संदेश

धर्मान्तरण के नाम पर उड़ीसा चर्च में ताला जकड़ दिया

चित्र
                         उड़ीसा.मंगलवार को ओडिशा के भद्रक में जिला प्रशासन ने निर्दोष आदिवासियों के ईसाई धर्म में धर्मांतरण की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की.प्रशासन ने गेलुटा में चर्च को सील कर दिया, क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी, और आदेश जारी किए कि चर्च के आसपास तीन से अधिक व्यक्तियों को इकट्ठा नहीं होने दिया जाए. स्थानीय निर्दोष आदिवासियों को जबरन ईसाई बनाने के बारे में प्रशासन को कई शिकायतें मिलने के बाद ऐसा हुआ है.रिपोर्टों के अनुसार , ग्रामीण पीएस के कार्यकारी मजिस्ट्रेट और आईआईसी द्वारा की गई एक संयुक्त जांच से पता चला कि ओडिशा के भद्रक ब्लॉक के अंतर्गत गेल्टुआ गांव में स्थित चर्च के आसपास के समुदायों के बीच शांति भंग हुई थी. “आदिवासियों के ईसाई धर्म में परिवर्तित होने की शिकायतें थीं. हमने पाया कि समुदायों के बीच शांति भंग हुई है. जिला प्रशासन ने गेल्टुआ में धारा 144 लागू कर दी है, तीन लोगों को चर्च के आसपास इकट्ठा होने की अनुमति है, ”भद्रक के उप कलेक्टर मनोज पात्रा ने कहा. यह पहली बार नहीं है जब ओडिशा राज्य में ...

संभावित बाढ़/सुखाड़ के मद्दे नजर पूर्व में की गई बैठक

चित्र
नालंदा.आज जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर द्वारा हरदेव भवन सभागार में संभावित बाढ़/सुखाड़ से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की गई.अपर समाहर्ता नालन्दा श्री नौशाद अहमद सहित सभी अनुमंडलों के अनुमंडल पदाधिकारी तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता,संबंधित प्रखंडों के अंचलाधिकारी एवं सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता बैठक में उपस्थित थे.जिला पदाधिकारी ने संभावित बाढ़/सुखाड़ के मद्दे नजर पूर्व में की गई बैठक में दिये गए अनुपालन की जानकारी ली.तटबंधों की मरम्मती तथा सड़क निर्माण की अद्यतन जानकारी ली गई. आपदा राहत से संबंधित शिकायत लिए आए आम आदमियों के आवेदन पर जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा राहत में किसी प्रकार की विलंब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.कार्यपालक अभियंता,ग्रामीण कार्य विभाग से उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के परिभ्रमण के अवसर पर प्रखंडों में मिले शिकायतों के निष्पादन की भी जानकारी ली.आर टी पी एस की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी अंचलाधिकारी राजस्व तथा लोक शिकायत के मामलों में ढिलाई वरत रहे हैं.उन्होंने निर्देश द...

गुंजन रफायल का पुरोहिताभिषेक के अवसर पर बेतिया गुंज उठा

चित्र
चखनी. आज गुंजन रफायल का पुरोहिताभिषेक के अवसर पर बेतिया गुंज उठा.148 साल पुरानी चखनी पल्ली में उत्साह पूर्ण माहौल था. आखिर क्यों न होगा ! यहां के रहवासी मुकेश रफायल और पूनम क्लारेंस  के पुत्र गुंजन रफायल का विधिवत पुरोहिताभिषेक समारोह था.यहां के होली फैमिली कैथोलिक चर्च में पुरोहिताभिषेक समारोह आयोजित किया गया. चखनी पल्ली में जन्म लेने वाले रायपुर महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विक्टर हेनरी ठाकुर मुख्य अनुष्ठानकर्ता थे.इनके तीन धर्मप्रांतों के धर्माध्यक्ष यथा बेतिया धर्मप्रांत के बिशप पीटर सेबेस्टियन गोवियस,रायगंज धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष फूलजेंस अलोसियुस तिग्गा और मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष काजीटेन फ्रांसिस ओस्ता सहयोगी में थे. आज बेतिया धर्मप्रांत में उत्साह का माहौल है. चुहड़ी पल्ली में स्थित चर्च में उप याजक बनने वाले  गुंजन रफायल का चखनी पल्ली में याजक बन गये.इस पुरोहिताभिषेक समारोह में चखनी पल्ली में जन्म लेने वाले रायपुर महाधर्माध्यक्ष विक्टर हेनरी ठाकुर आए थे.इनके अलावे फादर बर्टी पौल,फादर चार्ली, सिस्टर अलाकोक,सिस्टर किरण ठाकुर,ब्रदर आनीश साह,फादर संजीव आदि...

गुंजन रफायल का पुरोहिताभिषेक समारोह

चित्र
                                                         *और धन्य हो गया परिवार चखनी.पश्चिम चंपारण में है बगहा प्रखंड-1 .इस बगहा प्रखंड में है चखनी रजवटिया पंचायत.इस चखनी रजवटिया पंचायत में अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय रहते हैं.आज बुधवार को यहां जश्न का माहौल था. मुकेश रफायल और पूनम क्लारेंस के पुत्र गुंजन रफायल का पुरोहिताभिषेक समारोह हुआ.इस अवसर पर होली फैमिली कैथोलिक चर्च में समारोही मिस्सा हुआ.रायपुर महाप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विक्टर हेनरी ठाकुर आए थे.महाधर्माध्यक्ष का जन्म चखनी में ही हुआ है. इस पुरोहिताभिषेक समारोह में एक महाधर्माध्यक्ष विक्टर हेनरी ठाकुर आए थे. तीन धर्माध्यक्ष बेतिया धर्मप्रांत के बिशप पीटर सेबेस्टियन गोवियस,रायगंज धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष फूलजेंस अलोसियुस तिग्गा और मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष काजीटेन फ्रांसिस ओस्ता आए थे.बेतिया धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर फिन्टन साह के अलावे  फादर चैबर्लिन, फादर हर्मन, फादर क...

चार बजे मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्ष में यह बैठक निर्धारित

चित्र
 पटना.एक जून को सर्वदलीय बैठक होगी. उस दिन राज्य में जातीय जनगणना कराने को लेकर दोपहर बाद चार बजे मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्ष में यह बैठक निर्धारित की गयी है. इसमें विभिन्न दलों के नेता शामिल होंगे. इस संबंध में सभी दलों के नेताओं से बात हो चुकी है. संसदीय कार्य सह शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इस बैठक को जल्द कराये जाने की घोषणा की थी.इसके आलोक में 27 जून को सर्वदलीय बैठक करने के सिलसिले में सरकार की ओर से राजनीतिक दलों से राय ली गयी थी. कुछ दलों ने सहमति दी थी, लेकिन कुछ दलों से सहमति नहीं आयी थी.बैठक को बिहार की सियासत के लिहाज से बेहद महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से जातिगत जनगणना को लेकर बिहार की सियासत बेहद गर्म रही है. खासकर तब से तो और जब नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव बंद कमरे में एक घंटे से ज्यादा समय तक जातिगत जनगणना के बहाने मुलाकात कर चुके हैं. इसी मुलाकात के बाद बिहार के सियासी हलकों में कई तरह की चर्चाएं गर्म हो गई थीं. गौरतलब है कि जाति आधारित जनगणना कराने की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेज...

आरटीपीएस की उच्च स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है

चित्र
 * आमजन के हितों का रखें ख्याल, आरटीपीएस आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समयावधि में करायें सुनिश्चितः जिलाधिकारी * आरटीपीएस में कम प्रगति वाले अंचलाधिकारियों को शोकॉज करने का निर्देश * आरटीपीएस में कम प्रगति वाले अंचल अधिकारियों को शोकॉज करने का निर्देश बेतिया.जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समयावधि में कराना सुनिश्चित किया जाय.आवेदनों को लंबित रखने और निष्पादन में देरी होने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मी के विरूद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी.उन्होंने कहा कि आरटीपीएस की उच्च स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है. आरटीपीएस काउंटर का संचालन नियमित रूप से हर हाल में होना चाहिए. आमजन के हितों का ख्याल रखते हुए आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन कराना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है. इस कार्य में लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. समीक्षा के क्रम में बताया गया कि डिस्ट्रिक्ट लेवल पर अबतक 5252 प्राप्त आवेदन को डिस्पोजल करा दिया गया है. इसके साथ ही अनुमंडल स्तर पर 24...

जिले के माननीय जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण को समन्वित प्रयास करना होगा: उपमुख्यमंत्री

चित्र
 * शत-प्रतिशत राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बेहतर तरीके से करें कार्यः तारकिशोर प्रसाद * पश्चिमी चम्पारण जिला विकास के पथ पर अग्रसर, इसे और तीव्र गति से आगे बढ़ाने की आवश्यकता * जल निकासी के लिए नगर निगम, बेतिया एवं अन्य नगर निकायों द्वारा किया जा रहा है बेहतर कार्य आवश्यकता * जिले के माननीय जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण को समन्वित प्रयास करना होगा बेतिया.श्री तारकिशोर प्रसाद, माननीय उपमुख्यमंत्री, बिहार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में आंतरिक संसाधन, नगर विकास विभाग (बुडको सहित) तथा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी. इस अवसर पर माननीय सांसद, श्री संजय जायसवाल, श्री सतीश चन्द्र दूबे, माननीया उपमुख्यमंत्री, बिहार, श्रीमती रेणु देवी, माननीय विधायक, श्री राम सिंह, श्री उमाकांत सिंह, श्री विनय बिहारी, श्री वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, माननीय विधान पार्षद, श्री भीष्म सहनी, श्री सौरभ कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, श्री कुंदन कुमार द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उक...