संदेश

मैतेई और कुकी जातीय के लोग अशांत होकर हिंसात्मक आंदोलन करने पर उतारू

चित्र
 पटना. पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा हैं. महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा कारितास  इंडिया के अध्यक्ष भी हैं.हाल के दिनों में 3 मई 2023 से मणिपुर राज्य में हिंसा भड़क गया है. मैतेई  और कुकी जातीय के लोग अशांत होकर हिंसात्मक आंदोलन करने पर उतारू हैं. सैकड़ों लोगों की हत्या हो गयी है.                                                                                    बताया गया कि मैतेई एक जाति, जो पूर्वोत्तर  भारत में मणिपुर राज्य में निवास करती है. राज्य में उनकी बहुसंख्यक आबादी है.इन्हें ‘मणिपुरी‘ भी कहा जाता है।.इनकी अर्थव्यवस्था का आधार सिंचित खेतों में धान की कृषि है. मैतेई रीति-रिवाजों के मिश्रण से बड़ी कट्टरता से दूर रहते हैं और गाय को पूजनीय मानते हैं.    मणिपुर का अधिकांश क्षेत्र कभी पूरी तरह उन लोगों से बसा हुआ था, ज...

नफरत फैलाने की कोशिश एक घृणित कृत्य

चित्र
  मोदी चलाते हैं धार्मिक उन्माद का फास्ट फूड चेन और अमित शाह हैं उनके डिलीवरी ब्यॉय - अखिलेश सिंह पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह के लखीसराय में दिये गये भाषण के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज बकरीद के पाक मौके पर गृहमंत्री अमित शाह की रैली और उसके द्वारा नफरत फैलाने की कोशिश एक घृणित कृत्य है.    उनकी बातें समाज में धार्मिक एकता और बन्धुत्व की भावना में जहर घोलने का काम करती है. सच तो यह है कि मोदी और अमित शाह की उपस्थिति ही उत्तेजना और उन्माद पैदा करती है. दरअसल मोदी जी धार्मिक उन्माद का फास्ट फूड चेन चला रहे हैं और अमित शाह हैं उनके डिलीवरी ब्यॉय. नफरत फैलाने की सारी कोशिशें केवल इसलिए हो रही हैं कि कहीं महागठबंधन के बनते ही सत्ता हाथ से फिसल न जाय. शिकस्त का खौफ मोदी-शाह के दिलो दिमाग को विचलित कर रहा है.        डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आगे कहा कि मोदी और अमित शाह को एकता, एकजूटता, सामाजिक समरसता और धार्मिक सद्भाव की बात से पीड़ा होती है. इसलिए जैसे ही इस तरह की कोई कोशिश फ...

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने विधान परिषद में घोषणा,हवा में

चित्र
  पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने विधान परिषद में घोषणा की थी कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुंगेरी लाल के नाम से कुर्जी मोहल्ला का नाम मुंगेरी लाल मोहल्ला रखा जाएगा.जो आज तक पूरा नहीं हो सका.... पटना. राजनीति में स्टंटबाजी को कला के रूप में स्थापित करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सबसे बड़ा योगदान है. मोदी जी खिलाड़ी हैं यह तो अंधभक्त भी मानते हैं, लेकिन कहना मुश्किल है कि वो खिलाड़ी बेहतर हैं या कलाकार. दरअसल मोदी जी ऐसे खिलाड़ी हैं जो शिकस्त देखते ही करतब दिखाने में लग जाते हैं.उनके 9 साल का शासनकाल कलाबाजी, पैतरेबाजी और करतब से भरा हुआ है. इसका सबसे ताजा तरीन उदाहरण है यूनिफॉर्म सिविल कोड.        यह बात बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कही. डा0 सिंह स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व0 मुंगेरी लाल जी के 22वीं पुण्यतिथि ( 29 जून) के अवसर पर पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित समारोह में बोल रहे थे. डा0 सिंह ने कहा कि मोदी जी का आत्मविश्वास महागठबंधन की बैठक से इस कदर हिला हुआ है कि यूनिफॉर्म सि...

वेतन पर 11 हजार करोड़ का अतिरिक्त खर्च

चित्र
  * वेतन पर 11 हजार करोड़ का अतिरिक्त खर्च * सरकार मुकदमे में फंसा कर टालने का बहाना खोज रही है पटना.बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सम्प्रति राज्य सभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि शिक्षक भर्ती में बिहार के स्थाई निवासी की शर्त को वापस लेने संबंधी तुगलकी फरमान को बिहार प्रतिभा का अपमान बताते हुए उसे तत्काल वापस लेने की मांग की है.     श्री मोदी ने कहा कि मंत्री का यह बयान हास्यास्पद है कि अंग्रेजी, गणित, फिजिक्स में योग्य शिक्षक नहीं मिलने के कारण बिहार के बाहर के अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है. बिहार के लड़के अखिल भारतीय सेवाओं तथा आईआईटी आदि में परचम फहरा रहे हैं और मंत्री कह रहे हैं कि इन विषयों में लड़के नहीं मिल रहे हैं.        श्री मोदी ने कहा कि 15 जून के विज्ञापन में बिहार डोमिसाइल की शर्त अनिवार्य रखी गई थी, फिर अचानक उसे क्यों हटा दिया गया? क्या कक्षा 1-5 के लिए भी बिहारी प्रतिभा पढ़ाने योग्य नहीं है कि बाहर के लोगों को बुलाया जाए.     श्री मोदी ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है. चार लाख नियोजि...

दान तो बहुत होते हैं, लेकिन जीवन दान से बड़ा कुछ भी नहीं होता

चित्र
जमुई. दान तो बहुत होते हैं, लेकिन जीवन दान से बड़ा कुछ भी नहीं होता है. रक्तदान ही ऐसा दान है जो कि किसी की जान बचाता है और अनजान से खून का रिश्ता भी जोड़ता. रक्तदान से न केवल दुआएं मिलती बल्कि जान बचाने पर खुद को गर्व की अनुभूति के साथ ही आत्म संतोष भी मिलता है.        खून देकर मानवता का रिश्ता बनाना कितना सुखद है इस बारे में "प्रबोध जन सेवा संस्थान" से जुड़े राजेश कुमार यादव ने बताया कि संस्थान के सहयोगी सिकंदरा निवासी राजीव कुमार के द्वारा जानकारी दी गई कि मेरे मित्र की पत्नी प्रसव पीड़िता सबीना खातून रविवार को मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में रक्त आभाव को जूझ रही है रक्त के कारण ऑपरेशन रुका हुआ है जैसे ही इसकी जानकारी संस्थान सहयोगियों को हुई वैसे ही  संस्थान के सार्थक प्रयास से रक्तदाता ग्रुप,मुजफ्फरपुर के सहयोगी गोपी मेहता के सौजन्य से रक्त जरुरत को पूरा किया गया. एक दूसरे केस को लेकर जमुई सहयोगी अनुराग सिंह ने बताया कि गोपालपुर,खैरा निवासी सदर अस्पताल, जमुई में इलाजरत रक्त जरुरतमंद मानकवा देवी जिनके पति और पुत्र दोनों दिव्यांग है और रक्त के लिए काफी परेशान ...

प्रथम अंतुनी जोसेफ स्मृति पुरस्कार वितरित किया गया

 पटना.आज रविवार है.एक विशेष मिस्सा फादर डॉ. प्रकाश लुईस के द्वारा अर्पित किया गया.सेंट जेवियर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में शिक्षक हैं फादर प्रकाश लुईस.उनके साथ फादर सेल्विन जेवियर भी थे.कुर्जी पल्ली के पल्ली पुरोहित हैं फादर सेल्विन जेवियर.उन दोनों की मौजूदगी में प्रथम अंतुनी जोसेफ स्मृति पुरस्कार वितरित किया गया.     बताते चले कि पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत व कुर्जी चश्मा सेंटर गली में रहने वाले संजय सुमन व मरियाना सैमसन ने अपने पूजनीय माता मेरी अंतुनी और पिता अंतुनी जोसेफ की स्मृति में अंतुनी जोसेफ स्मृति पुरस्कार योजना शुरू की है.इसके तहत पटना में रहकर बारहवीं(+2)की परीक्षा उर्तीण करने वाले दो रोमन कैथोलिक (लड़का-लड़की) तरूणों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है.जो बारहवीं(+2)की परीक्षा में टॉप किए हैं. ये हैॆ अमीना लोइसा एवं संजय मार्क की पुत्री अमीना लोइसा हैं.वहीं नैंसी प्रकाश और मुक्ति प्रकाश के पुत्र अतुल प्रकाश हैं.दोनों वर्ष 2023 में हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण विद्यार्थियों में श्रेष्ठ हैं.दोनों को स्मृति चिन्ह व 21 हजार रूपए का चेक दिया गया. पुरस्कार मारिय...

विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराएं सुनिश्चित

चित्र
  विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराएं सुनिश्चित कार्य संस्कृति में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के प्रधान सहायकों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न.ससमय सही तरीके से कार्यालय के सभी कार्यों को निष्पादित करने का निर्देश दिया. आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित गति से अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश.रोकड़ बही शत-प्रतिशत अद्यतन करने के लिए 10 दिनों की मोहलत.कार्यालय निरीक्षण के क्रम में रोकड़ बही अद्यतन नहीं पाये जाने पर निलंबन के साथ होगी विभागीय कार्रवाई.बैठक से अनुपस्थित तथा प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने को लेकर कई अधिकारियों एवं प्रधान सहायकों को शोकॉज करने का निर्देश. जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के सभी कार्यालय प्रधान सहायकों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुयी. जिलाधिकारी ने सभी कार्यालय प्रधान सहायकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रधान सहायक अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव लाएं तथा बेहतर कार्य करें. कार्याल...