संदेश

हेलीपैडों के उपयोग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम में आवेदन प्राप्त किये जायेंगे

चित्र
 आज सिंगल विंडो सेल/ एकल खिड़की कोषांग  गया. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर ने आज सिंगल विंडो सेल/ एकल खिड़की कोषांग के अंतर्गत विभिन्न राजनीतिक दलों के चुनावी सभा, रैली, हेलीकॉप्टर लैंडिंग इत्यादि के लिए प्राप्त होने वाले आवेदनों के लिए काउंटर चिन्हित कर आज उसका फीता काटकर उद्घाटन किया गया.      विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के जन सभाओं , रैलियों ,जुलूसों के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म-सुविधा, लाउडस्पीकर के उपयोग और चुनाव प्रचार के लिए वाहनों के उपयोग के साथ-साथ गैर वाणिज्यिक, दूरस्थ, अनियंत्रित हवाई अड्डों , हेलीपैडों के उपयोग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम में आवेदन प्राप्त किये जायेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि राजनीतिक दलों एवं उनके उम्मीदवारों को उसके प्लेटफार्म सुविधा के माध्यम से अनुमति मांगने वाले सभी आवेदनों को अनुमति देने के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालयों में 24 घण्टे के भीतर निपटान किया जाना होगा.जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग आफिसर को...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

चित्र
 नई दिल्ली.नई दिल्ली, (आलोक कुमार). बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया. भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी. तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है. राज्य में दो चरणों में वोटिंग कराने का निर्णय लिया गया है.       भारत निर्वाचन आयोग की सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के विस्तृत कार्यक्रम की आधिकारिक ऐलान किया गया. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का कार्यक्रम पहला चरण (121 विधानसभा क्षेत्र) गजट अधिसूचना जारी करने की तिथि: 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) नामांकन भरने की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) नामांकन की जांच की तिथि: 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) उम्मीदवारों की नाम वापसी की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) मतदान की तिथि: 06 नवंबर 2025 (गुरुवार) मतगणना की तिथि (दोनों चरण): 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार) बिहार विधानसभा चुनाव के प...

शांति की अपील करने वाले वांगचुक को इसका जिम्मेदार ठहराना अन्याय

चित्र
  असहमति का अपराधीकरण सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी शांति की अपील करने वाले वांगचुक को इसका जिम्मेदार ठहराना अन्याय  लद्दाख.भारतीय लोकतंत्र पर गहरे सवाल खड़े करती है. लद्दाख की जनता के अधिकारों और पर्यावरण की रक्षा के लिए संघर्षरत वांगचुक को “राष्ट्रविरोधी” ठहराना केवल अन्यायपूर्ण ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा के साथ खिलवाड़ है.यह वही प्रवृत्ति है जिसने वयोवृद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी जैसे निर्दोष को जेल की यातना के हवाले कर उनकी जान ले ली थी.       सरकार का दायित्व जनता की जायज मांगों को सुनना और संवाद करना है, न कि आलोचना को अपराध मानना. लद्दाखियों की राज्य के दर्जे की मांग या पर्यावरणीय संसाधनों की रक्षा के प्रयास किसी भी तरह राष्ट्रविरोधी नहीं हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की उस भावना से जुड़े हैं जिसे प्रधानमंत्री स्वयं बढ़ावा देते हैं. 24 सितंबर 2025 की हिंसा निंदनीय है, लेकिन शांति की अपील करने वाले वांगचुक को इसका जिम्मेदार ठहराना अन्याय है.       लोकतंत्र में विरोध की आवाज़ को कुचलना सरकार की कमजोरी का प्रतीक है.भार...

जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी

चित्र
15 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास पटना.मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज मुंगेर जिले में लगभग 12690 करोड़ रुपए की लागत से प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 15 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास किया. माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा. इसके अतिरिक्त माननीय मुख्यमंत्री जी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए.इसके पश्चात् माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया. आलोक कुमार

'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक

चित्र
  'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक  पटना .माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज 1,  अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया.      उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का शुभारंभ 26 सितम्बर 2025 को किया गया था और उस दिन 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के अंतर्गत राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार प्रति लाभुक की दर से 7500 करोड़ की राशि डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तांतरित की गयी थी. यानि अब तक कुल 1 करोड़ लाभुक महिलाओं के खाते में अब तक 10 हजार करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है. आज एक करोड़वीं लाभार्थी श्रीमती अंजु कुमारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर अपना अनुभव साझा किया तथा प्रसन्नता व्यक्त की.      माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का ...

गांधी , शास्त्री एवं प्रजापति मिश्र को उनकी जयंती पर नमन किए कांग्रेसजन

चित्र
  गांधी , शास्त्री एवं प्रजापति मिश्र को उनकी जयंती पर नमन किए कांग्रेसजन पटना . बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 157 वीं जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के 121 वीं जयंती और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहें स्व. पंडित प्रजापति मिश्र के 127 वीं जयंती के मौके पर उनके प्रतिमा एवं तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया. जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम  ने की.    अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में राजेश राम  ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के बताए आदर्शों पर चलकर ही हमारा देश एकजुट रहेगा . गांधी के विचारों को जिंदा रखने के लिए सभी कांग्रेस जन को आगे आना होगा और देश में गांधीवाद को प्रबलता से अपनाना होगा.स्व.  शास्त्री को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री ने राजनीतिक शुचिता की जो मिसाल पेश की है वो राजनीतिक व्यक्तियों के लिए आदर्श है.उन्होंने बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्र...

“शिक्षा की सौगात या चुनावी शगुन?”

चित्र
  चुनावी मौसम में शिक्षा की सौगात “शिक्षा की सौगात या चुनावी शगुन?” पटना.बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार ने बिहार में 19 नए केवी स्कूल खोलने की मंजूरी दी है. इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर दी. बता दें कि ये सभी 19 स्कूल बिहार के जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में खोले जाएंगे.जब नीतीश कुमार एनडीए से बाहर थे, तब पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय घोषित करने की मांग उठाई जाती रही, लेकिन केंद्र सरकार ने उसे ठुकरा दिया.अब जबकि बिहार में चुनावी बयार बह रही है, केंद्र ने अचानक 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा कर दी है.यह फैसला निस्संदेह शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण है, लेकिन समय पर सवाल खड़े करता है. पांच साल में क्यों नहीं? सुधि जनों का कहना है कि यदि यही विद्यालय पिछले पांच सालों में खुल जाते तो जनता अपने आप केंद्र की नीयत समझ जाती. अब चुनाव से ठीक पहले इस घोषणा से सरकार "हमाम में नंगा" दिखने लगी है.जाहिर है, राजनीतिक लाभ-हानि का समीकरण इस फैसले के पीछे छिपा हुआ है.फिर भी, इस निर्णय से इनकार नहीं किया जा सकता कि बिहा...