संदेश

लगातार 2023 में 13 वें वर्ष में एस.के.लॉरेन्स के नेतृत्व में भक्त जनों के सहयोग से

    पटना. इस साल ईसाई समुदाय का दुख भोग 22 फरवरी,2023 से शुरू हुआ.ईसाई समुदाय चर्च में जाकर एश वेडनसडे के दिन पुरोहित के द्वारा ललाट पर राख लगाएं.इसके साथ ही शुरू हुआ 40 दिवसीय उपवास और पहरेज. 22 फरवरी से आज 06 अप्रैल को तक कुल 44 दिन हुआ. इस 44 दिन में 6 रविवार है.रविवार को विश्राम दिवस है. इसके आलोक में 6 रविवार को छोड़कर दुख भोग के पुण्य गुरूवार 06 अप्रैल को 38 दिन हो गया है. पुण्य शुक्रवार 07 अप्रैल को 39 दिन और पुण्य शनिवार 08 अप्रैल को 40 दिन पूरा होगा. रविवार 09 अप्रैल को ईस्टर पर्व है. पूर्व की तरह ही लगातार 2023 में 13 वें वर्ष में एस.के.लॉरेन्स के नेतृत्व में भक्त जनों के सहयोग से चालिसा काल (लेंट पीरियड) के दौरान प्रभु येसु के दुख भोग से संबंधित ‘मुसीबत‘ नामक गीत एवं प्रार्थना का कार्यक्रम एश वेडनसडे से शुरू कर दिए.इस 13 वें वर्ष के अभियान में मुख्य गायक एस.के. लॉरेन्स के साथ-साथ क्लारेंस हेनरी, इग्नासिउस पीटर,संजय, रोजी इग्नासियुस,प्रदीप केरोबिन, प्रवीण पीटर साह, रीता अगस्टीन, सुजीत ओस्ता, मीना सैमसन,,दीपक रॉड्रिक, विन्सेंट जेरम,उनकी पत्नी,पुत्र,रोबर्ट जेम्स,माग्रेट...

राजगोपाल पी.व्ही. जी का आगमन बुधवार को

चित्र
    पटना.जाने-माने और पहचाने जाने वाले एकता परिषद के संस्थापक एवं प्रसिद्ध गांधीवादी सर्वोदय नेता श्री राजगोपाल पी.व्ही. बुधवार को बिहार आ रहे हैं. वे राजधानी पटना में पांच दिन रहेंगे. यहां पर उनका व्यस्त कार्यक्रम है.   एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप प्रियदर्शी ने बताया है कि शांति दूत प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार के लिए चयनित श्री  राजगोपाल पी.व्ही. जी का आगमन बुधवार 5 अप्रैल 2023 को बिहार में होगा इस अवसर पर कई संगठनों के द्वारा उनको सम्मानित किया जाएगा.न्याय और शांति की सेवा में उनके असाधारण कार्य के लिए दुनिया की प्रतिष्ठित संस्था निवानो पीस फाउंडेशन, जापान ने 40वां निवानो शांति पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है. श्री राजगोपाल पी.व्ही. को उनके द्वारा भारत और दुनिया में गरीबों के पक्ष में उनके अधिकार के लिए जल जंगल जमीन पर अधिकार के लिए अहिंसक तरीके से आवाज उठाने के लिए जाना जाता है. पिछले 50 वर्षों में उन्होंने ऐसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. एक ऐतिहासिक प्रेरणा के रूप में सबको मालूम है. उनके इस कार्य को देखते हुए निवान...

’न्याय और शान्ति के लिए संघर्ष’’ नामक पुस्तक का विमोचन’

चित्र
  ’न्याय और शान्ति के लिए संघर्ष’’ नामक पुस्तक का विमोचन’  कटनी. मध्य प्रदेश में कटनी में ’’न्याय और शांति के लिए संघर्ष’’ नामक पुस्तक का विमोचन’ किया गया.इस अवसर पर .प्रख्यात गांधीवादी विचारक एकता परिषद के संस्थापक डॉक्टर राजगोपाल पी.व्ही. ने बताया कि न्याय और शान्ति के लिए संघर्ष पर आधारित एक किताब की रचना श्री जूलियस रूबके ने की है.   उन्होंने कहा कि श्री जूलियस रूबके जर्मनी के एक वैज्ञानिक है, श्री रूबके द्वारा इसके पूर्व भागवत गीता को संस्कृत भाषा से जर्मन भाषा मे अनुवाद किया गया है. एक वैज्ञानिक होने के बावजूद भी सामाजिक मुद्दों पर इनकी गहरी पकड़ है. इसी कारण से करीब 20 वर्षों से निरन्तर एकता परिषद के कार्यक्रमों में भाग लेता रहा और अंततः लम्बे समय के उनके अनुभवों को उन्होंने एक किताब के रूप में समाज के सामने रखने का प्रयास किया है.   उनके द्वारा प्रकाशित किताब का नाम न्याय और शांति के लिए संघर्ष नाम दिया है. इसमे भारत के और एकता परिषद का विस्तृत चित्रण है इसके साथ-साथ न्याय और शांति के लिए संघर्ष करने वालों की एक वैश्विक एकजुटता है इसकी भी इस किताब में जिक...

ज़िला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों और ज़िला प्रभारियों की अहम बैठक

चित्र
  *जय भारत सत्याग्रह के सफलता के लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और प्रभारियों  की  बैठक सम्पन्न *जय भारत सत्याग्रह को लेकर  कांग्रेस जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की हुई बैठक पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने केंद्र की निरंकुश सरकार के खिलाफ छेड़े गए अपने 'जय भारत सत्याग्रह' को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाक़त आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  एवं राज्य सभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ज़िला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों और ज़िला प्रभारियों की अहम बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास ने बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलों से लेकर प्रखंडों तक में केंद्र की निरंकुश मोदी सरकार के कुकर्मों और अडानी से दोस्ती के नाम पर देश के आम लोगों की गाढ़ी कमाई को लुटाने के वजह को आम जनता के बीच ले जाने का काम करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने अडानी को दिए जा रहे आर्थिक लाभ के खिलाफ लगातार संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग सदन में की जिससे बौखलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हड़बड़ी में उनपर दमनात्म...

अफवाहों का त्वरित खंडन सुनिश्चित करने को कहा

चित्र
   * अफ़वाहों को फैलने से रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता :जिलाधिकारी * सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक नालंदा. जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज हरदेव भवन सभागार में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों के साथ बैठक की.उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में विभिन्न प्रकार के अफवाहों का प्रसार काफी तेजी से हो रहा है, जिनका ससमय खंडन किया जाना आवश्यक है.       सभी प्रखंडों को किसी भी माध्यम से प्राप्त पैनिक कॉल के आधार पर ऐसे गांवों को सूचीबद्ध करने को कहा गया. साथ कि विगत वर्षों के अनुभव के आधार पर संवेदनशील गांव/ टोले की भी सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया.ऐसे गांवों से वास्तविक सूचना को संकलित करने तथा अफवाहों का त्वरित खंडन सुनिश्चित करने को कहा गया.        संवेदनशील चिन्हित गांवों/टोलों  में लोगों की आवश्यकताओं की जानकारी लेने को कहा गया. थाना स्तर पर सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सभी समुदाय/जाति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर फ़ीडबैक लेने तथा वास्तविक स्थिति की जानकारी देने को कहा ...

शांति एवं सद्भाव के माहौल को कायम रखने की लोगों से अपील

चित्र
 * शहर में शांति एवं सद्भाव कायम रखने की अपील * 5 अप्रैल को भी अलग मार्ग में होगा सद्भावना मार्च का आयोजन बिहारशरीफ. रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान एवं बाद की घटना के उपरांत धीरे-धीरे बिहारशरीफ शहर सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है.शहर के लोगों में शांति एवं सद्भाव के माहौल को  कायम रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के नेतृत्व में आज शहर में प्रबुद्ध लोगों द्वारा सद्भावना मार्च निकाली गई.सद्भावना मार्च भराव चौक से निकलकर शहर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर लहेरी थाना में आकर संपन्न हुआ .        सद्भावना मार्च में मंत्री  श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, प्रमंडलीय आयुक्त श्री कुमार रवि, आईजी श्री राकेश राठी , जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एसपी श्री अशोक मिश्रा के अलावे जिले की सभी दलों के नेताओं ,वार्ड पार्षदों, मीडिया कर्मियों व शहरवासियों ने हिस्सा लेकर शांति एवं सद्भाव के माहौल को कायम रखने की लोगों से अपील की.            इस मौके पर मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कह...

बिहार विधानसभा का घेराव और विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन किया

चित्र
 बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ, एक्टू व अन्य रसोइया संगठन ने अपनी मांगो को लेकर बिहार विधानसभा के समक्ष किया प्रदर्शन पटना।बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ, एक्टू व अन्य रसोइया संगठनों के बैनर तले सरकारी कर्मचारी घोषित करने, मानदेय 21 हजार रुपए करने व बारहों महीने का मानदेय देने सहित अन्य मांगों पर बिहार के सभी जिलों से आए हजारों रसोइया ने आज बिहार विधानसभा  का घेराव और विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन किया।           इस प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के महासचिव सरोज चौबे ने कहा कि बिहार में रसोइयों को महज 1650 रुपए मानदेय के रूप में मिलता है। जबकि बगल के झारखंड व उत्तर प्रदेश में 2000 रूपए प्रतिमाह मानदेय मिलता हैं। विद्यालयों में रसोइयों को अपमानजनक व्यवहार सहन करना पड़ता है। बार - बार निकाल देने की धमकी दी जाती है। 9 बजे से 4 बजे तक काम करना पड़ता है फिर भी पार्ट टाइम वर्कर कहा जाता है।          सरोज चौबे ने कहा कि जबसे केन्द्र में भाजपा सरकार आई है  रसोइयों का एक पैसा भी मानदेय नहीं बढ़ा है। ...