संदेश

ग्वादालूपे मां मरियम का वार्षिक पर्व

चित्र
 बेतिया.ग्वादालूपे मां मरियम का वार्षिक पर्व रविवार 11 दिसंबर को बेतिया शहर के पादरी दुसैया में माता मरियम की शोभा यात्रा निकाली गई.नगर से सटे पादरी दुसैया में धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया.पर्व की धूम नगर के मुख्य चर्च से लेकर पादरी दुसैया के चर्च तक रही. मां मरियम के तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाने वाला पादरी दुसैया में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा.      हालांकि पर्व की आगाज तो दिसंबर से ही शुरू हो गई थी.दो दिसंबर को बेतिया धर्मप्रांत के बिशप पीटर सेबेस्टियन गोबियस ने नोवेना प्रार्थना कर झंड़ोतोलन के साथ शुरू किया गया था.9 दिवसीय नोवेना प्रार्थना की गई.जिसमें बहुत सारे श्रद्धालु आते रहे और नोवेना प्रार्थना करते रहे.जो कि अलग-अलग पल्ली से आए हुए पुरोहितों द्वारा संचालित किया जाता था. इस दौरान पूर्व वार्ड सदस्य एवं वार्ड नंबर 33 के भावी वार्ड पार्षद प्रत्याशी पति - रवि माइकल सिंह ने कहा कि रविवार को बेतिया धर्मप्रांत में हर्ष व उल्लास है.बेतिया से पदयात्रा कर धर्मी पादरी दुसैया आ रहे.यहां पर चमत्कारी ग्वादालूपे माता मरियम की प्रतिमा स्थापित है.यहां के यूथ पादरी द...

नाबालिग द्वारा वाहन परिचालन पर 25 हजार रुपये जुर्माना का है प्रावधान

चित्र
* सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए नियमित रूप से कराएं वाहनों की जांचः जिलाधिकारी * हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई * लेन मार्किंग, कैट्स आई, डेलीनेटर, रिफ्लेक्टर, ब्लींकर्स, सड़क सुरक्षा चिन्ह, बैरियरर्स आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश बेतिया. पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुयी. इस बैठक में पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री उपेंद्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री अनिल राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.       जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड के मौसम में कोहरे एवं धुंध के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभागीय निर्देशों का अक्षरशः अनुपापलन सुनिश्चित किया जाय. इसके लिए कोहरे एवं धुंध में वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से परिचालन करने के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजनों को जाग...

एनआइए की गतिविधियों पर बिहार सरकार लगाम लगाए

चित्र
* संविधान विरोधी सवर्ण आरक्षण को रद्द करने संबंधी प्रस्ताव विधानसभा से लेने की मांग उठाएगा माले * दलितों-पिछड़ों के आरक्षण के दायरे को बढ़ाने की भी करेगा मांग * जनता के ज्वलंत सवालों पर महागठबंधन सरकार से सार्थक हस्तक्षेप को भी बनाएगा मुद्दा पटना.बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर भाकपा-माले विधायक दल ने अपनी बैठक की. बैठक में माले राज्य सचिव कुणाल, विधायक दल के प्रभारी राजाराम सिंह, विधायक दल के नेता महबूब आलम, पोलित ब्यूरो के सदस्य अमर सहित कई विधायक उपस्थित थे. अन्य उपस्थित लोगों में सचेतक अरूण सिंह, वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, गोपाल रविदास, मनोज मंजिल, महानंद सिंह, संदीप सौरभ, रामबलि सिंह यादव, सुदामा प्रसाद, अजीत कुशवाहा आदि थे. बैठक के हवाले से माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने बताया कि 13 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के मद्देनजर माले विधायक दल ने अपनी कार्यनीति बना ली है. हमारा मुख्य जोर संविधान विरोधी सवर्ण आरक्षण के खिलाफ बिहार विधानसभा से प्रस्ताव लेने की मांग पर होगा. कई दूसरे राज्यों की विधानसभा ने ऐसे प्रस्ताव लिए भी हैं, बिहार विधानसभा से भी ऐसा प...

एटीएम समेत प्रमुख बाजार का किया जाना है डेवलपमेंट

चित्र
   बेतिया. मास्टर प्लान 2041 के तहत बेतिया आयोजना क्षेत्र में नौतन, मझौलिया, चनपटिया एवं बेतिया प्रखंड तथा बगहा आयोजना क्षेत्र में बगहा-01, बगहा-02 एवं सिधाव को शामिल किया गया है.जीआईएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है.          फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत सड़क, बिजली, पानी, जलजमाव एवं ट्रैफिक की समस्या का निदान, कचरा प्रबंधन, सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत हेल्थ केयर सेंटर, स्कूल, कॉलेज, पार्क, स्टेडियम, कम्युनिटी सेंटर, लाइब्रेरी, पुलिस स्टेशन, इकोनोमिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत उद्योग, पर्यटन, बैंक, एटीएम समेत प्रमुख बाजार का किया जाना है डेवलपमेंट.           मास्टर प्लान 2041 के तहत बेतिया एवं बगहा आयोजना क्षेत्र (प्लानिंग एरिया) को डेवलप किया जाता है. यह कार्य मे0 टेक एवं मेक इंटरनेशनल प्रा0 लि0 एवं शेपिंग स्पेस कंसल्टेंसी एजेंसी के द्वारा किया जा रहा है. इस के लिए आज समाहरणालय सभाकक्ष में प्लानिंग टीम द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष प्रेजेंटेशन दिया गया. प्लानिंग एवं प्रेजेंटेशन टीम में नई दिल्ली के अर्बन प्लानर श्री म...

एक आदर्श ख्रीस्तीय परिवार के सदस्य को खो दिये: फादर सत्यप्रकाश

चित्र
    * कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल से नर्सिंग कर स्टाफ नर्स  मारिया   के पतिदेव थे ए वी जोसेफ * मेडिकल मिशन सिस्टर्स सोसाइटी की सिस्टर लुसी की छोटी बहन है  मारिया  पटना. पटना महाधर्मप्रांत में करिश्माई आंदोलन का चिराग जलाने वालों में जेसुइट फादर जॉर्ज करमैयिल अग्रणी थे.उनके साथ लोकधर्मी ए वी जोसेफ भी थे.उन लोगों के प्रयास से पटना में पोट्टा टीम आकर 1993  में फादर थोमस के नेतृत्व में पटना में भव्य करिश्माई प्रार्थना आयोजित की गयी.वह भी एक बार नहीं दो बार करिश्माई प्रार्थना आयोजित की गयी.इस आयोजन में भक्तों का आहार की व्यवस्था करने में ए वी जोसेफ लगे थे. उसके बाद करिश्माई आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने के लिए फातिमा सुसमाचार केंद्र के पूर्व डायरेक्टर जौर्ज करमैयिल के साथ कमिटी में मिलकर त्रैमासिक ‘वचनधारा‘ पत्रिका प्रकाशित करवाने में अहम भूमिका निभाएं.बाद में एवी जोस ने स्वयं ‘प्रकाश हो जाय‘ पत्रिका प्रकाशित करने लगे.इस पत्रिका का संपादक थे. फादर सत्यप्रकाश ने बताया कि बाइबिल का प्रचार - प्रसार से जुड़े.25 लाख रूपए का ट्रक क्रय किये थे.केरल में बाइबिल से...

नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़, डॉ अखिलेश ने ग्रहण किया पदभार

चित्र
  *नवनियुक्त कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का हुआ भव्य स्वागत, ग्रहण किया पदभार *अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार आगमन पर डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत *कार्यकर्ताओं के सम्मान और पार्टी की मजबूती के लिए करूँगा काम: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार बिहार आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार के मुख्य स्वागत कार्यक्रम तक पहुंचने में पूरे रास्ते में भव्य स्वागत के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शक्ति प्रदर्शन और रोड शो भी किया गया. नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बापू सभागार पहुंचने से पूर्व जवाहरलाल नेहरू पथ पर नेहरू पार्क में अवस्थित पंडित  जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण  करने के बाद, हड़ताली मोड़, हाईकोर्ट मोड़, इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहे के रास्ते गांधी मैदान स्थि...

कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश

चित्र
  नालंदा.जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज हरदेव भवन सभागार में जल-जीवन-हरियाली अभियान के जिला में क्रियान्वयन के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की.इस अभियान के विभिन्न अवयवों के तहत कराए गए कार्यों के अद्यतन स्थिति की एक एक कर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से जानकारी ली गई तथा आगे की कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.     इस अभियान के तहत जिला में 1623 जल संरचनाओं(तालाब/पोखर) को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है.इसके साथ ही 804 कुओं से भी अतिक्रमण हटाया गया है. लघु सिंचाई विभाग द्वारा अब तक 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले 14 तथा 5 एकड़ से कम क्षेत्रफल वाले 31 तालाबों का जीर्णाेद्धार कार्य किया गया है. 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले 4 तालाबों का जीर्णाेद्धार कार्य जारी है, जिसे शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से भी 223 तालाबों का जीर्णाेद्धार किया गया है, 49 अन्य में कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूरा करने को कहा गया.मनरेगा के सभी प्रोग्राम पदाधिकारियों को जीर्णाेद्धार के लिए बचे हुए चिन्हित तालाबों का कार्य भी अविलंब प्रारंभ करने का ...