संदेश

माता मरियम के ग्रोटो में पवित्र मिस्सा

चित्र
  बेतिया. बेतिया धर्मप्रांत में है हजमा टोला (बानूछापर).यहां पर प्रभु येसु ख्रीस्त की  माता मरियम का ग्रोटो है.यहां पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य प्रतीक एडविन शर्मा के द्वारा ग्रोटो की सफाई और रंगरोगन करवाया गया था.   आज बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नाडो ने सामूहिक रूप से पवित्र जल से आशीष दी. इस अवसर पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य प्रतीक एडविन शर्मा ने फादर से आग्रह किये थे कि हजमा टोला में सामूहिक आशीष दें और माता मरियम के ग्रोटो में पवित्र मिस्सा अर्पित करें.तो फादर प्रतीक की बात को स्वीकार कर बेतिया पल्ली के पल्लीवासियों के लिए मिस्सा बलिदान आयोजित किया.इस अवसर बहुत लोग उपस्थित रहे आलोक कुमार
  मोकामा. मोकामा में कौन मर गया है. मोकामा चर्च के द्वार पर बॉक्स में शव है. मोकामा चर्च के द्वार बंद है.कोई सुनवाई नहीं है.

सड़कों के किनारे लोगों के कूड़ा-करकट जहां तहां फेकने की आदत नहीं छोड़ने से समस्या और गंभीर होती गई है

चित्र
  बेतिया. केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी के प्रति जागरूकता को लेकर शुक्रवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया. नगर निगम कार्यालय परिसर से निकली इस रैली को जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय और नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया.     इससे पूर्व महापौर ने सिकारिया ने स्वच्छता को स्वयं के व्यवहार में शामिल करने के ‘शपथ पत्र‘ का वाचन किया. जिसको डीएम दिनेश कुमार राय, नगर आयुक्त शंभू कुमार, के अतिरिक्त दर्जनों पदाधिकारी व निगम कर्मियों के साथ रामकृष्ण विवेकानंद स्कूल, संत माइकल एकेडमी, एमजेके कॉलेज, विपिन प्लस टू स्कूल, मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्य, रोटी बैंक परिवार, मारवाड़ी सम्मेलन, रोटरी इंटरनेशनल, रोटरी क्लब जैसी सहभागी संस्थानों के अतिरिक्त सैकड़ों उत्साही महिला पुरुष भी एक स्वर में दुहराते देखे गए.     इसके बाद रवाना हुई साइकिल रैली में भी सबसे आगे महापौर गरिमा देवी सिकारिया, नगर आयुक्त शंभू कुमार सहित नगर पार्षदगण और नगर निगम कर्मी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्कूल से आये विद्यार्थी, आमजन इत्यादि शामिल हुए.नगर निगम कार्यालय रैली को ...

विश्व पृथ्वी दिवस के लिए 22 अप्रैल की तारीख हमेशा के लिए तय

चित्र
  पटना. विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है. कल यानी शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस का 53वां आयोजन होगा. इसको मनाने का उद्देश्य यह है कि लोग पृथ्वी के महत्‍व को समझें और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति जागरूक हों.  पृथ्वी दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है ताकि लोग पर्यावरण के महत्व को सही तरीके से समझ सकें और इसका बचाव कर सके. इस दिन कई जगहों पर पौधे लगाए जाते हैं. स्कूल, कॉलेज और विभिन्न संस्थान में इसको लेकर बच्चों को जागरूक किया जाता है. आज के समय में क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हमारे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है.  इसलिए धरती को बचाने के लिए कई तरह के संकल्प लिए जाते हैं. इस दिन को मनाने की शुरुआत अमेरिका से की गई थी. अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने सबसे पहला प्रयास किया था. वे चाहते थे कि कोई ऐसा दिन तय किया जाए जिस दिन लोगों को एक जगह इकट्ठा कर पर्यावरण के महत्व को समझाया जा सके. उनको विचार आया कि इस दिन को मनाने का सबसे बेहतर समय  19 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच का समय होगा. अप्रैल चुनने के पीछे ...

कार्य प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा प्रतिदिन

चित्र
  पूर्णिया.बिहार जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण का कार्य दिनांक 15 अप्रैल 2023 से प्रारंभ है‌.जो दिनांक 15 मई 2023 तक पूरा कर लिया जाना है.जिसके कार्य प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा प्रतिदिन नियमित रूप से किया जा रहा है.सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का शत प्रतिशत मोबाइल ऐप इंस्टॉल करने एवं गणना कार्य गुणवत्तापूर्ण ससमय पूरा करें.   इसी क्रम में आज गुरुवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री केडी प्रोज्ज्वल की अध्यक्षता में नोडल पदाधिकारी एवं चार्ज पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई.       इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों के नोडल पदाधिकारीऔर सभी अनुमंडल पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे.मुख्यालय स्तर पर समीक्षा के दौरान पूर्णिया जिले में गणना कार्य की प्रगति एवं उपलब्धि काफी संतोषजनक पाया गया है.प्रखंड वार चार्ज पदाधिकारी एवं नगर निकाय वार गणना कार्य की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की गई. समीक्...

जिला में धार्मिक जुलूस के आयोजनों के स्वरूप को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया

चित्र
   ईद उल फितर के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नवगठित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक नालंदा. ईद उल फितर के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में नवगठित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई. समिति के विभिन्न सदस्यों द्वारा एक-एक कर जिला में स्थाई सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा आने वाले समय में जिला में धार्मिक जुलूस के आयोजनों के स्वरूप को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया.सभी सदस्यों द्वारा सभी पर्व त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सांप्रदायिक सौहार्द से मनाए जाने पर बल दिया गया. बिहार शरीफ में दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पूर्व की भांति सामान्य रूप से खोलने की अनुमति का भी अनुरोध किया गया.       किसी भी तरह के धार्मिक जुलूस को सीमित संख्या एवं सीमित क्षेत्र में निकालने को लेकर भी सदस्यों द्वारा सुझाव दिया गया. जुलूस में किसी भी तरह के हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्णतया रोक लगाने का भी सुझाव सदस्यों द्वारा दिया गया.           शांति समिति की बैठक समय स...

बाजार एवं व्यवसाय को सामान्य रूप से खोलने की अनुमति का अनुरोध किया

चित्र
  टाउन हॉल में बिहारशरीफ शहर के लिए नवगठित शांति समिति की बैठक नालंदा. आज टाउन हॉल में बिहारशरीफ शहर के लिए नवगठित शांति समिति की बैठक आहूत की गई. सदस्यों द्वारा एक-एक कर शहर में स्थाई रूप से शांति एवं सद्भाव का वातावरण बनाये रखने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया.        कुछ सदस्यों द्वारा बाजार एवं व्यवसाय को सामान्य रूप से खोलने की अनुमति का अनुरोध किया गया. पुलिस एवं दंडाधिकारियों द्वारा नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था को जारी रखने तथा ईद के अवसर पर सभी नमाज स्थलों पर समय पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने, कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, कारगिल चौक स्थित हाई मास्ट लाइट को ठीक कराने आदि का अनुरोध किया गया.     पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला में फिलहाल किसी भी तरह का जुलूस प्रतिबंधित है. इस संबंध में उचित समय पर उचित निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के  आयोजनों के लिए लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन अनिवार्य होगा. इसकी जिम्मेदारी आयोजकों की भी होगी.       डीजे से संबंधित प्रावधानों...