बाल संसद के बच्चों का एक मंच है
कौवाकोल.नवादा जिले के प्रखंड कौवाकोल के आदर्श उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोखोदेवरा में बाल संसद का गठन किया गया है.यहां बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी,पटना के द्वारा ग्लोबल प्रोग्राम चलाया जाता है.उनके आगमन पर बाल संसद के सदस्यों के साथ अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया. बाल संसद के बारे में बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी के जौन डि क्रुस ने बच्चों के बीच विस्तार से बाल संसद के कार्यों एवं गठन की प्रक्रिया पर विस्तृत रूप से जानकारी दी.बाल संसद के बच्चों का एक मंच है जहां वे अपने विद्यालय समाज, परिवार, स्वास्थ्य शिक्षा आदि पर खुलकर बात करते हैं.इस बाल - संसद का उद्देश्य है - बच्चे एवं बच्चियों में जीवन कौशल का विकास करना, नेतृत्व एवं निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना, विद्यालय गतिविधियों एवं प्रबंधन में भागीदारी सुनिश्चित करना तथा विद्यालय को आनंददायी, सुरक्षित और साफ-सुथरा रखना. उन्होंने कहा कि उन्मुखीकरण में बाल संसद के सभी सदस्य प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, उप शिक्षा मंत्री स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्...