संदेश

‘मुसीबत ‘गीत एवं प्रार्थना का कार्यक्रम में शामिल

चित्र
  ‘मुसीबत ‘गीत एवं प्रार्थना का कार्यक्रम  में शामिल  पटना.आज बुधवार को सुजीत एवं संध्या ओस्ता दम्पति के घर में ‘मुसीबत‘ गीत एवं प्रार्थना का कार्यक्रम  संपन्न  हुआ.इंटरनेशनल ह्यूमन  राइट्स काउंसिल के महासचिव एस.के.लॉरेन्स के नेतृत्व में गायक और भक्तगण शिवाजी नगर दीघा, पटना में ‘मुसीबत ‘गीत एवं प्रार्थना का कार्यक्रम  में शामिल होने पहुंचे.             इंटरनेशनल ह्यूमन  राइट्स काउंसिल के महासचिव एस.के.लॉरेन्स ने कहा कि भक्तजनों के सहयोग से चालीसा काल (लेन्ट पीरियड) के दौरान हरेक साल प्रभु येसु ख्रीस्त के दुख भोग से संबंधित ‘मुसीबत‘ नामक गीत एवं प्रार्थना का कार्यक्रम किया जाता है.जो राख बुधवार 5 मार्च से जारी है.आज 12 मार्च 2025 को सुजीत एवं संध्या ओस्ता के में किया गया.जिसमें कई भक्तगण शामिल हुए.     इस कार्यक्रम में मुख्य गायक एस.के. लॉरेन्स के साथ- साथ रंजीत ओस्ता, सुजीत ओस्ता,संध्या ओस्ता तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ ,प्रदीप केरोबिन, सिरिल मरांडी,किशोरी नटाल, रीता अगस्टीन, सिमरन साह, प्रवीण पीटर...

बिहार विधानसभा में महिला-पुरुष संबंध को लेकर जो अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल

चित्र
 बिहार विधानसभा में महिला-पुरुष संबंध को लेकर जो अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, उससे पूरा देश शर्मसार है पटना.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है.आजकल 2005 से 2025 तक के शासन अवधि के बारे में अधिक जिक्र करने के दरम्यान कहते हैं कि इस अवधि में बहुत काम हुआ है.एक-एक काम हुआ है.1990 से 2005 तक कुछ काम नहीं हुआ है.इसी को लेकर मुख्यमंत्री बड़बोले हो जाते है.महिला विरोधी अमर्यादित व्यवहार करने पर उतारू हो जाते हैं.महिला नेताओं का कहना है कि इस पर राष्ट्रीय महिला आयोग को संज्ञान लेना चाहिए.उसी तरह माननीय उच्च और उच्चतम न्यायालय को भी संज्ञान लेना चाहिए.एनडीए को अपने मुख्यमंत्री को देना जेंडर सेंसिटाइजेशन का कोर्स कराना चाहिए.सृष्टिकर्ता की आत्ममुग्धता उनकी बीमारी हो गई है,इसका अपेक्षित इलाज होना चाहिए.        महिला नेताओं का कहना का कहना है कि मुख्यमंत्री को भूलने की बीमारी होे गई है.इसका इलाज हो क्योंकि वे भूल गए हैं कि शेल्टर होम जैसा जघन्य कांड उन्हीं के राज में हुआ है. नालंदा में महिला युवती की नृशंसा हत्या की तस्वीर से पूरा देश मर्माहत है.हाल के दिनो...

गणित ओलंपियाड वर्ग (1-5)के प्रतियोगिता में गौतम कुमार अव्वल

चित्र
 गणित ओलंपियाड वर्ग (1-5)के प्रतियोगिता में गौतम कुमार अव्वल समेली.(कटिहार) प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज मलहरिया के गौतम कुमार ने जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त कर समेली प्रखंड का नाम किया रौशन. बताते चलें कि बिहार दिवस समारोह के मद्देनजर राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम में अपने प्रतिभा के बल पर गौतम कुमार ने कुल तीस प्रश्नों में उनतीस प्रश्नों का उत्तर देते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया.इनके पिता राकेश कुमार मंडल वर्ग 1-5 तक के शिक्षक है , वहीं इसकी माता कुशल गृहणी है. बच्चों ने बातचीत के क्रम में                           बताया कि मेरे बेहतरीन प्रदर्शन का सारा श्रेय मैं अपने माता-पिता को देना चाहूंगा मेरे माता-पिता मेरे शिक्षा के प्रति हमेशा जागरूक व संवेदनशील रहा करते हैं। जिसके कारण पढ़ने के प्रति मेरी जिज्ञासा बढ़ती चली गई। सरकार ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिहार दिवस के मौके पर विभिन्न स्पर्धाओं में अव्वल स्थान प्राप्त क...

ऑस्ट्रेलिया पर चार विकेट से रोमांचक जीत के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया

चित्र
 ऑस्ट्रेलिया पर चार विकेट से रोमांचक जीत के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया पटना. भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया पर चार विकेट से रोमांचक जीत के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया. ऑस्ट्रेलिया द्वारा निर्धारित 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली की 84 रनों की शानदार पारी ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई. फैंस को अब फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है.   आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी आज 9 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2रू30 बजे दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा. बता दें भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई, दूसरी और न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रनों से हराकर फाइनल मुकाबले में पहुंचा.     फाइनल के लिए भारतीय टीम में बदलाव की संभावना कम है. पिछले दो मुकाबलों में जीत दिलाने वाली प्लेइंग-11 के साथ ही टीम उतर सकती है. भारत चार विशेषज्ञ...

’सामाजिक और बौद्धिक संगठनों के साथ बिहार कांग्रेस प्रभारी ने की अहम बैठक’

चित्र
 ’सामाजिक और बौद्धिक संगठनों के साथ बिहार कांग्रेस प्रभारी ने की अहम बैठक’ पटना.बिहार कांग्रेस ने अपने सामाजिक पटल के विस्तार और सांगठनिक मजबूती के लिए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में राज्य के विभिन्न सामाजिक और बौद्धिक संगठनों के  प्रभारी कृष्णा अल्लवारू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ अहम बैठक आहूत की गई.     बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लवारू ने अपने संबोधन में कहा कि सिविल सोसायटी के लोगों से कांग्रेस को बहुत सारी अपेक्षाएं हैं और हम उनकी अपेक्षाओं में खरे उतरने की कोशिश करेंगे.आज देश में जो अराजक माहौल बना है उसे सुधारने में सिविल सोसायटी के लोग अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिविल सोसायटी के सदस्य हमारे पार्टी के मेनिफेस्टो निर्माण करने और डोर टू डोर अभियान में सहयोगी के तौर पर मदद करें. साथ ही वोटर लिस्ट पंजीकरण अभियान और बूथ कमिटी निर्माण में सहयोग करें.सामाजिक संगठनों के साथ कांग्रेस मजबूती से खड़ी रहेगी.     सिविल सोसायटी के विभिन्न लोगों ने अपनी बातों को प्रभारी कृष्णा अल्लवारू और प्रदेश अध्यक्...

किसानों को मुआवजा देकर भूमि अधिग्रहण किया

चित्र
पटना. पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि बिहार सरकार के गलत नीति निर्धारण को अदालत के आदेश के माध्यम से उजागर कर रहा हूँ.  राकेश गुप्ता बनाम बिहार सरकार सीडब्ल्यूजेसी 2524 2018 पटना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में एडवोकेट जनरल 12268 दिनांक 27 जुलाई 2022 के आलोक में बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने दिनांक 16 अगस्त 2022 के आदेश में राज्य के असर्वेक्षित / टोपो लैंड भूमि को अपने आदेश को रद्द कर दिए परन्तु पटना जिला प्रशासन पटना जिले के किसान/ रैयत की भूमि जबरदस्ती  कब्जा कर रहें हैं.       सन् 1947 में एडिशनल सब जज पटना टाइटल सूट 27/ 1 व 29 / 3 व 41/47 बाबू विलास सिंह व अन्य बनाम प्रोभिनेन्स बिहार एवं अन्य में प्रतिवादीगण का टाइटल बरकरार हुआ. सन् 1958 में पटना उच्च न्यायालय ने किसानों / रैयत के पक्ष में फैसला दिए जिसमें पटना कलेक्टर रेस्पोंडेंट  नंबर 1 के साथ 227 किसान / रैयत रेस्पोंडेंट हैं. इस फैसला में पटना जिला के हजारों-हजार एकड़ असर्वेक्षित भूमि है. इसी प्रकार सन् 1940 से 1970 ई. के दरम्यान सदाकत आश्रम के स...

दिल्ली में फादर अरुल जोसेफ का निधन

चित्र
 झांसी.आगरा महाधर्मप्रांत में झांसी धर्मप्रांत पड़ता है. झांसी के बिशप विल्फ्रेड ग्रेगरी मोरास है.बिशप ने कहा है कि गहरी दुख की भावना के साथ, मैं आपको सूचित कर रहा हूं कि आज शाम, 08 मार्च, 2025 को 4.20 बजे होली फैमिली अस्पताल, दिल्ली में फादर अरुल जोसेफ (आयु 51) का निधन हो गया. बिशप ने कहा कि फादर अरुल जोसेफ को शनिवार, 1 मार्च, 2025 को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी, और दो स्टेंट लगाए गए थे.स्टेंट एक छोटी धातु की नली होती है, जिसे धमनी के अंदर लगाया जाता है. यह धमनी को खुला रखता है और रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाता है. स्टेंट लगाने की प्रक्रिया को एंजियोप्लास्टी कहते है.शुरुआत में, इसमें सुधार के संकेत दिखाई दिए और उन्हें एक निजी कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया. 4 मार्च, 2025 को उनकी हालत गंभीर हो गई, और उन्हें आईसीयू में ले जाया गया. चिकित्सा हस्तक्षेप और जीवन रक्षक प्रणाली के बावजूद, उन्हें आज उनके शाश्वत घर में बुलाया गया. हम झांसी और ग्वालियर में चर्च के लिए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट मिशनरी योगदान को कृतज्ञतापूर्वक याद करते हैं.अब...