सपना संजय का अंतिम संस्कार किया गया
सपना संजय का अंतिम संस्कार किया गया बेतिया.सोमवार की शाम 08ः00 बजे सड़क दुर्घटना में चुहड़ी पल्ली में स्थित लोयला मिशन स्कूल में मिड डे मिल (एमडीएम) में खाना बनाने वाली सपना संजय की मौत थार गाड़ी की टक्कर में हो गई.बेतिया नगर निगम के छावनी सुप्रिया रोड़ में तेज रफ्तार से दौड़ती थार गाड़ी ने पांच राहगीरों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में महिला समेत तीन राहगीरों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो जख्मी हो गये हैं. आज मंगलवार को ईसाई धर्म रीति से सपना संजू का अंतिम संस्कार किया गया.अपने पीछे बिलखते परिवार को छोड़ गयी.मां की छाया में पलने वाले दोनों बच्चों का हाल बेहाल हो गया. बता दें कि सपना संजय की शादी वर्ष 2015 में संजय विजय बेंजामिन के साथ हुई थी.दोनों के दो पुत्र हैं. एक बच्चा तीसरी क्लास में पढ़ता है और दूसरा छोटा है. सपना संजय के पति देहरादून में काम करते हैं.खुद सपना संजय लोयला मिशन स्कूल में एमडीएम का खाना बनाती थी. यहां के चर्च स्व.फादर जोसेफ मार्टिन ने बनाया है. इस चर्च में सपना संजय के पार्थिव शरीर को रखकर सहायक पल्ली पुरोहित फादर मनोज तिर्की ने अ...