प्लासिदुस टोप्पो, कार्डिनल ग्रेसियस ओसवाल्ड, कार्डिनल जॉर्ज एलेनचेरी, नवनियुक्त कार्डिनल फ़िलिप नेरी और नवनियुक्त कार्डिनल महा...

एकंगरसराय प्रखंड में जनता दरबार आयोजित किया

चित्र
  एकंगरसराय : इस नालंदा जिले के जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर ने एकंगरसराय प्रखंड में जनता दरबार  आयोजित  किया.प्रखंड सभागार में आम नागरिकों तथा जन प्रतिनिधियों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. खचाखच भरे सभागार में जिला पदाधिकारी तथा उप विकास आयुक्त ने सभी आवेदकों के पास जा-जाकर आवेदन लिया तथा सभी आवेदकों से समस्या जाना. मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों से भी इस संबंध में जानकारी ली गयी तथा आवश्यक निर्देश दिए गए.आयोजित जनता दरबार में कुल 155 आवेदन प्राप्त हुए जो राजस्व,आपदा,बिजली,डी आर डी ए,आवास,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण,सामाजिक सुरक्षा,मत्स्य इत्यादि से संबंधित हैं.मौके पर ही सभी आवेदनों को डिजिटाइज्ड कर दिया गया ताकि सभी संबंधित विभागों को भेजकर निगरानी करते हुए यथासंभव जल्द से जल्द समस्या का निपटारा किया जा सके. जिला पदाधिकारी द्वारा हरेक प्रखंड में बारी-बारी से जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है ताकि प्रखंड के लोगों के समस्या को प्रखंड में ही सुन लिया जाय तथा निराकरण करा दिया जाय. आलोक कुमार

अनुसूचित जाति के छात्रों के नामांकन में विगत वर्षों की अपेक्षा काफी कमी आ रही है

चित्र
  कटिहार: यहां आने के बाद डॉ० अंजू बाला, माननीय सदस्या, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति से संबंधित जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में प्रतिवेदन में पाया गया कि विद्यालय में अनुसूचित जाति के छात्रों के नामांकन में विगत वर्षों की अपेक्षा काफी कमी आ रही है. प्रतिवेदन से प्रतीत होता है कि छात्र उच्चतर कक्षा में जाते-जाते छोड़ देते है. जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर विद्यालयों में अनुसूचित जातियों के छात्रों के नामांकन पर विशेष ध्यान देंगे. साथ ही विद्यालय में पढ़ाई के स्तर को उच्चतर करने में हर संभव प्रयास करेंगे तथा कृत कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन आयोग को उपलब्ध करायेंगे. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की गई.पाया गया कि इस योजना के तहत अनुसूचित जातियों को जितना प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए कम है. आवास योजना में अनुसूचित जातियों के प्रतिनिधित्व को जनसंख्या के अनुपात में बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया. बैठक में असैनिक शल्य चिकित्सक के प्रतिनिधि उपस्थित...

केवाईपी, बीएससीसी एवं एसएचए के लाभुकों को दें सुलभतापूर्वक जानकारी : जिलाधिकारी

चित्र
  * केवाईपी, बीएससीसी एवं एसएचए के लाभुकों को दें सुलभतापूर्वक जानकारी : जिलाधिकारी * लंबित मामलों को अविलंब करें निष्पादित, जिले की रैंकिंग को करें बेहतर * जिलाधिकारी द्वारा डीआरसीसी का किया गया औचक निरीक्षण * कई अधिकारियों से शोकॉज, वेतन कटौती करने का निर्देश * एक बिचौलिया गिरफ्तार, भेजा गया जेल बेतिया: पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) का औचक निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बारी-बारी से सभी काउंटरों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान विभिन्न कार्यों से आये लाभुकों/छात्रों रामनगर के मोहित राज, बगहा के दीपक कुमार, मझौलिया के सुरेश ठाकुर सहित माधो ठाकुर (अभिभावक) से बातचीत की गई तथा केवाईपी, बीएससीसी, एसएचए से संबंधित जानकारी प्राप्त की गयी. जिलाधिकारी ने लाभुकों/छात्रों/अभिभावकों से कहा कि डीआरसीसी में सभी सुविधाएं निःशुल्क है. विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी को भी एक रूपया नहीं देना है, अगर कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का डिमांड करता है तो, इसकी सूचना तुरंत दें, उसके विरूद्ध कड़ी ...

सभी पल्ली में संचालित है पल्ली परिषद

चित्र
  पटना: पटना महाधर्मप्रांत में कुर्जी पल्ली है.इस कुर्जी पल्ली के पुरोहित हैं फादर पीयूष प्रशांत माइकल ओस्ता.पल्ली पुरोहित कुर्जी पल्ली परिषद का चुनाव कराने जा रहे हैं.नए पल्ली परिषद के चुनाव के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है. इसी संदर्भ में पल्ली पुरोहित ने चुनिंदा लोगों को स्वनिर्मित परिषद के चुनाव की शर्ते और नियमावली भेजा है.उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि यदि किसी बिंदु पर आपको कोई आपत्ति हो तो अनुरोध है कि कल शनिवार 27 अगस्त रात तक उसे  भेज दें ताकि आने वाले रविवार से चुनाव संबंधी सूचना पल्ली को दिया सके. विदित हो कि सभी पल्ली में पल्ली परिषद संचालित है.कुछ जगहों में संचालित नहीं है.कुर्जी पल्ली पुरोहित के द्वारा बताया गया कि पल्ली परिषद की नियमावली और शर्तें है. उनका कहना है कि कुर्जी पल्ली परिषद एक सलाहकार परिषद है, इसका अपना संविधान है. संविधान के अनुसार परिषद का काम केवल सलाह देना है. परिस्थिति के अनुसार पल्ली पुरोहित इसे भंग कर सकते हैं. इस पल्ली में आने वाले सदस्य की सदस्यता एक अवैतनिक पद है. जो सेवा कार्य से प्रेरित हैं.इसमें व्यक्तिगत लाभ की कोई बात नहीं होती है. स...

भाजपाइयों ने बाहर निकले बलात्कारियों-अपराधियों के स्वागत जगह-जगह

चित्र
पटना: देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं के सम्मान पर भाषण दे रहे थे, दूसरी ओर गुजरात के चर्चित बिलकिस बानो कांड के बलात्कारी व जनसंहारी गोधरा उप जेल से रिहा किए जा रहे थे, इसने पूरे देश को सकते में डाल दिया. भाजपाइयों ने बाहर निकले बलात्कारियों-अपराधियों के स्वागत में जगह-जगह आयोजन कर उनकी आरती उतारा. तिलक लगाकर उन सबका अभिनंदन किया गया. यह भाजपा व संघ गिरोह की महिलाओं व मुस्लिमों के प्रति चरम घृणा की खुली अभिव्यक्ति थी. बिलकिस बानो मामला एक ऐसा मामला था, जिसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच चली थी. गुजरात में उन्हें जान से मारने की धमकी के कारण उच्चतम न्यायालय ने उनका मामला महाराष्ट्र में स्थानांतरित कर दिया था. बिलकिस बानो गैंगरेप व उनके परिवार के 7 लोगों की हत्या के इस जघन्य मामले में 2008 में मुंबई की एक विशेष अदालत ने 11 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी. जिसे बाॅम्बे हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा.  इस साल दोषियों में से एक ने 1992 की नीति को आधार बनाकर सुप्रीम कोर्ट में रिहाई की गुहार लगाई, ज...