संदेश

रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के तहत कराये जा रहे कार्यों का लिया जायजा

चित्र
  मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के तहत कराये जा रहे कार्यों का लिया जायजा पटना. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बख्तियारपुर के गंगा तट स्थित सीढ़ी घाट का भ्रमण कर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के तहत किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया. सीढ़ी घाट पर जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री चैतन्य प्रसाद ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया. जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीढ़ी घाट तक श्रद्धालुओं का आवागमन सुगमतापूर्वक हो सके, इसको ध्यान में रखते हुए कार्य कराएं. गंगा नदी की मुख्यधारा तक लोग आसानी से पहुंच सकें, इसके लिए पथ का निर्माण कराएं.       हर रविवार को हम यहां नहाने आते.उस समय सीढ़ी घाट से गंगा नदी की मुख्य धारा तक पहुंचने के लिए रास्ता हुआ करता था.बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचकर छठ पूजा करते थे. पहले यहां पुल से होकर गंगा नदी की मुख्यधारा तक लोग आसानी से चले जाते थे. बचपन मुख्यमंत्री ने सीढ़ी घाट स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर (ठाकुरबाड़ी) में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि...

जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिनका दखल कब्जा लेना है

चित्र
   गया। अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग बिहार सरकार श्री संदीप पॉन्द्रिक द्वारा आज गया ज़िले के डोभी प्रखंड अंर्तगत (akic) अमृतसर कोलकाता इंटीग्रेटेड कॉरिडोर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। 1670 एकड़ में फैले यह कॉरिडोर के तहत वैसे रैयती जमीन जिनका लिया गया है उन्हें तेजी से मुआवजा उपलब्ध करवाए। अपर मुख्य सचिव ने काफी संतोष प्रकट करते हुए उक्त प्रस्तावित कॉरिडोर को नक्शे के माध्यम से जानकारी लिया कि किसी ओर से रास्ता निकल रहा है, किसी ओर से योजना का काम प्रारंभ होना है, किस ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलपमेंट किया जाएगा, नया फोरलेन सड़क किस तरफ से निकलेगा। उसे भी मैप के माध्यम से देखा। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिनका दखल कब्जा लेना है वह ले लिया गया है। जिन्हें मुआवजा देना था वह भी युद्ध स्तर पर कैंप लगाकर वितरित किया गया है। शेष बचे लोगों को जिला भू अर्जन पदाधिकारी के माध्यम से मुआवजा वितरित किया जाएगा।      निरीक्षण के क्रम में कुछ स्थानीय लोगों ने जिला पदाधिकारी को अवगत कराया की मुआवजा वितरित एवं कागजों का सत्यापन करने में जिला भू अर्जन कार्यालय के प्रधान सहायक एव...

बाल संसद के बच्चों का एक मंच है

चित्र
कौवाकोल.नवादा जिले के प्रखंड कौवाकोल के आदर्श उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोखोदेवरा में बाल संसद का गठन किया गया है.यहां बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी,पटना के द्वारा ग्लोबल प्रोग्राम चलाया जाता है.उनके आगमन पर बाल संसद के सदस्यों के साथ अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया.    बाल संसद के बारे में बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी के जौन डि क्रुस ने बच्चों के बीच विस्तार से बाल संसद के कार्यों एवं गठन की प्रक्रिया पर विस्तृत रूप से जानकारी दी.बाल संसद के बच्चों का एक मंच है जहां वे अपने विद्यालय समाज, परिवार, स्वास्थ्य शिक्षा आदि पर खुलकर बात करते हैं.इस बाल - संसद का उद्देश्य है - बच्चे एवं बच्चियों में जीवन कौशल का विकास करना, नेतृत्व एवं निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना, विद्यालय गतिविधियों एवं प्रबंधन में भागीदारी सुनिश्चित करना तथा विद्यालय को आनंददायी, सुरक्षित और साफ-सुथरा रखना.        उन्होंने कहा कि उन्मुखीकरण में बाल संसद के सभी सदस्य प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, उप शिक्षा मंत्री स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्...

समन्वय स्थापित कर जनहित का कार्य करने व करवाने का सार्थक प्रयास

चित्र
  नवादा.बिहार में काफी दिनों के बाद विभिन्न आयोगों को पुनर्गठित किया गया है.इसमें अनुसूचित जाति आयोग भी है.अनुसूचित जाति आयोग में पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार को अध्यक्ष, पूर्व विधायक ललन भूइयां को उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम, वैशाली के अशोक पासवान के साथ पटना के जगदीश चौधरी को सदस्य बनाया गया है.अनुसूचित जाति आयोग के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित का कार्य करने व करवाने का सार्थक प्रयास बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी ने किया है.      बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी से जुड़े जौन डि'कुस ने बताया कि सोसाइटी के द्वारा ग्लोबल प्रोग्राम संचालित है. इस ग्लोबल प्रोग्राम के अन्तर्गत अनुसूचित जाति आयोग के साथ समन्वयक बैठक की गई.आयोजित समन्वयक बैठक नवादा जिले के ग्राम निर्माण मंडल सोखोदेवरा आश्रम में किया गया. इस बैठक में गैर सरकारी संस्था के एवं अनुसूचित जाति के छह गांवों के महिला व पुरुष शामिल हुए.      उन्होंने कहा कि इस समन्वयक बैठक में कई महत्वपूर्ण  बिंदुओं पर चर्चा की गई.* सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति के लिए योजनाएं संचालित है उक्त योजनाओं से ...

मंच का सफल संचालन सुश्री मेरी एडलिन, शिक्षिका द्वारा किया गया

चित्र
   सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग करते हुए आगे बढ़े बच्चें : जिलाधिकारी अपने माता-पिता, परिवार, जिला, राज्य एवं देश का नाम करें रोशन  शिक्षा, खेलकूद के साथ-साथ कला संस्कृति का भी है महत्व स्थानीय प्रेक्षागृह में जिलास्तरीय युवा महोत्सव-2023 का भव्य आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ सम्पन्न उत्कृष्ट एवं बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित जिला स्तर पर चयनित बच्चे राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लहराएंगे परचम बेतिया ।  कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, पश्चिमी चंपारण, बेतिया के संयुक्त तत्वाधान में आज स्थानीय प्रेक्षागृह में जिलास्तरीय युवा महोत्सव-2023 का भव्य आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा जिलास्तरीय युवा महोत्सव-2023 का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया।         युवा महोत्सव में प्रदर्श कला एवं चाक्षुष कला अंतर्गत समूह लोक नृत्य, समूह गायन, लोक गीत, सुगम संगीत, लोक गाथा, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, तबला, हा...

बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए संबंधित अधिकारी एवं बैंकर्स करें सार्थक प्रयास: जिलाधिकारी

चित्र
   बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए संबंधित अधिकारी एवं बैंकर्स करें सार्थक प्रयास: जिलाधिकारी पात्र आवेदकों की मदद करें, उन्हें बेवजह परेशान नहीं करें। ऐसा करने वाले अधिकारियों एवं बैंकों के विरूद्ध की जायेगी कार्रवाई जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिलास्तरीय समीक्षा समिति की विशेष बैठक सम्पन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी बैनर, फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित करने का निर्देश अभियान चलाकर कैम्प मोड में बैंक खाता खुलवाने का निर्देश माननीय सांसद, श्री संजय जायसवाल द्वारा दिये गये महत्वपूर्ण सुझाव बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की विशेष बैठक सम्पन्न हुयी।     बैठक में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्य, जिले का साख/जमा/अनुपात, एसीपी, पीएमआइइजीपी, केसीसी, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना आदि की समीक्षा की गयी।अग्रणी जिला प्रबंधक, पश्चिम चम्पारण द्वारा पावर प...

बुधवार को पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू

चित्र
 पटना.राजधानी पटना का चर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों के घर कुर्की जब्ती का कार्रवाई शुरू कर दी है.इसकी जानकारी पाटलिपुत्र थाने के थानाध्यक्ष एसके शाही ने दी.मौके पर उपस्थित पुलिस ने बताया कि स्व.महेंद्र राय के तीन पुत्र पप्पू राय, राजकुमार उर्फ धप्पू राय और गोरख राय नीलेश मुखिया हत्याकांड के आरोपी है.तीनों फरार है.डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पा किया गया.बावजूद,इसके तीनों फरार चल रहे हैं.       नीलेश मुखिया हत्याकांड मामले में फरार नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. गुरुवार 31 अगस्त को हत्याकांड के मुख्य आरोपित तीनों भाइयों पप्पू, धप्पू और गोरख राय के घर पर पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने इश्तेहार चिपका दिया.           पुलिस ने आगे कहा कि इस मामले में आरोपी पप्पू, धप्पू और गोरख राय के घर की कुर्की जब्ती का वारंट कोर्ट से मंगलवार को ले ली थी.जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है.तीनों भाई संयुक्त रूप से रहते हैं.इसके आलोक में चल संपत्ति की कुर्की जब्ती की गई है.     ...