संदेश

शहर के 46 में 22 वार्डों को महिलाओं के लिए सुरक्षित

चित्र
बेतिया.वार्डों के गठन के साथ ही बेतिया नगर निगम का स्वरूप बदल गया है. नगर निगम 46 वार्डों का हो गया.जबकि इसके पहले बेतिया नगर परिषद 39 वार्ड का था.बेतिया नगर निगम के 46 वार्डों में आरक्षण रोस्टर के सामने आते ही उम्मीदवार बनने की आस में कई माह से क्षेत्र में कसरत कई उम्मीदवारों के उम्मीद पर पानी फिर गया है.शहर के 46 में 22 वार्डों को महिलाओं के लिए सुरक्षित कर दिया गया है. जबकि 33 वार्डों को सामान्य यानी अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है. इसी तरह शहर के चार वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है. इनमें 18, 20, 34 व वार्ड नंबर 38 शामिल हैं. वहीं नौ वार्डों को पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किया गया है. अनुसूचित जनजाति की संख्या नगर निगम क्षेत्र में निर्धारित शर्त से कम होने के कारण उनके लिए कोई सीट आरक्षित नहीं किया गया है.अभी यहां पर द्वितीय चरण का नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है. नामांकन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन 16 सितंबर को मेयर पद के लिए भावी प्रत्याशी सुरभि घई ने नामांकन पत्र दाखिल किया.इसके बाद निरंतर सुरभि घई जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर रही ह...

शत-शत नमन

चित्र
    पटना. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री की 108 वीं जयंती बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने की.सर्वप्रथम स्व0 भोला पासवान शास्त्री के तैल चित्र पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया. इस अवसर पर स्व0 भोला पासवान शास्त्री के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री, बिहार ही नहीं बल्कि देश के बड़े कद्दावर नेता थे. वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे एवं इंदिरा गांधी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री भी थे.डा0 झा ने कहा कि स्व0 भोला पासवान शास्त्री की ईमानदारी.कृतज्ञ परायणता एवं देशभक्ति की मिसाल देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा.आज कृतज्ञ देश स्व0 शास्त्री के देश निर्माण में योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के अलावे कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर कुमार पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमेन राजे...

3.39 लाख लक्षित बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

चित्र
    19 सितंबर से 23 सितम्बर तक चलेगा पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान  3.39 लाख लक्षित बच्चों  को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा अभियान के दौरान कोविड टीकाकरण का सर्वे भी किया जायेगा विशेष निगरानी टीम अभियान पर रहेगी नजर किशनगंज .जिले में पांच दिन तक चलने वाले अंतरराज्य पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा जिले के किशनगंज ग्रामीण प्रखंड के गाछपाड़ा स्थित हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर स्थित भवन  में  शिशुओं को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया गया. दूसरे चक्र का यह पल्स पोलियो अभियान 19 सितंबर से 23 सितंबर तक चलेगा. सिविल सर्जन, डॉ कौशल किशोर ने कहा पोलियो की दो बूंद बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर रोग से बचाएगी।नवजात शिशुओं में विकलांगता होने के प्रमुख लक्षणों में से एक हैं पोलियो, जिससे ग्रसित होने पर शिशु उम्र भर के लिए लाचार हो जाता है.अभियान के तहत शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सफलतापूर्वक संपन्न करना पहली प्राथमिकता है. यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने और समुदाय के पांच वर्ष से कम आयु के नौनिहालों को पोलियो की दवा जरूर पिल...

मेयर प्रत्याशी के समर्थन में हजारों हाथ उठे

चित्र
पटना.पटना शहर बीजेपी का अभेद किला है. यहां के सभी विधानसभा और लोकसभा पर बीजेपी कब्जा है. मेयर भी बीजेपी समर्थित हैं.इस बार बदले राजनीतिक परिदृश्य में मेयर पद के साथ बीजेपी के गढ़ में सेंधमारी करने का प्रयास जारी है.पटना नगर निगम के निवर्तमान पार्षद सह डिप्टी मेयर रजनी देवी के पक्ष में बड़ी सभा वीणा सिनेमा  हॉल ,पटना जँक्शन  व दीघा-आशियाना रोड में अवस्थित शीश महल उत्सव हॉल में की गयी.जहां पर पटना नगर निगम के मेयर पद की प्रत्याशी रजनी देवी हैं.  मेयर प्रत्याशी के समर्थन में हजारों हाथ उठे. बता दें कि इस समय राजधानी पटना में चार विधानसभा क्षेत्र पड़ता है.जिस पर पटना शहरी क्षेत्र में आने वाले चारों विधानसभा कुम्हरार, दीघा, बांकीपुर और पटना साहिब में बीजेपी के विधायक है. यहां बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन. कुम्हरार विधायक अरुण सिन्हा, दीघा विधानसभा से संजीव चौरसिया ने जीत दर्ज की है. जबकि पटना साहिब से नदंकिशोर यादव विधायक हैं.वहीं लोकसभा के भी दोनों सीटों पर भी बीजेपी का कब्जा है यहां पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद ने दो बार सांसद रहे फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को 284657 वोट...

1 सप्ताह में पटना में डेढ़ सौ से अधिक डेंगू के मामले

चित्र
  पटना.कोरोना के खतरे के बीच पटना में डेंगू फीवर के मामले भी बढ़ने लगे हैं. पटना के पीएमसीएच, आईजीआईएमएस, एम्स , एनएमसीएच, कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल और कई निजी अस्पतालों में बीते 3 दिनों में 50 से अधिक मरीज एडमिट हो चुके हैं. आरएमआरआई  द्वारा पटना के विभिन्न स्थानों से डेढ़ सौ से अधिक डेंगू लार्वा का सैंपल जांच के लिए लिया गया है. हालांकि एक तरफ जहां डेंगू के मामले पटना में तेजी से बढ़ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ नगर निगम की तरफ से एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग का कार्य गंभीरता पूर्वक नहीं हो रहा है. कई प्राइवेट पैथोलॉजी में भी काफी संख्या में डेंगू के मामले सामने आए हैं, ऐसे में अंदाज लगाया जा रहा है कि बीते 1 सप्ताह में पटना में डेढ़ सौ से अधिक डेंगू के मामले सामने आए हैं.          पटना नगर निगम के वार्ड नं.22 A में रहने वाले थेओडोर तिर्की कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल के वार्ड 1 सी में भर्ती है.वे गंगा विहार कॉलोनी में रहते हैं. पटना नगर निगम के निवर्तमान वार्ड पार्षद दिनेश कुमार के कार्यकाल में गंगा विहार कॉलोनी के रोड नंबर-2 के सम्पर्क पथ और गंदा प...

वरीय पुलिस अधीक्षक का बयान कई सवाल

चित्र
चंडीगढ़.अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में छात्राओं के तथाकथित वायरल एम एम एस वीडियो मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन और चंडीगढ़ पुलिस के रवैये पर गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा है कि इस कांड को तात्कालिक तौर पर दबाने या टालने की नीति नहीं अख्तियार की जानी चाहिए. इस संदर्भ में ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी और अध्यक्ष इ.रति राव ने कहा कि इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक का बयान कई सवाल खड़े कर रहा है और  विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्राओं के अभिभावकों पर दबाव बना कर और विश्वविद्यालय बंद कर हॉस्टल खाली करवा कर मामले को रफादफा करने की कोशिश की गई है. जबकि, जरूरत थी कि छात्राओं को न्याय मिले और  वीडियो वायरल होने की वजह से व्याप्त भय और असुरक्षा बोध से उन्हें मुक्त करने के लिए गंभीर प्रयास किया जाएं. पंजाब विश्वविद्यालय की यह घटना इस बात की पुष्टि करता है कि छात्राओं के लिए पितृसत्तात्मक मूल्यों पर आधारित नियमों को लागू करना और हॉस्टल को कैदखाना बना देना छात्राओं की सुरक्षा की गारंटी नहीं है.किसी भी कार्यस्थल की तरह विश्वविद्यालय में भी एक स्...

जानेवाले, हो सके तो लौट के आना

चित्र
पटना.आज सुबह दर्दभरी खबर मिली, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पटना महानगर सचिव संजय पीटर नहीं रहे.15 सितंबर को बेतिया गए थे.सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कुमार की पत्नी सुरभि घई को 16 सितंबर को मेयर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करना.इस अवसर पर उपस्थित थे.16 सितंबर को ही शाम पटना लौट आए.17 सितंबर को संजय असहज दिखे.परिवार वाले बोले कि जाकर चिकित्सक से दिखा लें.संजय पीटर ने कहा कि ठीक महसूस कर रहे हैं.18 सितंबर की सुबह अंतिम सांस ली और प्रभु को प्यारे हो गए.19 सितंबर को कुर्जी कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा.वे 45 वर्ष के थे.अपने पीछे विधवा और एक पुत्र छोड़ गए.                                                   बचपन के तेरे मीत, तेरे संग के सहारे                          बचपन के तेरे मीत, तेरे संग के सहारे                               ...