संदेश

अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह के नेतृत्व में भव्य रैली

चित्र
पटना: एनडीए प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत की खुशी में पटना के ईसाई समुदाय के लोगों ने आज प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह के नेतृत्व में दीघा स्थित हार्टमन हाई स्कूल के गेट से बांस कोठी क्रिश्चियन कॉलोनी स्थित माता मरियम के ग्रोटो तक आयोजित भव्य रैली में हिस्सा लिया. इस आयोजन में पटना के ईसाई समुदाय, खासकर जनजातीय ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रमुखता से भाग लिया. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह के कॉल पर विधायक संजीव चौरसिया शोभा यात्रा में पहुंचे.देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद विजयी माला पहनने वाली माननीय द्रौपदी मुर्मू जी को सम्मान व एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए भव्य रैली निकाली गयी. भारत के राष्ट्रपति के द्रौपदी मुर्मू का जन्म साल 1958 में एक आदिवासी परिवार में भारत देश के उड़ीसा राज्य के मयूरभंज इलाके में 20 जून को हुआ था.इनके पिताजी का नाम बिरांची नारायण टुडू है और द्रौपदी मुरमू संताल आदिवासी फैमिली से संबंध रखती हैं.झारखंड राज्य के बनने के पश्चात 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली द्रौपदी मुर्मू पहली महिला राज्...

गीला कचरा को वैज्ञानिक तरीके से खाद बनाने का कार्य किया जाएगा

चित्र
  सीतामढ़ी: सक्षम बिहार स्वाबलंबी बिहार अंतर्गत स्वच्छ गांव समृद्ध गांव के उद्देश्य प्राप्ति के लिए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के माध्यम से गांव में साफ सफाई में सुधार लाकर उन्हें ओडीएफ प्लस गांव बनाना है. इस  कार्य के लिए स्वच्छ भारत मिशन लोहिया और स्वच्छ बिहार अभियान के तहत राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ गांव समृद्ध गांव की परिकल्पना को साकार किया जाना है. सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में इस कार्य के लिए सीतामढ़ी के जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा खुद फावड़ा लेकर साफ सफाई के इस अभियान में जुटे दिखाई दिए और सुरसंड के बनौली पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की नींव रखने का काम किया. यह परिकल्पना बेहतर तरीके से साकार हो सके और आम लोगों में स्वच्छता का संदेश बेहतर तरीके से जा सके इसके लिए  खुद  कुदाल लेकर कार्य में करते दिखाई दिए. जिला पदाधिकारी के इस पहल को देखते हुए  लोगों में स्वच्छता को लेकर एक बेहतर संदेश गया. सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड अंतर्गत बनौली पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई की शुरुआत करने के बाद डीएम ने स्थानीय लोगो से भी बात की और उनकी प...

धान की रोपाई 10 प्रतिशत भी नहीं हो पाई

चित्र
  पटना: बिहार किसान कांग्रेस उत्तर बिहार के चेयरमैन हिमांशु कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जुलाई का आधा महीना बीत जाने के बावजूद जो धान रोपनी का सबसे उपयुक्त समय होता है बिहार के सभी जिलों में वर्षा का नगण्य होने के कारण किसानों की स्थिति बद से बदतर हो गई है. एक तो धान की रोपाई 10 प्रतिशत भी नहीं हो पाई है. दूसरी ओर रोपे गए धान और बिचरा तेज धूप के कारण पानी के अभाव में झुलस के बर्बाद हो गया है. खेतों की दरारें किसानों की दिल की दर्द बनकर रह गई है.सरकार द्वारा किसानों को कोई राहत नहीं दिया जाना चिंता का विषय है सुखार की ऐसी भीषण स्थिति में बिहार सरकार को किसानों के बारे में सोचने और इसके सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है.  बिहार किसान कांग्रेस बिहार सरकार से मांग करती है की सुखार के ऐसी भयावह स्थिति में खेती और किसानी को बचाने के लिए किसानों को डीजल अनुदान के साथ-साथ बिजली बिल माफ करने नलकूपों पर त्वरित गति से निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध कराने ,कृषि ऋण माफ कर नए सिरे से किसानों को सस्ते ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने , 90 प्रतिशत अनुदान पर नलकूप किसानों को द...

मुख्य अतिथियों को बुके व पौधा देकर स्वागत किया

चित्र
  सीतामढ़ी: ’75 वां आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सीतामढ़ी वन प्रमंडल के द्वारा सीतामढ़ी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गोसाईपुर के प्रांगण में 73 वां जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ अपर समाहर्ता मनीष शर्मा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, डीपीआरओ विजय कुमार पांडे द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. दीप प्रज्वलित के उपरांत वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को बुके व पौधा देकर स्वागत किया गया.तत्पश्चात सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी की छात्राओं द्वारा, कैसा पावन सुहावन समय आज है आप आए अतिथियों के सरताज है के स्वागत गान से कार्यक्रम की शुरुआत की गई. आर ओ एफ सीतामढ़ी शुभम कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा द्वारा वन महोत्सव के बारे में तथा इसे मनाने के उद्देश्य के बारे में बताया गया साथ ही पौधा लगाने व इसकी रक्षा करने को आगे आने तथा लोगों में जागरूकता फैलाने की बात कही गई. जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस वर्ष सीतामढ़ी वन प्रमंडल द्वारा जल जीवन हरियाली योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में पौधरोपण एवं वितरण का लक्ष्य 1122875 रखा गया है. जिसक...

2 अक्टूबर से कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा

चित्र
                                                * कांग्रेस शुरू करेगी भारत जोड़ो यात्रा                            *3500 किमी की पदयात्रा कर कांग्रेस करेगी भारत जोड़ो यात्रा पटना : कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के क्रियान्वयन की योजना को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसी) और फ्रंटल संगठनों के सभी अध्यक्षों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.भारत जोड़ो कमेटी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह व पार्टी महासचिव जयराम रमेश हैं. भारत जोड़ो यात्रा के लिए केंद्रीय योजना समूह की पहली बैठक 12 जुलाई को हुई थी. राहुल गांधी भी बैठक में शामिल हुए थे. गांधी के अलावा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक, अजय...

बाबा सोमेश्वर नाथ की पूजा अर्चना एवं गंगा आरती की गई

चित्र
  मोतिहारी: अरेराज अनुमंडल में बाबा सोमेश्वर नाथ धाम मंदिर के प्रांगण में  जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक, माननीय विधायक अरेराज, श्री सुनील मणि तिवारी, माननीय विधायक हरसिद्धि, श्री कृष्ण नंदन पासवान, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष, श्रीमती ममता राय के द्वारा श्रावणी मेला 2022 का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया.सभी माननीय अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर किया गया.सभी माननीय अतिथि द्वारा बाबा सोमेश्वर नाथ की पूजा अर्चना एवं गंगा आरती की गई. जिलाधिकारी महोदय द्वारा श्रावणी मेले में विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने संबंधी सोमेश्वर नाथ धाम मंदिर समिति के सदस्यों, प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया.श्रावणी मेला में भीड़ पर नियंत्रण के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए. श्रद्धालुओं के लिए पीने की पानी, शौचालय, साफ सफाई, चिकित्सा सुविधा आदि की समुचित व्यवस्था की गई है.महिला श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए महिला पुलिस बल को तैनात किया गया है.भूले बिछड़े श्रद्धालुओं के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज, अनुमंडल ...

विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

चित्र
बेहतरीन और आकर्षक व्यू के लिए इनोवेटिव स्ट्रक्चर का करें निर्माण,वाटर एडवेंचर्स स्पोर्ट्स को लेकर अमवा मन में विकसित किये जा रहे विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा बेतिया: इंगेजमेंट प्वाइंट, क्राउड मैनेजमेंट, प्रोमिनाड, वॉकवे, प्रीफैब गजीबो, चेंजिंग रूम, मेन गेट, सेल्फी प्वाइंट, थीमेटिक वॉल, किड्स स्पोर्ट्स, वीआईपी लाउंज, पार्किंग, मॉड्यूलर शौचालय आदि की व्यवस्था करने का निर्देश.डीएफओ को नेशनल, इंटरनेशनल कयाकिंग स्पर्धा में भाग लेने के लिए अच्छे तरीके से प्रशिक्षित करने का निर्देश. अमवा मन को शीघ्र ही पर्यटन स्थल, वाटर स्पोर्ट्स एडवेंचर्स के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा के मद्देनजर विभिन्न आधारभूत संरचनाओं को डेवलप करने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है. जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज उक्त कार्यों का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारी एवं संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि यह बेहद ही महत्वपूर्ण कार्य है. अब तक की कार्य प्रगति संतोषजनक है. अमवा मन में इनोवेटिव स्ट्रक्चर का निर...