प्रधान मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम सामूहिक रूप से पोस्टकार्ड डालने का सिलसिला
वाराणसी.मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी ने अंग्रेज़ों से तुरंत भारत को छोड़ने को 9 अगस्त 1942 को कहा था.भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे शक्तिशाली आंदोलन की शुरूआत की.भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर 9 एवं 10 अगस्त 2023 को सरकार द्वारा सर्व सेवा संघ के वाराणसी परिसर पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ जन प्रतिवाद सम्मेलन और प्रदर्शन होगा. यह समझा गया कि आप लोग इस शर्मनाक तथ्य से अवगत ही हैं कि सुनियोजित साजिश के तहत केंद्र सरकार के इशारे पर वाराणसी प्रशासन ने 22 जुलाई 2023 को आचार्य विनोबा जी की प्रेरणा से स्थापित सर्व सेवा संघ के राजघाट, वाराणसी परिसर पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया. इस षड्यंत्र की सघन योजना पिछले कई महीनों से रची जा रही थी. 22 जुलाई 2023 की सुबह 6ः30 बजे एसडीएम जयदेव सीएस तथा रेल अधिकारी आकाशदीप सिंह के नेतृत्व में लगभग 1000 पुलिसकर्मी परिसर गेट का ताला तोड़कर जबरन परिसर में घुस गए और सबसे पहले कार्यकर्ता आवास में घुसकर सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया. यह बताया गया कि इसका प्रतिवाद करने पर 8 लोगों को सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष ...