कैंपस के चारों तरफ वृक्षारोपण सुनिश्चित किया जाए
मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने अरेराज प्रखंड के ग्राम पंचायत पिपरा में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, पिपरा का लिया जायजा. अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, पिपरा में मेन्सुरल वेस्ट, मेडिकल वेस्ट, इलेक्ट्रीकल वेस्ट, सूखा पेपर, गीला पेपर, सीसा, मेटल, प्लास्टिक प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्था की गई है.मनरेगा द्वारा वृक्षारोपण कार्यों को उन्होंने स्वयं देखा, साथ ही संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पौधों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए. जिलाधिकारी महोदय द्वारा पिपरा पंचायत में जितवारपुर नया टोला में नल जल योजना एवं आवास योजना का भी जायजा लिया गया.इस पंचायत में 128 आवास योजना लगभग पूर्ण हो चुके हैं.जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी आवास एक ही रंग से रंग रोगन सुनिश्चित की जाए. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अरेराज में उप स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, पिपरा का उन्होंने जायजा लिया, साथ ही निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का भी उन्होंने निरीक्षण किया. राजकीय उत्क...