कटाव रोधी कार्य ससमय पूर्ण कराने का निर्देश
* जिलाधिकारी ने ठकराहा, भितहां, मधुबनी प्रखंड का किया भ्रमण * हरख टोला, शिवपुर, पीपी तटबंध के विभिन्न प्वाइंटों पर किये जा रहे कटाव रोधी कार्यों का किया निरीक्षण * कटाव रोधी कार्य ससमय पूर्ण कराने का निर्देश * विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश * माननीय जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों से लिया फीडबैक बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज ठकराहा, भितहां, मधुबनी प्रखंडों का भ्रमण कर संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई. इस दौरान प्रखंड तथा अंचल कार्यालयों, पीएचसी का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को ससमय सभी कार्यों को निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया गया. इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक शौचालय, जगिराहा, पंचायत सरकार भवन, ठकराहा तथा मधुबनी का जायजा लिया गया तथा माननीय जनप्रतिनिधिगण सहित आमजनों से फीडबैक लिया गया. जिलाधिकारी द्वारा संभावित बाढ़ एवं कटाव से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों, चापाकल मरम्मति, अग...