संदेश

बेतिया प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया

चित्र
   * जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता आदि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी फ्लैग मार्च में हुए शामिल * लोगों से अपील-सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं मुहर्रम बेतिया । मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय तथा पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री अमरकेश डी के नेतृत्व में बेतिया प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी शामिल रहे।          पुलिस केन्द्र, बेतिया से प्रारंभ होकर फ्लैग मार्च इमली चौक, सोआबाबू चौक, नगर थाना, कालीबाग, राजड्योढ़ी, मुहर्रम चौक, बस स्टैंड, हरिवाटिका चौक, गनौली, सरिसवा रोड, छावनी, शेख धुरवा, राय धुरवा, जोकहां, मनुआपुल आदि स्थलों से गुजरते हुए समाहरणालय परिसर में आकर समाप्त हुआ।               इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दप...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एसडीएम, बगहा कार्यालय प्रकोष्ठ में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

चित्र
    * सौहार्द के साथ हर्षोल्लास से मनाएं मुहर्रम एवं महावीरी अखाड़ा त्योहार : जिलाधिकारी * सौहार्द बिगाड़ने वालों बख्शा नहीं जाएगा, की जायेगी सख्त कार्रवाई * जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एसडीएम, बगहा कार्यालय प्रकोष्ठ में शांति समिति की बैठक सम्पन्न * जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बगहा, उप विकास आयुक्त फ्लैग मार्च में हुए शामिल * मुहर्रम एवं महावीरी अखांड़ा को शांति एवं सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न कराने के उदेश्य से आज एसडीएम, बगहा के कार्यालय प्रकोष्ठ में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुयी बेतिया । पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न शांति समिति की बैठक में रामनगर और बगहा से आए श्री ओबैदुर रहमान, सदाकांत शुक्ला, तबरेज आलम, राणा बलवंत सिंह आदि ने मुहर्रम तथा महावीरी अखाड़ा त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिएअपने-अपने सुझाव दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व के सभी पर्व-त्योहार मिलजुल कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते आ रहे हैं। इस बार भी शांतिपूर्वक त्योहार मनाएंगे।         इस...

जेल मैनुअल के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं अपडेट रखने का निर्देश

चित्र
  * उपकारा, बगहा का किया औचक निरीक्षण * जेल मैनुअल के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं अपडेट रखने का निर्देश बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज उपकारा, बगहा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जेल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर बंदियों से मिल रही सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा पाकशाला का निरीक्षण किया गया।      जिलाधिकारी ने अधीक्षक, उपकारा, बगहा को निर्देश दिया कि जेल मैनुअल के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं अपडेट रखें। कारा परिसर की समुचित साफ-सफाई, बंदियों को समय पर भोजन, समय पर योगाभ्यास, बीमार होने पर तुरंत इलाज आदि की व्यवस्था करेंगे।          उन्होंने निर्देश दिया कि सीसीटीवी के माध्यम से कारा के अंदर की प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाए रखें। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने वाले बंदियों को अन्य जेलों में ट्रांसफर करने की कार्रवाई करें। उन्होंने बंदियों के साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी द्वारा महिला बंदी वार्ड का भी निरीक्षण किया गया तथा कक्षपाल को निर्धारित ...

मंत्रिमंडल विस्तार में कोई समस्या नहीं

चित्र
पटना. कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के समीप आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शहीद-ए- कारगिल स्मृति स्थल पर कारगिल के अमर शहीदों को पुष्प चक्र (रिथ) अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.     इस अवसर पर बिहार रेजिमेंटल सेंटर दानापुर के सशस्त्र जवानों द्वारा कारगिल के अमर शहीदों को सलामी दी गयी तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. इस अवसर पर विधायक श्री अनिरूद्ध प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना जिला के जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह, पटना जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा, मेजर जनरल श्री विशाल अग्रवाल, डिप्टी ब्रिगेडियर श्री अमित कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की. मणिपुर की घटना पर पत्रकारों ...

सभी अंचल अधिकारियों से सुखाड़ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों का भी सर्वे

चित्र
 नालंदा. बाढ़ व सुखाड़ की तैयारी को लेकर आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर  प्रविष्टि, उनका आधार और खाता संख्या सत्यापन के बिंदु पर अपर समाहर्ता द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई. सभी अंचल अधिकारी और हलका कर्मचारी , सीआई और आईटी असिस्टेंट उपस्थित थे.       अपर समाहर्ता द्वारा अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अगले बुधवार तक जितनी भी प्रविष्ठियां शेष हैं, सभी अंचल अधिकारी हल्का कर्मचारियों के माध्यम से आवश्यकतानुसार ऑपरेटर लेकर करवाएंगे.     इस संबंध में कल जिला पदाधिकारी द्वारा गए दिए गए निर्देश से भी अपर समाहर्ता द्वारा अवगत कराया गया . जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया था कि सभी अंचल अधिकारियों से सुखाड़ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों का भी सर्वे करवा लिया जाए और उनमें आने वाले लाभुकों की भी प्रविष्टि आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर करवा ली जाए.      इस संबंध में डीजल अनुदान के लिए आने वाले आवेदनों के बारे में भी जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया था. अपर समाहर्ता ने सभी अधिकारियों को अपने स्तर से भी डीजल से पटवन करने वाले किसानों को चिन्हि...

किसानों को मक्का की खेती के लिए जागरूक करें

चित्र
मक्का की खेती के लिए किसानों को करें जागरूक,डीजल अनुदान के ₹ आवेदनों का शीघ्र करें निष्पादनः कृषि सचिव नालंदा. कृषि विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने बुधवार को हरदेव भवन में विभागीय अधिकारियों, कर्मियों व किसानों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान वैकल्पिक फसल के रूप में मक्का को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई. कृषि सचिव ने कहा कि बदलते मौसम के अनुसार कृषि प्रणाली में भी बदलाव लाना जरूरी है. बारिश तो हो रही है लेकिन धान की खेती के लिए पर्याप्त नहीं है. इसलिए किसानों को मक्का की खेती के लिए जागरूक करें.       सभी बीएओ संबंधित कृषि कर्मियों के माध्यम से प्रखंड वार रकबा को चिन्हित करें. ताकि विभाग बीज उपलब्ध करा सके. उन्होंने बताया कि धान के अनुपात में देखा जाय तो मक्का की खेती से ही भरपाई हो सकती है. इसलिए कलस्टर बनाकर किसानों को मक्का की खेती से जोड़े. एक बार किसान मक्का की खेती कर लेंगे तो अगली बार से खुद जागरूक हो जाएंगे.    उन्होंने डीजल अनुदान पर चर्चा करते हुए कहा कि किसानों द्वारा दिए गए फीडबैक के अनुसार बिजली पर्याप्त रूप में नहीं मिल रही है. इसलिए ज्य...

आम जनता का किए गए टेलीफोन का उत्तर हर हाल में दें

चित्र
   सभी पदाधिकारी पूरी तत्पर होकर अपने क्षेत्र में रोपनी पर नजर रखेंगे गया. ज़िला पदाधिकारी गया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कृषि विभाग के सभी पदाधिकारियों, बिजली विभाग के सभी पदाधिकारियों के साथ कृषि टास्क फोर्स की बैठक की गई.        जिला पदाधिकारी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस वर्ष वर्षा काफी कम हुई है , किसानों को धान का बिछड़ा रोपनी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण रोपनी भी काफी कम हुई है. सभी पदाधिकारी पूरी तत्पर होकर अपने क्षेत्र में रोपनी पर नजर रखेंगे.    उन्होंने बिजली विभाग के सभी असिस्टेंट इंजीनियर एवं जूनियर इंजीनियर को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में कृषि फीडर से सुबह प्रातः काल से संख्या 3ः00 बजे तक लगातार बिजली सप्लाई रखें. हर हाल में कृषि फीडर में 12 घंटे बिजली सप्लाई करना सुनिश्चित करें.उन्होंने बिजली विभाग के सभी कनीय अभियंता को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में 15 दिनों से ऊपर ट्रांसफार्मर खराब रहने की सूचना यदि प्राप्त होगी तो संबंधित कनीय अभियंता पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. ...