संदेश

मोकामा में शुरू से बाहुबलियों की धमक

चित्र
  पटना. इस बार मोकामा उपचुनाव में दो बाहुबलियों की पत्नी टकरा रही हैं.मोकामा में चार बार विधायक बनने वाले बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं.वहीं यहां पर बीजेपी से सोनम देवी उम्मीदवार हैं.वह बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं.चार बार विधायक बनने वाले अनंत सिंह की विधायकी खत्म होने के बाद नवंबर में मोकामा सीट पर फिर से चुनाव हो रहा.तीन नवंबर को वोटिंग होनी है. छह नवंबर को नतीजे आएंगे.    इस साल जून में अनंत सिंह को दस साल की सजा सुनाई गई.अभी बेउर जेल में हैं.इस सजा के बाद अपने आप उनकी विधायकी खत्म हो गई है और नवंबर में मोकामा सीट पर फिर से चुनाव हो रहा है. अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी इस सीट से आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं.बीजेपी से सोनम देवी उम्मीदवार हैं.सर्वज्ञात है कि मोकामा में शुरू से बाहुबलियों की धमक रही है.यहां जीतता वही है जिसके पास धन बल और बाहुबल है. देखना होगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है.    मालुम हो कि बिहार में 2020 में चुनाव हुआ था.इस चुनाव में भी मोकामा विधानसभा से अनंत सिंह का जीत का सिलसिला कायम रहा. इससे पह...

भारत को एकीकृत करने और देश पर आसन्न संकटों को दूर करने में योगदान रहा

चित्र
    पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 38 वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर और पूर्व गृह व रक्षा मंत्री स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वीं जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर कुमार सिंह ने किया.        इस अवसर पर  बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर कुमार सिंह ने कहा कि देश की आजादी को सरदार पटेल और इंदिरा गांधी ने सुदृढ़ किया। भारत को एकीकृत करने और देश पर आसन्न संकटों को दूर करने के लिए इन महान  विभूतियों ने हमेशा देश के प्रत्येक नागरिकों के दिलों में स्थान बनाएं रखेंगे.          कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, श्याम सुंदर सिंह धीरज, विधायक प्रेमचन्द्र मिश्रा, प्रतिमा कुमारी दास, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, विनय वर्मा, ग...

सैकड़ों युवा रक्तदान जागरूकता को लेकर सार्थक प्रयास कर रहे है

चित्र
  खून देकर निभा रहे इंसानियत का रिश्ता : प्रबोध जन सेवा संस्थान जमुई. रक्त के अभाव में यदि किसी व्यक्ति की सांसें थम जाये तो फिर हमारे इस संसार में रहने का क्या  मतलब. हम यदि पीड़ित मानवता के काम न आ सके तो जीना सार्थक नहीं. इसी भाव के साथ शुक्रवार को ढाब कश्मीर,जमुई निवासी युवा रक्तवीर सौरभ कुमार मिश्रा ने सदर अस्पताल,जमुई में इलाजरत राम नंदन सिंह के लिए रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल कायम की है.     सौरभ कुमार ने बताया की प्रबोध जन सेवा संस्थान की जमुई इकाई से जुड़कर जिले में हम जैसे सैकड़ों युवा रक्तदान जागरूकता को लेकर सार्थक प्रयास कर रहे है. इस से पूर्व भी मैंने कई बार जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया है. वहीं संस्थान से जुड़े सचिन कुमार ने बताया की सौरभ कुमार हमारे जमुई टीम में काफी जागरूक रक्तवीर है जो रक्तदान ही नहीं करते बल्कि रक्तदान को लेकर आम लोगों को प्रेरित भी करते है,जो काबिले तारीफ है. वैसे हम लोग हमेशा कोशिश करते है रक्त के अभाव में किसी की जान ना जाए. रक्तदान जागरूकता के महत्व को वही समझ सकता है जिसने रक्त के अभाव में परेशानी को झेला है या किसी अपने को खोय...

देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी लोग ढोरी माता के दर्शन के लिए आते

चित्र
    बेरमो.हजारीबाग धर्मप्रांत में है ऐतिहासिक जिला बोकारो. बोकारो का महत्व  ढोरी  माता को लेकर है.यहां पर प्रत्येक साल वार्षिक महोत्सव धोरी माता को सम्मान में नतमस्तक होकर राज्य ही नहीं देश-विदेश के श्रद्धालु आकर पूजा-अर्चना करते हैं.कोरोन काल के बाद आयोजित वार्षिक महोत्सव में भक्तगण उत्साह से शामिल होकर धार्मिक आयोजन में चार चाँद लगा दिये.हां  वार्षिक  महोत्सव धूमधाम से मनाया गया.     खूंटी धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष विनय कन्डुलना डीडी ने समारोही मिस्सा किया.इस अवसर पर खूंटी धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष विनय कन्डुलना डीडी ने मुख्य पंडाल में कहा कि ढोरी माता चमत्कारी और करुणामयी हैं. इनके प्रति लोगों की आस्था देखते ही बनती है. देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी लोग ढोरी माता के दर्शन के लिए आते हैं. ढोरी माता हर मन्नत मांगने वाले की मनोकामनाएं पूरी करती हैं. उन्होंने कहा कि ढोरी माता की कृपा हम सबों पर है. मनुष्य कमजोर है. मेरी माता से मनुष्यों को शक्ति मिलती है. बुरी प्रवृत्ति और अपनी कमजोरी के लिए परमेश्वर से क्षमा मांगनी चाहिए. ढोरी मा...

छठ व्रतियों के घर घर जाकर जाकर प्रसाद वितरण करते

चित्र
  पटना.पटना नगर निगम की निवर्तमान डिप्टी मेयर रजनी देवी की देखरेख में छठ व्रतियों के घर घर जाकर जाकर प्रसाद वितरण करते नजर आ रहे हैं. वही आज नहाए खाए के साथ छठ की  आगाज हो चुकी है और पटना के सभी जिलों में लोग बढ़-चढ़कर इस महापर्व छठ का हिस्सा ले रहे हैं.  वहीं इसी कड़ी डिप्टी मेयर रजनी देवी के द्वारा और उनके समर्थकों के द्वारा लगातार छठ व्रतियों के घर घर जाकर  जाकर प्रसाद वितरण करते नजर आ रहे हैं. वही वार्ड नबर 43 में समाज सेवक पप्पू राय दीघा सहित वार्ड नंबर 40 के प्रत्याशी पति मनोज सिन्हा सहित युवा सूरज मिश्रा , नीलेश कुमार उर्फ पप्पू सहित कई गण्यमान मौजूद होकर इस बेहतरीन कार्य मे हिसा लिया. आज डॉक्टर अरविंद यादव , न्यायाधीश राकेश कुमार यादव , पूर्व जीप अध्यक्ष संजय सिंह के साथ छठ पूजा का प्रसाद वितरण किया. छठ पूजा की हार्दिक बधाई.

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की मौजूदगी में पानी का छिड़काव किया

चित्र
पटना.लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह से जुटा है. नगर विकास एवं आवास विभाग तथा नगर निगम स्थानीय पूजा समितियों के सहयोग से घाटों की ओर जाने वाले रास्तों एवं सड़कों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. धूल-मिट्टी और प्रदूषण कम करने के लिए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की मौजूदगी में पानी का छिड़काव किया जा रहा है. शहर की मुख्य सड़कें और पुल सजावटी रोशनी से सजे हैं, जो गंगा घाटों की ओर जाते हैं जहां श्रद्धालु छठी मैया की पूजा-अर्चना करेंगे. 81 सुरक्षित घाटों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जैसे चेंजिंग रूम, पानी की टंकियां, पीने का पानी, पुरुषों और और महिलाओं के लिए अलग- अलग यूरिनल और शौचालय, वॉचटावर, कंट्रोल रूम तथा सुरक्षा कारणों से घाटों पर एनडीआरएफ की एम्बुलेंस नावें और पुलिस टेंट लगाए गए हैं. इसके अलावा इन सभी घाटों पर सार्वजनिक संबोधन प्रणाली और हेल्पडेस्क की व्यवस्था की गई है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, एएनएम और नर्सों सहित 91 मेडिकल टीमों की प्रतिनियुक्ति होगी तथा घाटों पर एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेंगी. छठ की...

धार्मिक जीवन की स्वर्ण जयंती

चित्र
  कोलकाता.आज हर्षाेल्लास माहौल में सिस्टर एग्नेस की स्वर्ण जयंती मनाई गयी.कोलकाता धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर दोमनिक गोम्स के नेतृत्व में समारोही मिस्सा किया गया.वह क्लुनी की बहने समाज की सिस्टर हैं.सिस्टर एग्नेस (क्लुनी की बहनें) के धार्मिक जीवन की स्वर्ण जयंती आज 11.30 बजे लाविनिया हाउस में मनाया गया. उसके बाद एक छोटा सम्मान कार्यक्रम और शानदार दोपहर का भोजन दिया गया.