संदेश

समाहरणालय के परिचर्चा भवन में की गई

चित्र
सीतामढ़ी. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम करने का समय तय किया गया.राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन  समाहरणालय के परिचर्चा भवन में की गई. बैठक में एन0डी0डी0, एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम, स्वास्थ्य विभाग एवं एक्सरे से संबंधित सभी बिंदुओं पर समीक्षा की गई.  एनडीडी कार्यक्रम की समीक्षा में जिला पदाधिकारी  द्वारा दिनांक 07.11.2022 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम और दिनांक 11.11.2022 को मॉप राउंड केे लिए समीक्षा किया गया. जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया की सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे की कृमि की दवा सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में पहुँच जाए और सभी शिक्षक को प्रशिक्षण करा दिया जाए. जिला शिक्षा पदाधिकारी सह सुनिश्चित करेंगे की दवा सभी स्कूलों में पहुँच जाए निर्धारित तिथि को सभी बच्चे इसका सेवन करें.     एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम  में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के प्रखंडवार समीक्षा के क्रम में एनेमिक गर्भवती महिला को पहचान ...

महत्वपूर्ण घाटों का निरीक्षण किया

चित्र
    सीतामढ़ी. इस जिले के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा है. जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया.शहर स्थित विभिन्न घाटों एवं सुप्पी तथा बैरगनिया इत्यादि प्रखंडों में स्थित महत्वपूर्ण घाटों का निरीक्षण किया.जिलाधिकारी ने सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं सुचारु यातायात प्रबंधन के लिए सभी पदाधिकारी सजग एवं तत्पर रहने का निर्देश दिया.    उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सभी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता के साथ सुरक्षा के माकुल प्रबंध सुनिश्चित करने एवं विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर गंभीरतापूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने शहर स्थित कई छठ घाटों एवं तालाबो का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा भी लिया. उन्होंने शहर स्थित खरका पोखर घाट,पुंडरीक क्षेत्र पोखर वार्ड नंबर 05,माई जी के पोखर वार्ड 08,कौआही पोखर यादव नगर वार्ड नंबर 02, अख्ता घाट सुप्पी,ढेंगा घाट सुप्पी,लाल बकिया ऑफिस घाट बैरगनिया वार्ड नम्बर 3,4,5 सहित कई महत्वपूर्ण घाटों का निरीक्षण किया.   ...

उत्तरप्रदेश के एन0एच0 730 के सेवराही में मिलेगी 727 एए फोर लेन सड़क.

चित्र
  बेतिया.03 हजार करोड़ की लागत से बनेगी एन0एच0 727 एए फोर लेन सड़क.29.22 किमी लंबी सड़क में 11.2 किमी ब्रिज का भी होगा निर्माण.बेतिया के पटजिरवा, पखनाहा होते हुए पिपरा घाट और उत्तरप्रदेश  के एन0एच0 730 के सेवराही में मिलेगी 727 एए फोर लेन सड़क. जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में माननीय जनप्रतिनिधियों की सम्पन्न हुयी बैठक में सड़क निर्माण के लिए अनुमोदित मार्गरेखन हुआ स्वीकृत. पश्चिम चम्पारण जिला में पटजिरवा, पखनाहा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर बेतिया से पिपराघाट और उतरप्रदेश में एन0एच0 730 के साथ सेवराही को जोड़ने वाली राष्ट्रीय उच्च पथ 727 एए (फोर लेन सड़क) का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है. उक्त सड़क की कुल लंबाई 29.22 किलोमीटर है तथा इसकी लागत 03 हजार करोड़ रूपये है। इस पथ में 11.2 किलोमीटर लंबा ब्रिज भी बनना है. राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-727 एए के विस्तृत परियोजना परामर्शी के अनुशंसित  मार्गरेखन    पर लोक सहमति प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक सम्पन्न हुयी. इस बैठक में माननीय विधायक, नौतन, श्री नारायण प्रसाद, माननीय विधायक, चनपटिया, ...

क्रांतिकारी कम्युनिस्ट की नई मिसाल कायम की रामनरेश राम ने

चित्र
   * जनांदोलनों से संसदीय मोर्चे तक एक क्रांतिकारी कम्युनिस्ट की नई मिसाल कायम की रामनरेश राम ने पटना.भोजपुर आंदोलन और बिहार में सामाजिक बदलाव के संघर्ष के किंवदती बन चुके भाकपा-माले के दिवंगत नेता काॅ. रामनरेश राम के 12 वें स्मृति दिवस पर आज पार्टी राज्य कार्यालय सहित पूरे बिहार में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.     राज्य कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के राज्य सचिव कुणाल, किसान महासभा के महासचिव राजाराम सिंह, केडी यादव, , अभ्युदय, कमलेश शर्मा, उमेश सिंह, राजाराम, गोपाल रविदास, संदीप सौरभ, संजय यादव, प्रकाश कुमार सहित कई लोग उपस्थित हुए. श्रद्धांजलि सभा का संचालन पोलित ब्यूरा के सदस्य काॅ. अमर ने की.          इस मौके पर राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि काॅ. रामनरेश राम भोजपुर में गरीब-भूमिहीन किसानों व समाज के कमजोर वर्गों के क्रांतिकारी उभार के मुख्य शिल्पीकार थे. भोजपुर में रणवीर सेना के नेतृत्व में सांप्रदायिक-सामंती ताकतों के गठजोड़ के खिलाफ जनता के सफल प्रतिरोध आंदोलन से लेकर ग्रामीण व खेत मजदूरों को राष्ट्रीय स्तर पर एक क्रांतिकार...

बिहार में डेंगू लगातार अपने पांव पसार रहा है

चित्र
   जमुई. बिहार में डेंगू लगातार अपने पांव पसार रहा है.बचाव के लिए सरकारी स्तर पर किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं.मरीजों की संख्या बिहार में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है.इस बार का डेंगू पिछले कई सालों के डेंगू से अधिक पैनिक है. उसने लोगों के बीच कोरोना वायरस की तरह डर का माहौल बना दिया है. बहुत से मरीजों का प्लेटलेट्स काउंट सामान्य से काफी कम है.           डेंगू के बढ़ते मामलों के कारण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ती जा रही है.पहले कोरोना से निपटना मुश्किल हो रहा था. अब डेंगू पैर पसारने लगा है.वहीं इन दिनों रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही ‘प्रबोध जन सेवा संस्थान‘ की इकाई मानव रक्षक रक्तदाता परिवार के कई सेवा भावी रक्तवीर लगातार गंभीर डेंगू मरीजों की जिंदगी बचाने को लेकर एसडीपी डोनेशन उपलब्ध करवाने को सार्थक प्रयास कर रहे है. जिसमें जमुई इकाई से महादेव सिमरिया निवासी पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह के छोटे पुत्र सूरज सिंह रेयर रक्त समूह ओ-निगेटिव के पहले एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) रक्तदाता बनें.जिन्होंने गत रविवार को स्लम ए...

जिला मुख्यालय में बास्केटबॉल कोर्ट एवं वालीबॉल कोर्ट का निर्माण किया जाना है

चित्र
 मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत जिला मुख्यालय में शीघ्र होगा बास्केटबॉल एवं वालीबॉल कोर्ट का निर्माण.जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न.. बेतिया.कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के छात्र एवं युवा निदेशालय द्वारा खेल संस्कृति को विकसित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत जिला मुख्यालय में बास्केटबॉल कोर्ट एवं वालीबॉल कोर्ट का निर्माण किया जाना है. इसके लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. बास्केटबॉल कोर्ट एवं वालीबॉल कोर्ट निर्माण करने के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा आज जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा की गयी. जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि बास्केबॉल एवं वालीबॉल कोर्ट निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति के पश्चात प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्ताव अविलंब उपलब्ध करायें.अंचलाधिकारी, बेतिया को निर्देश दिया गया कि बास्केटबॉल कोर्ट के लिए 37मी0×25मी0 तथा वालीबॉल कोर्ट के लिए 35मी0×25मी0 भूमि अविलंब चिन्हित करें ताकि कोर्ट निर्माण की कार्रवाई आगे बढ़ सके. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले मे...

योजनाओं का शिलान्यास

चित्र
  पटना.माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के कर कमलों द्वारा बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड ,पटना ( स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार का एक उपक्रम) माननीय मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना एवं सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह ,अन्य योजनाओं का शिलान्यास /उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण का आयोजन किया गया. बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना अंतर्गत मोतिहारी जिला में एएनएम प्रशिक्षण संस्थान- सह-छात्रावास भवन, रक्सौल,अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिहुली, प्रखंड पताही, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , भेड़ीहारी ,प्रखंड सुगौली का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा संपन्न किया गया.    इस अवसर पर जिलाधिकारी, सिविल सर्जन, डीपीएम ,डीआईओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें. आलोक कुमार