संदेश

विख्यात संत जेवियर हाई स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका मार्टिना जेवियर का निधन

चित्र
विख्यात संत जेवियर हाई स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका मार्टिना जेवियर का निधन ईसाई धर्म रीति के अनुसार कुर्जी स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार संपन्न पटना.संत जेवियर हाई स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका मार्टिना जेवियर का निधन पर सवाल उठाया जा रहा था कि भगवान ने अचानक शिक्षिका को अपने पास बुला लिया है.वह उक्त स्कूल में शानदार 34 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद 2023 में  में रिटायर हुई थी.      यह किसी को यह यकीन नहीं हो रहा है.सेवानिवृत होने के बाद 2025 में कभी उडुपी का पाना बुरु बीच का सफर, तो कभी विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता का दर्शन करके एक खुशनुमा शाम कहने वाली मार्टिना जेवियर का सांसारिक जीवन का अंत हो गया.सांसारिक जीवन का अंत मृत्यु कहलाता है. मृत्यु अपरिवर्तनीय सत्य है जिसे कोई नहीं टाल सकता. ज़िंदगी है अपने क़ब्ज़े में न अपने बस में मौत. संत जेवियर हाई स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका मार्टिना जेवियर का निधन 5 फरवरी,2025 को आसनसोल में गया.वह 61 साल 2 माह की थीं.पार्थिव शरीर को पटना लाया जा रहा है.पति जेवियर लुइस और पुत्र साथ में हैं.बेतिया निवासी फादर पायस प्रशांत की मर...

प्रदेश अध्यक्ष सहित नेताओं ने जताया शोक

 कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान के पुत्र आयान के असामयिक निधन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक ’कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान के पुत्र के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष सहित नेताओं ने जताया शोक पटना.बिहार कांग्रेस के विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान के इकलौते पुत्र आयान   खान के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख जताया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि बारहवीं में पढ़ने वाले आयान बहुत ही नेकदिल और संस्कारी थे। उनके असामयिक निधन से पूरा कांग्रेस परिवार मर्माहत है और ईश्वर से कामना करता हूं कि उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहने की हिम्मत दें.    डॉ शकील अहमद खान के पुत्र आयान के निधन पर विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, प्रेमचंद्र मिश्र, डॉ. समीर कुमार सिंह, नरेद्र कुमार, अवधेश कुमार सिंह, ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, निर्मल...

वार्ड नंबर 69 में सामुदायिक भवन सह सड़क का उद्घाटन और पुलिया का शिलान्यास

चित्र
 क्षेत्रीय विकास के लिए  तत्परता ही जनप्रतिनिधियों का है कर्तव्य : डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के द्वारा पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 69 में सामुदायिक भवन सह सड़क का उद्घाटन और पुलिया का शिलान्यास क्षेत्रीय पार्षद मनोज मेहता के उपस्थिति में किए.     उद्घाटन के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने क्षेत्रीय पार्षद के विकासवादी योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधि का यह दायित्व है कि वें अपने क्षेत्र के विकास को जनहित में लगातार कार्य करते रहें.क्षेत्रीय पार्षद मनोज मेहता के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने पार्षदों और जनप्रतिनिधियों को उनके प्रयासों से सीख लेने की बात कही. साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने की बात भी कही. क्षेत्रीय पार्षद मनोज मेहता ने इस अवसर पर पहुंचे उद्घाटनकर्ता डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का पारंपरिक रूप से स्वागत किया और उनके स्वागत भाषण में कहा कि उच्च सदन के सदस्य होने और तमाम जिम्मेदारियों के ...

कांग्रेस मुख्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनी

चित्र
 कांग्रेस मुख्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनी पटना, (आलोक कुमार) . आजाद हिन्द फौज के संस्थापक एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128 वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई.कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने किया.सर्वप्रथम नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया.    इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी के त्याग एवं बलिदान आज भी देशवासियों को प्रेरणा देती है. उन्होंने कहा कि आई.सी.एस. की परीक्षा में उच्च स्थान पाने के बाद भी उन्होंने सरकारी सेवा छोड़ देश की आजादी की लड़ाई में कूद पड़े.      इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद माधव ने कहा कि 1938 में नेताजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने.उनकी संगठन क्षमता अद्वितीय थी। सुभाष चन्द्र बोस 1939 में भारी बहुमत से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए. भारत को स्वतंत्र कराने के लिये नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने करीब पैंतीस हजार लोगों से आजाद हिन्द फौज की सेना ...

उदय शंकर पटेल को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी का उपाध्यक्ष मनोनीत

चित्र
 पटना.अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (ओबीसी विभाग) के अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस जुझारू एवं कर्मठ कार्यकर्ता उदय शंकर पटेल को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी (ओबीसी विभाग) का उपाध्यक्ष मनोनीत किया हैं.    उन्होंने बताया कि उदय शंकर पटेल छात्र जीवन से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं. इसके बाद वे युवा कांग्रेस में भी विभिन्न पदों पर रहकर अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह किया. इनके मनोनयन पर बधाई देने वालों में उदय चन्द्रवंशी, दीपक पटेल, राजीव कुमार, राजनन्दन कुमार, रंजीत पटेल, केदार सिंह पटेल, अमित सिकन्दर इत्यादि प्रमुख हैं. आलोक कुमार  

कांग्रेस के न्याय युद्ध का मकसद समतामूलक समावेशी समाज का निर्माण करना

चित्र
पटना.आज पटना जिला कांग्रेस मुख्यालय नेशनल हाल‌, कदमकुंआ पटना आवश्यक बैठक की गई. इस बैठक में जननायक राहुल गाँधी जी के पटना आगमन के संदर्भ में व्यापक चर्चा की गई.          पटना जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी ने कांग्रेस के न्याय युद्ध विषयक तथ्यों पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के न्याय युद्ध का मकसद समतामूलक समावेशी समाज का निर्माण करना है. इस प्रक्रिया में जाति जनगणना एक आवश्यक सोपान है.संविधान का रक्षण और संरक्षण इस दौर में प्रजातांत्रिक व्यवस्था को बचाने की जरूरी हो गया है. कारण जाहिर है कि कभी प्रत्यक्ष  तौर पर, तो कभी छुप कर संवैधानिक संस्थाओं और परंपराओं पर बीजेपी कुठाराघात कर रही है. इनका मकसद नफरत फैला कर हिन्दुस्तानीअवाम को बांटना है. कांग्रेस जननायक राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में इस न्याय युद्धको लड़ रही है. हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान केदर्शन विचार, मूल्यों और मकसद को जमीन पर उतार लें.इस वैचारिक संघर्ष में संविधान हमारामार्गदर्शक और सारथी है.पटना महानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजनने कहा कि आ...

एसडीएम ने कहा कि पूरे मामले को सुलझा लिया गया

चित्र
 धनबाद. यहां के डिगवाडीह में कार्मेल हाई स्कूल है.इस स्कूल को ईसाई मिशनरियों के द्वारा संचालित किया जाता है.यहां 9 जनवरी को दसवीं कक्षा की छात्राएं ‘पेन डे’ मना रही थीं. यानी आगामी बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यालय की सभी छात्राएं आखिरी दिन एक दूसरे की कमीज पर शुभकामना संदेश लिख रही थीं, ताकि अपने विद्यालय की अच्छी यादें सहेज कर रख सकें. इस बात का पता चलते ही विद्यालय की  प्रिंसिपल  सिस्टर देवश्री उनके पास पहुंचीं और सभी छात्राओं को डांट-फटकार लगाने लगीं.          झारखंड के धनबाद के डिगवाडीह स्थित एक नामी स्कूल में प्रिंसिपल ने हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के द्वारा एक दूसरे की कमीज पर शुभकामना संदेश लिखना पसंद नहीं आया.उन्होंने एक बेहद शर्मनाक हरकत कर डाली. शुभकामना संदेश लिखने वाली छात्राओं को सजा के नाम पर 80 से अधिक छात्राओं को अपनी शर्ट उतारने और उसी हालत में घर जाने के लिए मजबूर किया.       जब नौ जनवरी को डिगवाडीह कार्मेल स्कूल में पेन-डे मनाने के क्रम में दसवीं की छात्राओं द्वारा एक-दूसरे के शर्ट पर कलम से शुभकामना संदेश लिखन...