संदेश

जल्द से जल्द शांति बहाल हो इसका वातावरण बनाने की जरूरत

चित्र
 नई दिल्ली.देश-विदेश-प्रदेश के युवाओं को शांति व अहिंसा का पाठ पढ़ाने में नामचीन है एकता परिषद के संस्थापक, गांधीवादी व सर्वोदयी चिंतक पी.व्ही. राजगोपाल.उन्होंने सत्य अहिंसा और शांति लाने का काम करते हैं.इसलिए उनको शांति का मसीहा कहा जाता है.     गांधीवादी व सर्वोदयी चिंतक पी.व्ही.राजगोपाल ने युवाओं को सत्य अंहिसा और शांति पर प्रशिक्षित कर शांति कार्यकर्ताओं की लम्बी फौज खड़ी की है, जो गांव-गांव में वंचित समुदाय और महिलाओं के अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से कार्य कर रहे हैं.इसके आलोक में शांति का मसीहा को न्याय और शांति की सेवा में उनके असाधारण कार्य के लिए दुनिया की प्रतिष्ठित संस्था निवानों पीस फाउंडेशन ने जापान का 40 वां निवानो शांति पुरस्कार से जापान की राजधानी टोक्यो में एक समारोह के दौरान सम्मानित किया है.   बता दें कि देश के विख्यात गांधीवादी एवं चंबल में गांधीवादी प्रयासों से शांति का प्रयोग करने वाले पी.व्ही. राजगोपाल ने तीन सदस्यीय शांति प्रतिनिधि मंडल को मणिपुर भेजा है.जिसमें एकता परिषद  मणिपुर के ऋषि कांत शर्मा, विद्याराणी,तान्या, देवेन, भी शामिल ...

महापुरुषों की प्रतिमा एवं उसके चारों तरफ सफाई भी कराया जाना सुनिश्चित करें

चित्र
  * स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराजा स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह का आयोजन * जिलाधिकारी द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा बेतिया.स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से की जा रही तैयारियों की समीक्षा आज समाहरणालय सभाकक्ष में पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा की गयी.      समीक्षा के क्रम में बताया गया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया जायेगा. इस के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है. बताया गया कि मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय महाराजा स्टेडियम में मनाया जाना है. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम चम्पारण जिला के प्रभारी मंत्री, श्री ललित कुमार यादव द्वारा झंडोत्तोलन किया जाना है.        झंडोत्तोलन कार्यक्रम पर विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 09.00 बजे पूर्वाह्न महाराजा स्टेडियम, 09.40 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय प्रांगण, 09.50 बजे पूर्वाह्न जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, 10.00 बजे पूर्वाह्न पुलिस अधीक्षक, बेतिया के कार्यालय ...

लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वालों के विरूद्ध होगी कार्रवाई

चित्र
    * बिहार जाति आधारित गणना के तहत शेष कार्यों को अविलंब कराएं पूर्ण : जिलाधिकारी * गणना कार्य अतिमहत्वपूर्ण, सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्परतापूर्वक कराएं निष्पादित * वरीय प्रभारी पदाधिकारी एवं चार्ज पदाधिकारी नियमित रूप से करेंगे अनुश्रवण, फील्ड विजिट कर गणना कार्य का करेंगे निरीक्षण * लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वालों के विरूद्ध होगी कार्रवाई बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय, पटना के आदेश के आलोक में मुख्य सचिव, बिहार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के तहत बिहार जाति आधारित गणना के शेष कार्यों को अविलंब शत-प्रतिशत पूर्ण कराना जाना है. उन्होंने कहा कि 02 अगस्त से शेष कार्य को युद्ध स्तर पर प्रारंभ करते हुए ससमय समाप्त करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मियों को तत्परतापूर्वक अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करना होगा. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है. इस कार्य की महत्ता को समझें और तत्परतापूर्वक ससमय अपने-अपने कार्यों को संपादित करें. जिलाधिकारी बिहार जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण अंतर्गत...

कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश

चित्र
  जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 13 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश नालंदा ।  दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 13 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।         मुरौराडीह  की रीना देवी द्वारा सहारा इंडिया में किये गए निवेश की राशि को वापस करने के संबंध में आवेदन दिया गया।जिलाधिकारी ने बैंकिंग शाखा प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।             जलालपुर नूरसराय के किशोर केशरी द्वारा नूरसराय बाईपास के लिए भू-अर्जन में उनकी जमीन की दुबारा नापी कराकर संशोधित अवार्ड निर्गत करने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।        कुछ मामलों की सुनवाई लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनिश्चित करनेके लिए  जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।      अन्य आवेदन...

बिहारशरीफ में मार्च में हुई हिंसा एवं आगजनी के मामले में 77 पीड़ितों को दिया गया है मुआवजा

चित्र
 * मुहर्रम के शांतिपूर्ण समापन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मीडिया के साथ संवाद * मुहर्रम जुलूस के सभी 113 आयोजकों को किया जाएगा सम्मानित * बिहारशरीफ में मार्च में हुई हिंसा एवं आगजनी के मामले में 77 पीड़ितों को दिया गया है मुआवजा * इस घटना के संदर्भ में अब तक 166 लोगों की हुई है गिरफ्तारी नालंदा ।   नालंदा जिला में मुहर्रम के शांतिपूर्ण समापन के उपरांत आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा ने मीडिया को संबोधित किया।       बताया गया कि जिले में 113 आयोजकों द्वारा मुहर्रम के जुलूस के लिए लाइसेंस लिया गया था। सभी आयोजकों द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में मुहर्रम  का जुलूस निकाला गया, जो अत्यंत सराहनीय है। इन सभी आयोजकों को धन्यवाद दिया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि इन सभी आयोजकों को अलग से सम्मानित भी किया जाएगा।      विगत मार्च में रामनवमी जुलूस के क्रम में बिहारशरीफ शहर में हुई हिंसक घटना के पीड़ितों को मुआवजे के भुगतान को लेकर कुछ अफवाह जनक बातें संज्ञान में आ रही...

सहरसा के ज्वलंत मुद्दे को लेकर बंद का

चित्र
 पूर्व सांसद आनंद मोहन की मानें, तो सहरसा के ज्वलंत मुद्दे जैसे AIIMS, ओवरब्रीज, एयरपोर्ट, इंजीनियरिंग कॉलेज, सहरसा नाम से लोकसभा क्षेत्र न होना आदि मांगों को लेकर बंद का आह्वान किया गया था, जिसका सभी दलों के नेताओं ने समर्थन दिया.उन्होंने कहा कि ये पुरखों की देन थी किआजादी के बाद सहरसा लोकसभा था। लेकिन आज लोकसभा भी नहीं रहा, जो लोगों को सालता रहा और टीस देता रहा। उसी आक्रोश में बंद किया गया....  सहरसा.यह‎ पहला मौका है जब सहरसा की‎ उपेक्षा पर लोग एकजुट होकर‎ सहरसा बंद में शामिल हुए.विकास के नाम पर सहरसा की निरंतर‎ उपेक्षा को लेकर बीते महीने पहली बार ‎एम्स निर्माण संघर्ष समिति की बैठक‎ में पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन ने‎ इस सवाल को लेकर 31 जुलाई को‎ सहरसा बंद की घोषणा की थी.       पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन 14 साल की सजा काटने के बाद को 27 अप्रैल 2023 को तड़के 4.30 बजे जेल से रिहा कर दिया गया.बता दें कि रिहाई के बाद से पूर्व सांसद आनंद मोहन पूरी तरह से एक्टिव हैं.आज सोमवार को आनंद मोहन सहरसा की सड़क पर रहे, सहरसा बंद बुलाया है. सहरसा में एम्स, एयरपोर्ट, पा...

पटना में अपराधी में खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं

चित्र
 पटना में शूटर्स ने पार्षद पति पर बरसाईं गोलियां, यू टर्न पर घात लगाकर बैठे थे बदमाश; देखते ही ताबड़तोड़ 5 फायर किए, हालत गंभीर.... पटना.बिहार सरकार एक तरफ जहां कानून व्यवस्था को लेकर अपनी पीठ थपथपा रही हैं. वहीं, राज्य की राजधानी पटना में अपराधी में खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. इसी कड़ी में पटना में दीघा इलाके में पश्चिमी मैनपुरा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया नीलेश यादव को गोली मारकर घायल कर दिया.पहले उनको कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल में लाया गया परंतु यहां के चिकित्सकों ने रूबन हॉस्पिटल में रेफर कर दिया.     सोमवार सुबह शूटर्स ने पटना नगर निगम के वार्ड 22-बी की पार्षद सुचित्रा सिंह के पति नीलेश यादव उर्फ नीलेश मुखिया पर गोलियां बरसाईं.वो अपनी कार में ही बैठे थे और उन पर अपराधियों ने बैक टू बैक 5 गोलियां चला दीं. जो उनकी कनपटी, गर्दन और सीने में लगी है. उनकी हालत बेहद गंभीर है. पहले इलाज के लिए उन्हें कुर्जी के होली फैमिली हॉस्पिटल में ले जाया गया. थोड़ी देर बाद उन्हें पाटिलपुत्रा इलाके के एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल रूबन में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. जहां उन्हें...