मेयर प्रत्याशी के समर्थन में हजारों हाथ उठे
पटना.पटना शहर बीजेपी का अभेद किला है. यहां के सभी विधानसभा और लोकसभा पर बीजेपी कब्जा है. मेयर भी बीजेपी समर्थित हैं.इस बार बदले राजनीतिक परिदृश्य में मेयर पद के साथ बीजेपी के गढ़ में सेंधमारी करने का प्रयास जारी है.पटना नगर निगम के निवर्तमान पार्षद सह डिप्टी मेयर रजनी देवी के पक्ष में बड़ी सभा वीणा सिनेमा हॉल ,पटना जँक्शन व दीघा-आशियाना रोड में अवस्थित शीश महल उत्सव हॉल में की गयी.जहां पर पटना नगर निगम के मेयर पद की प्रत्याशी रजनी देवी हैं. मेयर प्रत्याशी के समर्थन में हजारों हाथ उठे. बता दें कि इस समय राजधानी पटना में चार विधानसभा क्षेत्र पड़ता है.जिस पर पटना शहरी क्षेत्र में आने वाले चारों विधानसभा कुम्हरार, दीघा, बांकीपुर और पटना साहिब में बीजेपी के विधायक है. यहां बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन. कुम्हरार विधायक अरुण सिन्हा, दीघा विधानसभा से संजीव चौरसिया ने जीत दर्ज की है. जबकि पटना साहिब से नदंकिशोर यादव विधायक हैं.वहीं लोकसभा के भी दोनों सीटों पर भी बीजेपी का कब्जा है यहां पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद ने दो बार सांसद रहे फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को 284657 वोट...