संदेश

शोषित, वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने वाले नेता थे पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम: डॉ अखिलेश

चित्र
  शोषित, वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने वाले नेता  थे पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम: डॉ अखिलेश’ पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम का जीवन सभी के लिए आदर्श : डॉ अखिलेश पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री रहें स्व. जगजीवन राम की 38 वीं पुण्यतिथि आज बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय  सदाकत आश्रम में मनायी गयी।    इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि करने के उपरांत कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम आधुनिक भारत के निर्माण में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के सहयोगी रहें। उनके मंत्रिमण्डल में जगजीवन बाबू सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री थे।      उन्होंने कहा कि 1971 में बांग्लादेश मुक्ति आन्दोलन के समय बाबू जगजीवन राम देश के रक्षा मंत्री थे और उस समय पाकिस्तान के 91 हजार सैनिकों ने भारत के सैनिक कमान्डर के समक्ष आत्म समर्पण किया था यह देश नहीं बल्कि विश्व के इतिहास में सबसे बड़ी अभूतपूर्व घटना थी। उनके कुशल नेतृत्व और सांगठनिक ...

संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

चित्र
 नालंदा। जनता दरबार में जिलाधिकारी, नालंदा के द्वारा 15 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों  को आवश्यक  दिशा-निर्देश दिए।    दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ,श्री शशांक शुभंकर ने आज 15 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए  संबंधित विभाग  के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । आवेदक द्वारा बताए गए कृषि भूमि पर कब्जा दिलाने से संबंधित समस्या निदान के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा, नालंदा को  निर्देशित किया गया ।     आवेदक के द्वारा बताये गये शंकरडीह पंचायत सरकार भवन में रात्रि प्रहरी के रूप में कार्यरत हूं। परन्तु मुझे प्रारंभिक भुगतान नहीं किया गया है। से संबंधित मामला निष्पादन के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा  जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नालंदा को निर्देशित किया गया। आवेदक द्वारा बताया गया कि विधवा पेंशन नहीं मिलने से सम्बंधित मामले का समस्या निदान के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालंदा क...

डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने उपस्थित व्यक्तियों के मामले को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को जांच

चित्र
  गया। जिला पदाधिकारी के जनता दरबार रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी बिहार ( रेरा) के एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित रहने के कारण स्थगित रखा गया था, इसके बावजूद भी समाहरणालय परिसर में में आये हुए लगभग 100 से अधिक व्यक्तियों को आये देख, डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने उपस्थित व्यक्तियों के मामले को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।        आवेदकों के कई मामलों में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी यथा उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी संबंधित प्रखंड के नामित जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि द्वारा मामले को जांच करने का भी जिम्मा दिया गया है।            जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास/ मुख्यमंत्री आवास योजना से संबंधित आए मामलों को जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को संबंधित आवेदनों को यथाशीघ्र जांच करते हुए पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को प्रधानमंत्री / मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए अग्रेतर कार्य करने का निर्देश दि...

स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कयूम अंसारी की 120 वीं जयंती

चित्र
स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कयूम अंसारी की 120 वीं जयंती  पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कैयूम अंसारी की 120 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। इस अवसर पर अब्दुल कैयूम अंसारी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कोषाध्यक्ष निर्मलेंदु वर्मा ने कहा कि स्व0 अंसारी साहेब उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं गरीबों के मशीहा थे। राज्य सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में गरीबों के इलाज के लिये कई योजनाएं चलायी। राज्य के बुनकरों के विकास के लिये उन्होंने कई कार्यक्रम चलाये। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं का काफी सम्मान था। सर्वप्रथम अंसारी साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल,ब्रजेश प्रसाद मुंनन, राज किशोर सिंह, उदय शंकर पटेल, आशुतोष शर्मा,प्रदुम्न यादव, राहुल पासवान, मनोज मेहता, सुदय शर्मा, रमाशंकर पांडे,अब्दु...

जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में सक्रिय भूमिका निभाएं

चित्र
  गया।  भू-सम्पदा  विनियामक प्राधिकरण (रेरा), बिहार के अध्यक्ष श्री विवेक कुमार सिंह ने मगध प्रमंडल के जिलों के जिला एवं म्युनिसिपल  प्रशासन से आग्रह किया है कि वे रेरा अधिनियम को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।         “घर /भूखंड खरीदारों के हितों की रक्षा करने के मुख्य उद्देश्य से इस अधिनियम को लागू किया गया था। इसलिए, जमीनी स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन और अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए जिला एवं म्युनिसिपल प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है,” रेरा बिहार के अध्यक्ष ने शुक्रवार को यहां रेरा बिहार द्वारा आयोजित एक संवेदीकरण-सह-उन्मुखीकरण  कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा।           कार्यक्रम में रेरा बिहार के  सदस्य श्रीमती नुपुर बनर्जी एवं  श्री एस.डी. झा, मगध प्रमंडलीय आयुक्त श्री मयंक वरवड़े, गया के जिला पदाधिकारी  श्री त्यागराजन एस.एम., जहानाबाद डीएम सुश्री अलंकृता पांडे, औरंगाबाद डीएम श्री श्रीकांत शास्त्री,...

स्वतंत्रता सेनानी स्व0 मुंगेरी लाल जी की 23 पुण्यतिथि

चित्र
 पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, स्वतंत्रता सेनानी स्व0 मुंगेरी लाल जी की 23 पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में मनाई गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल ने कहा कि स्व0 मुंगेरी लाल उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक थे। राज्य सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने दलितों के विकास की कई योजनाएँ चलायीं। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जो रिपोर्ट पेश की उसी के आधार पर आज तक बिहार में पिछड़ों एवं अति पिछड़ों के लिये आरक्षण की व्यवस्था है।      मुंगेरी लाल की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस पार्टी की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया , जिसमें डा0 मृत्यंजय कुमार झा एवं डा0 जूही प्रशांत ने स्वास्थ्य शिविर में आये सैकड़ों मरीजो का इलाज किया एवं मुफ्त में दवाईयों का वितरण किया गया।              इस अवसर पर निर्मल वर्मा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, ब्रजेश पाण्डेय,संजय यादव, राजकिशोर सिंह, शशिकांत तिवारी, प्र...

निरीक्षण रिपोर्ट अपलोड करना सुनिश्चित करें

चित्र
  नालंदा। आज 28 जून को श्री शशांक शुभंकर ,जिलाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में जिला शिक्षा विभाग से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।समीक्षा के क्रम में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों,शिक्षकों एवं कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए ।नामित निरीक्षी पदाधिकारी धर्मी द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण रिपोर्ट अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे ।       उन्होंने कहा कि विद्यालयों के नियमित अनुश्रवण का मूल उद्देश्य यह है कि प्रत्येक सरकारी विद्यालय का संचालन निर्धारित मानक के अनुरूप हो रहा है अथवा नहीं । यदि विद्यालय संचालन में किसी प्रकार की कमी अथवा कठिनाई है तो अनुश्रवण के माध्यम से उसे ठीक कराया जा सके, ताकि अध्ययनरत बच्चों के लिए विद्यालय में उचित शैक्षणिक वातावरण का निर्माण कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराया जा सके ।       इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु विद्यालय अनुश्रवण व्यवस्था को और प्रभावी एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता है, जिसके तहत शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थित आधारभूत संरचना के साथ ही एकेडमिक एक्टिविट...