संदेश

सेल्फ अटेस्टेड है या नहीं इसकी जांच होनी चाहिए

चित्र
  मोतिहारी:  पूर्वी चंपारण जिले में मुख्य सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोक सूची से संबंधित जिलाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में मुख्य रूप से संबंधित जिला के निबंधन कार्यालयों में संधारित सूची में अंकित खेसरा की जांच कर संधारित सूची की समीक्षा करते हुए ऐसे खेसरा को रोक सूची से हटाने का अनुरोध किया गया था, जिन को अनावश्यक रूप से रोक सूची में सम्मिलित किया गया है. उक्त के अनुसार कार्रवाई करते हुए रोक सूची को अद्यतन करने संबंधी उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अवर निबंधन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थे. चंदन कुमार कुमार नामक ग्रामीण ने कहा कि यह आवेदन मोतिहारी ब्लॉक का है. जिसमें आवासीय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया हुआ है और आपके राजस्व अधिकारी ,के अनुसार इस पर सेल्फ अटेस्टेड नहीं होने के कारण उसे रिजेक्ट कर दिया गया है. इस आवेदन को देखकर हमें यह बताया जाए की इस आवेदन में फोटो पर सेल्फ अटेस्टेड ह...

सत्यापित बिल विपत्र डब्ल्यू आई एम सी को समर्पित कर भुगतान प्राप्त करें

चित्र
    मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के उप विकास आयुक्त, श्री कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के दीर्घकालीन अनुश्रवण करने के लिए डॉ राधाकृष्णन भवन, मोतिहारी में जिला में चयनित सभी 94 अनुरक्षण एजेंसी सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी चयनित एजेंसी न्यूनतम दर पर मरम्मती कार्य कराना सुनिश्चित करें एवं किए गए कार्य का सत्यापित बिल विपत्र डब्ल्यू आई एम सी को समर्पित कर भुगतान प्राप्त करें. उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा सभी अनुरक्षण एजेंसी के सदस्यों की समस्याओं को सुना गया, साथ ही  समस्याओं के निष्पादन करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सादिक अख्तर, जिला समन्वयक इंफ्रास्ट्रक्चर बिहार विकास मिशन, श्री ओम प्रकाश एवं जिला प्रोग्रामर, हेमंत कुमार के साथ साथ अनुरक्षण एजेंसी  के सभी सदस्य गण उपस्थित थे. आलोक कुमार

पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश

चित्र
   * हरनौत में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी आम लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू * सबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निष्पादन का  निर्देश नालंदाः आज हरनौत प्रखंड सभागार में आयोजित जनता दरबार में 149 आवेदन प्राप्त हुए.जिलाधिकारी ने स्वयं एक-एक आवेदक के पास जाकर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.  दाखिल खारिज,राशनकार्ड, डीलर द्वारा खाद्यान्न नहीं दिए जाने, सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के निकटम आश्रित को मुआवजा भुगतान लंबित रहने, बिजली बिल में सुधार करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने, पुराने चापाकलों की मरम्मती एवं नए चापाकल लगाने, नल जल योजना में जलापूर्ति बाधित रहने आदि विषयों से संबंधित आवेदन लोगों द्वारा दिये गए. सभी प्राप्त आवेदनों की कंप्यूटर में प्रविष्टि कराकर संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन के लिए भेजा गया.सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निदेश दिया गया.इस क्रम में कुछ स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपने पंचायतों से संबंधित...

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

चित्र
  नालंदा: मुहर्रम के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजन को लेकर आज हरदेव भवन सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई. बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा बारी-बारी से अपना फ़ीडबैक दिया गया. सभी सदस्यों ने पूर्व की भांति इस वर्ष भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में इन त्योहारों के आयोजन का भरोसा दिलाया. प्रशासन के साथ हर संभव सहयोग की बात कही गई. सदस्यों द्वारा मुख्य रूप से साफ सफाई,रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, जुलूस मार्ग में पेड़ों की छटाई आदि का अनुरोध किया गया.जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.पुलिस अधीक्षक ने विधि व्यवस्था से संबंधित  छोटी  बात को भी त्वरित संज्ञान में लेते हुए अपेक्षित कार्रवाई का निर्देश दिया. इस अवसर पर निकाले जाने वाले ताज़िया जुलूस में किसी भी उपद्रवी तत्व को शामिल नहीं होने देने तथा ऐसे तत्वों के बारे में त्वरित सूचना प्रशासन को देने को कहा गया.सभी सदस्यों को आपसी सामाजिक सौहार्द कायम रखते हुए त्योहारों को मनाने की अपील की गई. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरी...

आम लोगों की गला घोंटने का मौका नहीं देगी: झा

चित्र
              * राजभवन घेराव करने निकले कांग्रेस नेताओं को लिया गया हिरासत में पटनाःबढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी और अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत पटना में राजभवन घेराव को प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से निकलें बिहार कांग्रेस के नेताओं को राजभवन के रास्ते में बिहार पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए जाने से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने केंद्र सरकार को ललकारते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली निरंकुश केंद्र सरकार को कांग्रेस पार्टी आम लोगों की गला घोंटने का मौका नहीं देगी. कांग्रेस ने देश को संवारा है और देशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है यह सरकार हमारे देशवासियों को नित्य नए प्रपंच रचकर उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और हम इसका अंतिम दम तक विरोध करेंगे.उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर उसके नवनिर्माण में कांग्रेस पार्टी ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है और ऐसे में देश में व्याप्त अलोकतांत्रिक फैसलों के खिलाफ वो ए...

विभिन्न जगहों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये

चित्र
 पटना : आज लोयोला के संत इग्नासियुस का पर्व है.इस अवसर पर विभिन्न जगहों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये.राजधानी पटना में स्थित संत माइकल हाई स्कूल में पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा, संत माइकल हाई स्कूल के प्राचार्य फादर एडिसन आर्मस्ट्रांग आदि ने मिस्सा किया.वहीं पश्चिम चंपारण जिले के विख्यात के आर हाई स्कूल में लोयोला के संत इग्नासियुस का पर्व मनाया गया.बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष पीटर सेबेस्टियन गोबिएस,फादर हेनरी आदि ने मिलकर मिस्सा पूजा अर्पित किये. मालूम हो कि लोयोला के संत इग्नासियुस के द्वारा ‘ येसु  समाज‘ का स्थापना किया गया था.इसके पहले लोयोला के संत इग्नासियुस घायल हो गये थे.उसका  500 साल का एक साल का कार्यक्रम का समापन हो गया.संत माइकल हाई स्कूल में आयोजित प्रार्थना सभा में लोयोला हाई स्कूल के प्राचार्य ब्रदर माइकल, कुर्जी चर्च के मुख्य पुरोहित फादर पायस माइकल ओस्ता तथा फादर निशांत आदि उपस्थित रहे.इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह के साथ उनके दोनों...

सेंट इग्नासियुस के जीवन और यीशु की मंडली की दीक्षा को दर्शाने वाला एक वीडियो चलाया

चित्र
पटना: सोसाइटी ऑफ जीसस के संस्थापक लोयोला के सेंट  इग्नासियुस  के पर्व के अवसर पर सेंट जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में फीस्ट डे समारोह आयोजित किया गया. जब 1622 में पोप ग्रेगरी  XV  द्वारा इग्नासियुस को विहित किया गया था, तो 31 जुलाई को उनके दावत के दिन के रूप में चुना गया था. समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई और उसके बाद प्रार्थना गीत और सांस्कृतिक नृत्य हुआ. दुनिया भर में शिक्षा के क्षेत्र में जेसुइट्स द्वारा निभाई गई मौलिक भूमिका को उजागर करने के लिए सेंट इग्नासियुस   के जीवन और यीशु की मंडली की दीक्षा को दर्शाने वाला एक वीडियो चलाया गया.  प्राचार्य फादर डॉ मार्टिन पोरस एसजे ने अपने संबोधन में कहा कि संत इग्नासियुस की तरह हमें भी ईश्वर को अपने जीवन के केंद्र में रखना चाहिए और ईमानदारी, दया, विश्वास, क्षमा और सार्वभौमिक भाईचारे के मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए। रेक्टर फादर डॉ जोसेफ सेबेस्टियन एसजे ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे  इग्नासियुस  की प्रेरणा ने विशेषाधिकार के जीवन को त्यागने और ' भगवान की महान महिमा'...