संदेश

भाजपा नेता मणिकांता राठौड़ के खिलाफ पटना के पाटलिपुत्र थाने में प्राथमिकी दर्ज

चित्र
 पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में, पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कर्नाटक भाजपा नेता मणिकांता राठौड़ के खिलाफ पटना के पाटलिपुत्र थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी एवं शीघ्र उचित कारवाई की मांग की.         एक वायरल ओडियो में चित्तापुर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी मणिकांता राठौड अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष एवं सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं. ऑडियो सुनने के बाद व्यथित बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी.        डा0 सिंह ने कहा कि बिहार के सभी कांग्रेसजन भयभीत हैं उन्हें डर है कि हमारे नेता के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है क्योंकि भाजपा नेता स्वयं अथवा किसी और से भी इस घटना को अंजाम दिलवा सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष डा0 सिंह ने कहा कि भाजपा के राज्य एवं केन्द्रीय नेतृत्व को यह बात पच नहीं रही कि श्री खड़गे एक दलित फैक्ट्री श्रमिक के घर में पैदा होकर अखिल...

भारत को क्वीन ऑफ़ इंटरनेशनल टूरिज्म अवार्ड

चित्र
    नामकुम. फ़िलीपींस दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है. इसका आधिकारिक नाम ‘ फ़िलीपींस गणतंत्र‘  है और राजधानी मनीला है. पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित 7107 द्वीपों से मिलकर यह देश बना है. फ़िलीपींस द्वीप-समूह पूर्व में फ़िलीपींस  महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है.इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ क़िलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है. फ़िलीपींस  महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है.         फ़िलीपींस के मनीला में चोटी के 22 देशों की मॉडल्स का जमावाड़ा. इसमें यूएसए, मेक्सिको,  मलेसिया,साउथ अफ्रीका, कोरिया,बुल्गारिया आदि देश शामिल हुआ.दस दिनों तक चले क्वीन ऑफ़ इंटरनेशनल टूरिज्म प्रतिभागिता में भारत की ओर से झारखंड की बेटी एंजेल   मेरीना तिर्की ने पहली बार भाग ली और पहली बार ही भारत को पहला स्थान दिलाने में कामयाब हो गई.मॉडल में इंडिया को बेस्ट घोषित की गई.विनर इज इंडिया को ताज मिला और रनरअप मलेशिया हुआ.सेकंड इज बुल्गारिया औ...

कई पहलुओं पर विचार-विमर्श किया

चित्र
    पटना.आज सी.पी.आई. सी.पी.एम. एवं सी.पी.आई माले का राज्य इकाई के शीर्ष नेता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह से मुलाकात की. मुलाकात कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में की गई. इसमें साम्प्रदायिक ताकतों से निपटने के लिए कई पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया. मुलाकात करने वाली वाम नेताओं की टीम में भाकपा-माले के राज्य सचिव कुणाल, वरिष्ठ नेता के0डी0 यादव, सी.पी.एम. के राज्य सचिव मंडल के अरुण कुमार मिश्रा व सी.पी.आई. के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय तथा जानकी पासवान शामिल थे. बातचीत में साम्प्रदायिक सोच को कुंठित करने की रणनीति के अलावा कई अन्य मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया. आलोक कुमार

सरदार पटेल 1948 में आर.एस.एस पर प्रतिबंध लगा चुके हैं

चित्र
    पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल पर करारा हमला बोला.उन्होंने कहा कि भाजपा बेहद शातिराना तरीके से बजरंग दल को बजरंगबली से जोड़ रही है और महाबली हनुमान का घोर अपमान कर रही है. बजरंग दल गलत हरकत के लिए जाना जाता है इसलिए उस पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है, और केवल कांग्रेस ही बजरंग दल को रोक सकती है और रोकेगी भी. सरदार पटेल 1948 में आर.एस.एस पर प्रतिबंध लगा चुके हैं.     डा0 सिंह आज पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित कांग्रेस सेवादल के संस्थापक स्व0 एन.एस.हार्डिकर की 134 वीं जयंती कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि आज का दिन कांग्रेस सेवादल के लिए ऐतिहासिक गौरव का दिन है क्योंकि आज कांग्रेस सेवादल के संस्थापक एन0 एस0 हार्डिकर साहब की जयंती है.              आज ही के दिन सन 1923 में उन्होंने कांग्रेस सेवादल की स्थापना की थी. सेवादल का क्या महत्व है इसका एहसास इस बात से होती है कि महान स्वतंत्रता सेनानी और स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न श्र...

लोकतांत्रिक प्रतिवादों का हनन

चित्र
 पटना.पटना में स्मार्ट सिटी के नाम पर फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ने पर रोक लगे.यह मांग भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने 03 मई को किया.उनके नेतृत्व में पटना स्टेशन के पास सैकड़ों फुटपाथ दुकानदारों ने पाया नंबर -6 के पास धरना - प्रदर्शन किया.इसके बाद 04 मई को न्यू मार्केट के पास सभा किया गया.आज 06 मई को अहिंसात्मक आंदोलन करने वाले महागठबंधन के घटक भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम को ऐसे मामलों में मुकदमा थोप दिया गया.जो लोकतांत्रिक प्रतिवादों का हनन है. पटना स्टेशन के न्यू मार्केट के फुटपाथ दुकानदारों पर बुलडोजर के खिलाफ भाकपा- माले का प्रदर्शन     स्मार्ट सिटी योजना के नाम पर राजधानी पटना में फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ने की प्रक्रिया के खिलाफ कल यानी 03 मई को भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम के नेतृत्व में स्टेशन के पास सैकड़ों फुटपाथ दुकानदारों ने पाया नंबर - 6 के पास धरना - प्रदर्शन किया. उसके बाद 04 मई को न्यू मार्केट के पास सभा किया गया.        मौके पर महबूब आलम ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार चल रही है, उसे हमारी पार्टी क...

छात्राओं ने अनंत मंडी के साथ मिलकर नुक्कड़ नाटक तैयार किया

चित्र
  भोपाल. अनंत मंडी के साथ युवाओं की टोली ने भोपाल में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन और जैविक खेती पर संदेश दिया. बताया जैविक किसान बाजार अनंत मंडी प्रत्येक रविवार शाम 5 से 8 बजे तक गांधी भवन, भोपाल में लगाया जाता है. संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की छात्राओं ने अनंत मंडी के साथ मिलकर नुक्कड़ नाटक तैयार किया, जो भोपाल के न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट और 6 नंबर मार्केट में प्रस्तुत किया गया.नाटक का निर्देशन नीरू दिवाकर ने किया. नाटक में बताया कि कैसे जलवायु परिवर्तन को देखा जा रहा है, कभी गर्मी तो कभी बारिश होती है और इसके कारण क्या है. समाज में दिखावा करने के लिए लोग कैसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं. सार्वजनिक परिवहन या कम वाहनों का उपयोग करके हम प्रदूषण को कैसे कम कर सकते हैं. हमारे भोजन में डाले जाने वाले केमिकल का हमारे स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है और यह पर्यावरण को कैसे नुकसान पहुंचाता है, यह भी नाटक में दिखाया गया.खेत का एक दृश्य दिखाया और बताया कि कैसे किसान अधिक से अधिक रसायनों का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे खेत, पर्यावरण, खुद किस...

कटाव रोधी कार्य ससमय पूर्ण कराने का निर्देश

चित्र
  * जिलाधिकारी ने ठकराहा, भितहां, मधुबनी प्रखंड का किया भ्रमण * हरख टोला, शिवपुर, पीपी तटबंध के विभिन्न प्वाइंटों पर किये जा रहे कटाव रोधी कार्यों का किया निरीक्षण * कटाव रोधी कार्य ससमय पूर्ण कराने का निर्देश * विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश * माननीय जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों से लिया फीडबैक बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज ठकराहा, भितहां, मधुबनी प्रखंडों का भ्रमण कर संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई.   इस दौरान प्रखंड तथा अंचल कार्यालयों, पीएचसी का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को ससमय सभी कार्यों को निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया गया.     इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक शौचालय, जगिराहा, पंचायत सरकार भवन, ठकराहा तथा मधुबनी का जायजा लिया गया तथा माननीय जनप्रतिनिधिगण सहित आमजनों से फीडबैक लिया गया.           जिलाधिकारी द्वारा संभावित बाढ़ एवं कटाव से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों, चापाकल मरम्मति, अग...