‘मुसीबत ‘गीत एवं प्रार्थना का कार्यक्रम में शामिल
‘मुसीबत ‘गीत एवं प्रार्थना का कार्यक्रम में शामिल पटना.आज बुधवार को सुजीत एवं संध्या ओस्ता दम्पति के घर में ‘मुसीबत‘ गीत एवं प्रार्थना का कार्यक्रम संपन्न हुआ.इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के महासचिव एस.के.लॉरेन्स के नेतृत्व में गायक और भक्तगण शिवाजी नगर दीघा, पटना में ‘मुसीबत ‘गीत एवं प्रार्थना का कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के महासचिव एस.के.लॉरेन्स ने कहा कि भक्तजनों के सहयोग से चालीसा काल (लेन्ट पीरियड) के दौरान हरेक साल प्रभु येसु ख्रीस्त के दुख भोग से संबंधित ‘मुसीबत‘ नामक गीत एवं प्रार्थना का कार्यक्रम किया जाता है.जो राख बुधवार 5 मार्च से जारी है.आज 12 मार्च 2025 को सुजीत एवं संध्या ओस्ता के में किया गया.जिसमें कई भक्तगण शामिल हुए. इस कार्यक्रम में मुख्य गायक एस.के. लॉरेन्स के साथ- साथ रंजीत ओस्ता, सुजीत ओस्ता,संध्या ओस्ता तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ ,प्रदीप केरोबिन, सिरिल मरांडी,किशोरी नटाल, रीता अगस्टीन, सिमरन साह, प्रवीण पीटर...