संदेश

प्रदेश के 34 जिले के प्रभारियों सहित 60 प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया

चित्र
 एकता परिषद की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक ग्वालियर में संपन्न आदिवासियों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ एकता परिषद ने जताई चिंता और बनाई रणनीति प्रदेश के 34 जिले के प्रभारियों सहित 60 प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया मणिपुर में हुई हिंसा पर भी इस बैठक में गहरी चिंता प्रकट की गई ग्वालियर। एकता परिषद संगठन की दो दिवसीय प्रांतीय प्रतिनिधियों की बैठक एक व दो जुलाई ग्वालियर रिसोर्स सेंटर पर संपन्न हुई। इसमें एकता परिषद के 60 से अधिक प्रदेशस्तरीय प्रतिनिधिगणों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.रन सिंह परमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रद्धा कश्यप, राष्ट्रीय महासचिव अनीस भाई राष्ट्रीय प्रतिनिधियों में से संतोष सिंह सरस्वती बहन एवं प्रदेश अध्यक्ष डोंगर शर्मा तथा 34 जिले के जिम्मेदार सक्रिय प्रदेश प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। एकता परिषद संगठन विगत 32 वर्षों से आदिवासी जनजाति समुदाय एवं दलितों के विकास हेतु लगातार संघर्ष कर रहा है, एकता परिषद संगठन ने आदिवासी जनजाति समुदाय एवं दलितों के उत्पीड़न के खिलाफ भी लंबी लड़ाई लड़ता आ रहा है। ग्वालियर रिसोर्स सेंटर पर एक व दो जुलाई को हुई बैठक में शाम...

विपक्षी एकता से घबराई बीजेपी और आरएसएस के लोगों को 2024 में हार का डर सताने लगा

चित्र
  पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष आदित्य कुमार पासवान आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में हुई विपक्षी एकता से घबराई बीजेपी और आरएसएस के लोगों को 2024 में हार का डर सताने लगा है, ऐसे में वो कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं.         पटना में एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ अनर्गल और वाहियात बातें लिखी गई है, जो किसी भी पार्टी की गरिमा को ठेस पहुंचती है और नेताओं के खिलाफ ऐसा दुष्प्रचार किसी भी पार्टी को बर्दाश्त नहीं होगा.कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ऐसे दिग्भ्रमित करने वाले पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ बिहार कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड द्वारा मानहानि का केस करने जा रहे हैं साथ ही उनके खिलाफ लीगल नोटिस भेजा जा रहा है.         श्री पासवान ने का कहना है कि समाज में ऐसे गलत संदेश देने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए. कांग्रेस का मानना है कि बीजेपी और आरएसएस के लोग देश के मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रह...

विभिन्न वर्गों के कुछ श्रद्धालुगण आस्था के साथ करेंगे लंगोट अर्पण

चित्र
  "लंगोट मेला के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाबा मनीराम अखाड़ा प्रबंधन समिति के साथ की बैठक.लंगोट अर्पण करने के लिए नहीं निकाला जाएगा कोई जुलूस, विभिन्न वर्गों के कुछ श्रद्धालुगण आस्था के साथ करेंगे लंगोट अर्पण... राजगीर .बाबा मनीराम अखाड़ा पर लगने वाले वार्षिक लंगोट मेला का आयोजन इस वर्ष 3 जुलाई से  9 जुलाई की अवधि में किया जा रहा है.मेला के आयोजन पर विधि व्यवस्था एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार देर संध्या जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा ने बाबा मनीराम अखाड़ा प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया.      आयोजकों द्वारा बताया गया कि लिए गए निर्णय के अनुरूप लंगोट अर्पण करने के लिए किसी जुलूस का आयोजन नहीं किया जाएगा। विभिन्न वर्गों के कुछ श्रद्धालुगण यहाँ आकर लंगोट अर्पण करेंगे.अखाड़ा आने जाने वाले सभी मार्गों पर पैदल गश्तीदल के साथ साथ अलग से भी पेट्रोलिंग की जाएगी। इसके साथ ही सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस बल पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्त रहेंगे।   ...

साधु-संत एवं पंडा समाज के प्रतिनिधियों के साथ आरआईसीसी सभागार में बैठक

चित्र
    राजगीर . राजकीय राजगीर मलमास मेला के आयोजन को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आरआईसीसी सभागार में साधु-संत एवं पंडा समाज के प्रतिनिधियों के साथ आरआईसीसी सभागार में  बैठक किया.एक-एक कर सभी प्रतिनिधियों द्वारा आवश्यक जानकारी एवं सुझाव दिया गया.       संतों के विभिन्न अखाड़ों के लिए परंपरागत रूप से निर्धारित आवासन स्थलों पर पर्याप्त शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था का अनुरोध किया गया. उन्हें बताया गया कि धुनिवर, ब्रह्मकुण्ड से सामने(पीएचईडी मैदान) एवं ब्रह्मकुंड के पास प्रशासन द्वारा तमाम व्यवस्थाओं से युक्त यात्री शेड तैयार किया जा रहा है. संतो द्वारा दी गई जानकारी के अनुरूप उनके अन्य आवासन स्थलों में भी पर्याप्त संख्या में शौचालय, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. 4 जुलाई को विभिन्न  पदाधिकारियों द्वारा संत जनों के साथ उनके सभी निर्धारित आवासन स्थलों का स्थल निरीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यकता को सूचीबद्ध करते हुए तमाम व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.     इस अवसर पर नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस ...

पिछले 9 वर्षों में देश ने बदहाली का गर्त देखा

चित्र
  पूरे प्रदेश में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता   पटना. आज प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों ने प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार के नौ साल में हुए बदहाली की कहानी साझा की. यही काम पूरे प्रदेश के सभी प्रखंडों में भी बड़े जोर-शोर के साथ किया गया.कांग्रेस ने सभी स्तर पर लोगों के दुख दर्द और बदहाली का नौ साल से चला आ रहा सिलसिला दुनिया के सामने रखी.       इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए उत्सव मनाने का यह आखिरी साल है. बदहाली, बदनीयती और फरेब से भरा मोदी सरकार का नौ साल पूरा हो गया है. देश की जनता हर मोर्चे पर अनगिनत दुखों का सामना कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार नया रिकॉर्ड बना रहा है. गरीबों की थाली से पहले दाल छिनी गयी, अब सब्जी गायब. टमाटर गुस्से में लाल होता जा रहा है.  रसोई गैस की कीमत 12 सौ पहुँच गई. इसलिए चावल या रोटी बनाना भी मुसीबत. महंगाई की मार से महिला मरी जा रही हैं. नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त है। समाज नफरत और उन्माद से कराह रहा है. पूरा माहौल ...

मैतेई और कुकी जातीय के लोग अशांत होकर हिंसात्मक आंदोलन करने पर उतारू

चित्र
 पटना. पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा हैं. महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा कारितास  इंडिया के अध्यक्ष भी हैं.हाल के दिनों में 3 मई 2023 से मणिपुर राज्य में हिंसा भड़क गया है. मैतेई  और कुकी जातीय के लोग अशांत होकर हिंसात्मक आंदोलन करने पर उतारू हैं. सैकड़ों लोगों की हत्या हो गयी है.                                                                                    बताया गया कि मैतेई एक जाति, जो पूर्वोत्तर  भारत में मणिपुर राज्य में निवास करती है. राज्य में उनकी बहुसंख्यक आबादी है.इन्हें ‘मणिपुरी‘ भी कहा जाता है।.इनकी अर्थव्यवस्था का आधार सिंचित खेतों में धान की कृषि है. मैतेई रीति-रिवाजों के मिश्रण से बड़ी कट्टरता से दूर रहते हैं और गाय को पूजनीय मानते हैं.    मणिपुर का अधिकांश क्षेत्र कभी पूरी तरह उन लोगों से बसा हुआ था, ज...

नफरत फैलाने की कोशिश एक घृणित कृत्य

चित्र
  मोदी चलाते हैं धार्मिक उन्माद का फास्ट फूड चेन और अमित शाह हैं उनके डिलीवरी ब्यॉय - अखिलेश सिंह पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह के लखीसराय में दिये गये भाषण के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज बकरीद के पाक मौके पर गृहमंत्री अमित शाह की रैली और उसके द्वारा नफरत फैलाने की कोशिश एक घृणित कृत्य है.    उनकी बातें समाज में धार्मिक एकता और बन्धुत्व की भावना में जहर घोलने का काम करती है. सच तो यह है कि मोदी और अमित शाह की उपस्थिति ही उत्तेजना और उन्माद पैदा करती है. दरअसल मोदी जी धार्मिक उन्माद का फास्ट फूड चेन चला रहे हैं और अमित शाह हैं उनके डिलीवरी ब्यॉय. नफरत फैलाने की सारी कोशिशें केवल इसलिए हो रही हैं कि कहीं महागठबंधन के बनते ही सत्ता हाथ से फिसल न जाय. शिकस्त का खौफ मोदी-शाह के दिलो दिमाग को विचलित कर रहा है.        डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आगे कहा कि मोदी और अमित शाह को एकता, एकजूटता, सामाजिक समरसता और धार्मिक सद्भाव की बात से पीड़ा होती है. इसलिए जैसे ही इस तरह की कोई कोशिश फ...