महिला व आदिवासी उत्थान और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध
* डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर पाठ्य सामग्री का हुआ वितरण पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के मुख्य सभागार में केक काटकर मनाया गया. इस बीच पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह, पूर्व विधायक बंटी चौधरी और रीता सिंह के द्वारा आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के हाथों से जन्मदिन में आएं सैंकड़ों बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण प्रदेश अध्यक्ष के हाथों किया गया.साथ ही बच्चों को केक और मिठाई खिलाकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने जन्मदिन के पूर्व संध्या पर महिला और आदिवासी समाज के सम्मान की प्रतिज्ञा लेकर कहा कि देश के वर्तमान माहौल में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता महिला व आदिवासी उत्थान और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है. जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधान परिषद् में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपान...