संदेश

खुदाई को भी 02 जून तक दुरुस्त करने का निर्देश अन्यथा संवेदक के विरुद्ध होगी कार्रवाई

चित्र
  नालंदा.इस जिले के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र में नल जल योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गयी. 02 जून तक सभी वार्डों में जलापूर्ति सुनिश्चित करें संवेदक अन्यथा उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई होगी.’पाइप लाइन बिछाने के क्रम में सड़क/गली में की गई खुदाई को भी 02 जून तक दुरुस्त करने का निर्देश अन्यथा संवेदक के विरुद्ध होगी कार्रवाई, इसके कारण अगर किसी तरह की दुर्घटना हुई तो बुडको के स्थानीय अभियंता एवं संवेदक के विरुद्ध होगी प्राथमिकी दर्ज होगी. जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र के नल जल योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की.वार्ड नंबर 15, 16, 19 एवं 20 में 25 मई तक सभी घरों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश संवेदक को दिया गया. 25 मई के बाद इन सभी 4 वार्डों के सभी घरों का सर्वे नगर निगम द्वारा किया जाएगा.अगर कोई भी घर जलापूर्ति से वंचित पाया जाएगा तो विलंब अवधि के लिए प्रतिदिन प्रति वार्ड के आधार पर संवेदक के विरुद्ध आर्थिक पेनल्टी लगाई जाएगी, जिसकी कटौती संवेदक को भुगतेय राशि से की जाएगी. अन्य सभी वार्डों में 2 जून तक सभी छूटे हुए घरो...

खाड़ आपदा से संबंधित कार्य योजना की विस्तार से जानकारी दी

चित्र
 गया. माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी पुलिस महानिरीक्षक, सभी जिला पदाधिकारी एवं सभी वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ की गई.’समीक्षा के क्रम में आगामी बाढ़, अतिवृष्टि एवं सुखाड़ आपदा से बचाव की पूर्व तैयारी की समीक्षा संबंधित विभाग द्वारा कार्य योजना पर विस्तृत रूप से की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. आपदा प्रबंधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग , लघु जल संसाधन विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग , कृषि विभाग के द्वारा आगामी बाढ़, अतिवृष्टि एवं सूखाड़ आपदा से संबंधित कार्य योजना की विस्तार से जानकारी दी गयी.बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत केंद्र , खाद्यान्न वितरण , नाव की व्यवस्था, एनडीआरएफ , एसडीआरफ  की व्यवस्था , पशुचारा की व्यवस्था , पीने योग्य पानी की व्यवस्था , कटाव निरोधक कार्य , तटबंधों की निगरानी , बाढ़ प्रबंधन सूचना प्रणाली ,...

श्रम का सम्मान करते हुए श्रमिकों के हुनर को जिला प्रशासन के द्वारा पहचाना

चित्र
बेतिया.दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न.नित दिन स्टार्टअप जोन चनपटिया नवीन ऊंचाई को छू रहा है.राष्ट्रीय स्तर के कॉन्फ्रेंस में श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में भारत देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के सामने पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने चम्पारण के स्टार्टअप जोन के नवाचार की कहानी बखूबी बयान किया.देश भर के उच्चाधिकारियों ने बेतिया मॉडल (स्टार्टअप जोन चनपटिया) को सराहा. प्रशासनिक सुधारों के जरिए नागरिकों और सरकार को नजदीक लाने के विषय पर श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन श्रीनगर में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के सहयोग से सम्पन्न हुआ. उक्त महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन पीएमओ की पहल पर केंद्र सरकार के प्रशासनिक सुधार व जन शिकायत विभाग और जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा किया गया.डॉ0 जितेंद्र सिंह, पृथ्वी विज्ञान और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री ने ...

वर्तमान में 24 वार्ड की योजना अलग-अलग कारणों से अक्रियाशील

चित्र
 नालंदा। जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज हरदेव भवन सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई।बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। हर घर नल का जल योजना के संदर्भ में विगत माह में अनुमंडलवार जनप्रतिनिधिगण के साथ की गई बैठक में जिला में 155 वार्डों में नल जल योजना की क्रियाशीलता विभिन्न कारणों से बाधित पाई गई थी। लगातार समीक्षा के उपरांत इनमें से अधिकांश वार्डों में योजना को क्रियान्वित किया गया है। वर्तमान में 24 वार्ड की योजना अलग-अलग कारणों से अक्रियाशील रह गई है, जिसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अविलंब क्रियाशील कराने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया।  जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि नल जल के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति के बारे में गलत जानकारी देने पर संबंधित पंचायत तकनीकी सहायक एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को लगातार क्षेत्र भ्रमण कर नल जल योजना के क्रियाशीलता का निरंतर सत्यापन सुनिश्चित करते रहने को कहा गया। ...

नगर निगम क्षेत्रों में की जा रही है नाला उड़ाही

चित्र
  मोतिहारी. बरसात के आने के पहले पूर्वी चंपारण जिले में नाला उड़ाही करने में कर्मी लग गये हैं.नगर निगम मोतिहारी के सफाई कर्मियों द्वारा नगर निगम क्षेत्रों में की जा रही है नाला उड़ाही.इस पर सत्यम सिंह राठौर का कहना है कि मोतिहारी आदर्श नगर की स्वच्छ गली वार्ड नंबर-14 और वार्ड नंबर -15 की ये दुर्दशा है.हमलोगों ने याचिका भी दर्ज करवाया था, लेकिन अभी तक कोई सुधार देखने को नहीं मिला है.जिलाधिकारी से हमारे मोहल्ले वासियों की तरफ से निवेदन है कि इस समस्या का उधार किया जाए.बरसात के दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं अफरोज आलम का कहना है कि चांदमारी में व ऐसा काम किया जाएगा तो बहुत बेहतरीन होगा बहुत बुरा हाल है चांदमारी में. इनामुल सिद्दीकी ने कहा कि मोतिहारी नगर निगम के सामने मीना बाजार वाली गली की स्थिति चिराग तले अंधेरा वाली कहावत को साक्षात चरितार्थ कर रही है.सतीश कुमार ने कहा कि जमला रोड, बाला जी चिउरा मिल के पास के गली भी देख लिया जाए 9 महीने से जलजमाव है. आने जाने मे कितना कठिन है इसका निदान अति आवश्यक है. प्रभाकर कुमार ने कहा कि मैडम आपकी मेहनत काबिले तारीफ है, इस कड़...

राज्य भर में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग को बढ़ावा देने पर विशेष बल

चित्र
  मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य भर में उद्योग विकसित करने संबंधी राज्य के सभी जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अपने जिले में उद्योग को विकसित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित किया जाए. राज्य भर में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग को बढ़ावा देने तथा उद्यमिता विकास एवं रोजगार सृजन के लिए राज्य के सभी वर्गों को स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना के लिए प्रोत्साहित करने पर उन्होंने विशेष बल दिया.मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अंतर्गत संचालित योजनाएं यथा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अतिपिछड़ी जाति उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना , मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना का लाभ इच्छुक बेरोजगारों को आसानी से मुहैया कराएं.उन्होंने कहा कि हथकरघा बुनकरों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने तथा उन्हें कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने की योजना संचालित किया जाए.उद्योग के लिए भूमि ,यातायात साधन, बैंक ऋण, प्रशिक्षण आदि विषयों प...

अनुकंपा के आधार पर चयनित 4 लाभुकों को नियुक्ति पत्र

चित्र
मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी , शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा  कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, बिहार पटना के द्वारा निहित प्रावधानानुसार जिला अनुकंपा समिति , पूर्वी चंपारण , मोतिहारी के द्वारा  जिला स्थापना शाखा , मोतिहारी के तत्वावधान में अनुकंपा के आधार पर चयनित 4 लाभुकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.वहीं श्री सौरभ कुमार , पिता - स्वर्गीय उमाशंकर पांडेय , प्रखंड रक्सौल, शाहरुख आलम , पिता - स्वर्गीय मोहम्मद आलम  , प्रखंड ढाका, प्रिंस राज , पिता - स्वर्गीय लाल बाबू प्रसाद , प्रखंड केसरिया, मोहम्मद साहिल खान , पिता -स्वर्गीय आजाद खां , प्रखंड मोतिहारी का नाम शामिल है. आलोक कुमार