15 मार्च को जिला मुख्यालय के चयनित 14 केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा
पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न करायी जायेगी अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा बेतिया। बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा विज्ञापन संख्या-22/2024 के तहत अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक-15.03.2024 को दो पाली (प्रथम पाली 09.30 बजे पूर्वाह्न से 12.00 बजे मध्याह्न तक एवं द्वितीय पाली 02.30 बजे अपराह्न से 05.00 बजे अपराह्न तक) में जिला मुख्यालय अवस्थित परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या-12456 है। जिला मुख्यालय अवस्थित (1) रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय, बेतिया (2) रा0 राज्य संपोषित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेतिया (3) नोट्रेडम पब्लिक स्कूल, बेलबाग, बेतिया (4) रा0 आदर्श विपिन मध्य विद्यालय, बेतिया (5) मिशन मिडिल स्कूल, चर्च कैम्पस, चर्च रोड, बेतिया (6) रा0 विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेतिया (7) रा0 आमना उर्दू उच्च माध्यमिक विद्यालय, मिर्जा टोला, छावनी, बेतिया (के0आर0 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेतिया (9) राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, कुमारबाग (10) रा0 राज उच्चतर मा0 वि0, बे...