संदेश

वाराणसी को स्थानीय प्रशासन तथा रेलवे की जुगलबंदी से ध्वस्त किया जा रहा है

चित्र
वाराणसी.आज शनिवार 12अगस्त को फिर से कानून की धज्जियां उड़ाते हुए संत विनोबा भावे की प्रेरणा से स्थापित साधना केंद्र- सर्व सेवा संघ परिसर,राजघाट, वाराणसी को स्थानीय प्रशासन तथा रेलवे की जुगलबंदी से ध्वस्त किया जा रहा है.यह सोचना नादानी होगी कि स्थानीय सांसद एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सहमति के बिना ऐसा हो रहा है.स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के इशारे पर ही यह विध्वंस रचा जा रहा है.यह घटना भारतीय इतिहास की एक शर्मनाक घटना के रूप में याद किया जाएगा. जहां गांधी, विनोवा, जयप्रकाश, दादा धर्माधिकारी, नारायण देसाई, जे सी कुमारप्पा, धीरेंद्र मजूमदार, शिवानंद, जे कृष्णमूर्ति जैसे मनीषियों की किताबों का कत्ल किया गया है. किताबें और पुस्तकालय को बर्बाद करने वाले दुर्दांत जालिम के रूप में ये सत्ताधीश जाने जाएंगे.यह बुलडोजर सत्ता का हमला है जो गांधी, विनोबा और जेपी की विरासत को नष्ट करने के इरादे से किया जा रहा है. लेकिन ऐसा संभव नहीं है. दुनिया गांधी के रास्ते पर चल पड़ी है.हमारे सत्ताधीश गांधी के रास्ते पर चलने का नाटक करते हैं.पर ये गांधी की स्मृतियों को नष्ट करने पर तुले हुए है.उनका...

.सर्व सेवा संघ के तत्वावधान में भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर 9 एवं 10 अगस्त 2023 को

चित्र
वाराणसी.सर्व सेवा संघ के तत्वावधान में भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर 9 एवं 10 अगस्त 2023 को सरकार द्वारा सर्व सेवा संघ के वाराणसी परिसर पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ जन प्रतिवाद सम्मेलन और प्रदर्शन किया गया.वहीं 12अगस्त को फिर से कानून की धज्जियां उड़ाते हुए संत विनोबा भावे की प्रेरणा से स्थापित साधना केंद्र- सर्व सेवा संघ परिसर,राजघाट, वाराणसी को स्थानीय प्रशासन तथा रेलवे की जुगलबंदी से ध्वस्त किया जा रहा है. अवैध कब्जे के ख़िलाफ़ शास्त्री घाट कचहरी वाराणसी में आयोजित हुई विशाल जनप्रतिरोध सभा किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ट्रैक्टर ने कोई तय करके नहीं रखा है कि दिल्ली ही जाएगा, ट्रैक्टर की जरूरत पड़ी तो बनारस भी आ जाएगा.बीजेपी जमीन लूटने वाली पार्टी है.10 अगस्त 2023 को शास्त्री घाट कचहरी वाराणसी में सर्व सेवा संघ परिसर राजघाट और सर्वोदय प्रकाशन को वापस पाने के लिए गाँधीजनों ने विशाल जनसभा आयोजित किया.       सभा मे अलसुबह से ही देश भर से आए सर्वोदयी गाँधीजन जुटने लगे थे.इनमें से बहुसंख्यक गाँधीजन आपातकाल में जेल गए हुए लोकतंत्र सेनानी हैं.लोगो ने कहा कि वो कांग्रेस की स...

आशा व आशा फैसिलिटेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के आज 31वें दिन हड़ताल समाप्ति की घोषणा

चित्र
 पटना.बिहार की करीब एक लाख आशा कार्यकर्त्ता एवं आशा फैसिलिटेटर काम पर लौटेंगी.बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के द्वारा 12 जुलाई से 12 अगस्त तक यानी  एक माह तक 9 सूत्री माँगों की पूर्ति को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे.बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ समझौता होने की खबर है.सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद आशा कार्यकर्ता संघ ने इस बात का ऐलान किया.राज्य सरकार के खजाने पर सालाना 180 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.    बिहार की एक लाख आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर काम पर लौटेंगी.स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद हड़ताल खत्म हुई.हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई. सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद आशा कार्यकर्ता संघ ने इस बात का ऐलान किया.बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की नेताओं का कहना है कि सबसे बड़ी जीत पारितोषिक शब्द को बदलकर मासिक मानदेय करने की है.1000 में दम नहीं 10 हजार से कम नहीं का नारा लगाने वाली आशा कार्यकर्ताओं को 2500 रू. के मानदेय पर संतुष्ट होना पड़ा.     बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष शशि यादव ने बताय...

गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को बख्शा नहीं जायेगा

चित्र
  * दाखिल-खारिज में गड़बड़ी को लेकर राजस्व कर्मचारी निलंबित * आरोप पत्र गठित कर की जा रही है अनुशासनिक कार्रवाई * राजस्व कार्यों के निष्पादन में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को बख्शा नहीं जायेगा, की जायेगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी बगहा.दाखिल-खारिज मामले के निष्पादन में गड़बड़ी को लेकर पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा श्री छठू उरांव, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय, बगहा-01 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने अंचल अधिकारी, बगहा-01 को श्री उरांव के विरूद्ध आरोप पत्र गठित कर अनुशासनिक कार्रवाई संचालित करने का निर्देश दिया है.       ज्ञातव्य हो कि अंचल कार्यालय, बगहा-01 के राजस्व कर्मचारी, श्री छठू उरांव द्वारा दाखिल-खारिज वाद संख्या-4278 में जमाबंदीदार को मृत अंकित करते हुए जानबूझकर लापरवाही बरती गयी एवं तथ्यों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत नहीं कर तथ्यों को छुपाते हुए गलत मंशा से दाखिल-खारिज स्वीकृत करने की अनुशंसा की गयी.      जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा इसे अत्यंत ही गंभीरता से लिया...

सभी पार्किंग स्थल का घूम घूम कर जायजा लिया

चित्र
गया. पितृपक्ष मेला 2023 के सफल आयोजन तथा देश विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ साथ उनकी छोटी बड़ी गाड़ियों के पड़ाव में कोई समस्या न हो इसे लेकर जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, नगर पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र के सभी पार्किंग स्थल का घूम घूम कर जायजा लिया गया, ताकि जो भी कमियां रहे समय रहते  उसे दुरुस्त करवाया जा सके.       विदित हो कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला 28 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा, इस 15 दिनों में लाखों तीर्थयात्री तर्पण करने यहां आते हैं, प्रशासन द्वारा हर स्तर पर यात्रियों की सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिये बेहतर से बेहतर काम करवायी जा रही है, ताकि यात्रियों को कोई छोटी से छोटी भी असुविधा न हो सके. साथ ही छोटे बड़े वाहन को पूरे सुसज्जित रूप से पड़ाव काफी अहम रहेगा, ताकि यात्रियों के वाहन पड़ाव में दिक्कत न हो इसके अलावा सभी पार्किंग स्थल पर ड्राइवर एवं ड्राइवर के सहयोगी को बैठने, नहाने, पेजल, टॉयलेट इत्यादि का भी व्यवस्था पूरी रखें ता...

शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

चित्र
* शहीद दिवस पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई पटना. आज शहीद दिवस के अवसर पर 11 अगस्त 1942 को आजादी के मतवाले सात अमर शहीद यथा उमाकांत प्रसाद सिंह, रामानन्द सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगतपति कुमार, देवी प्रसाद चौधरी, राजेन्द्र सिंह, राम गोविन्द सिंह की दी गई कुर्बानियों को याद किया गया और उन्हें शत् शत् नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई. अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजकीय समारोह का आयोजन शहीद स्मारक परिसर में किया गया. राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.      इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, श्रम संसाधन मंत्री सुरेन्द्र राम, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, विधायक शकील अहमद खां, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गॉधीजी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, मुख्यमंत्री के प्रध...

कुर्जी पल्ली में धर्म प्रचार करने वाले पास्कल मास्टर के उल्लेखनीय कार्य बदौलत कुर्जी पल्ली का व्यापक प्रसार

चित्र
  कुर्जी पल्ली का प्रचार- प्रसार करने  वाले शख्स पास्काल मास्टर को याद किया पटना.कुर्जी पल्ली का प्रचार -प्रसार करने में अहम किरदार निभाने वाले शख्स पास्काल मास्टर है. आज उनकी साठवीं पुण्यतिथि है.उनका निधन 10 अगस्त,1963 को कुर्जी में ही हुआ था.अभी उनके परिवार के लोग बेतिया, आसनसोल, पटना आदि में रहते हैं.       जानकारी के अनुसार बेतिया धर्मप्रांत के बेतिया क्रिश्चियन कॉलोनी से पास्काल मास्टर पटना आए थे.वहां से आने के बाद कुर्जी पल्ली के परिसर में आवास में रहने लगे.यह आवास संत माइकल हाई स्कूल के द्वारा बनाया गया था.यहां पर आने के बाद धर्म प्रचार करने के कार्य में लग गए.यहां पर संजीवन प्रेस था.जहां से संजीवन साप्ताहिक अखबार प्रकाशित किया जाता था.उसके पाठकों के समक्ष पहुंचाने का कार्य किया जाता था.उनका एक पुत्र फ्रांसिस पास्काल संत माइकल हाई स्कूल में पढ़ते थे.कतिपय कारणों से उक्त विघालय से पढ़ाई पूर्ण नहीं किए. जो आज भी जारी है.उनका एक नाती फादर लॉरेंस रफायल पुरोहित बने.आज उक्त पुरोहित का नाम का पर्व है. यह भी बताया जाता है कि पास्काल मास्टर की तीन लड़कियां जेनरल...