संदेश

सभी युवक-युवतियां इस ‘येसु युवा‘ के सदस्य बन सकते हैं

चित्र
   बेतिया.बेतिया धर्मप्रांत के बेतिया पल्ली में ढाई कोस ही ‘जीसस यूथ‘ चल पाया था.ढाई कोस चलने वाले ‘जीसस यूथ‘को ऑक्सीजन देकर पुनर्जीवित करने का प्रयास होने लगा है. इंजेक्शन कोरामाइन भी दी जा रही है.बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो ने बीड़ा उठाया है. बेतिया पल्ली में एक बार फिर ‘जीसस यूथ‘ को मजबूत करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है.कुछ साल ‘जीसस यूथ‘ ढाई कोस ही चल पाया था.बता दे कि 1970 के दशक के मध्य में करिश्माई नवीनीकरण की लौ भारत और केरल तक फैल गई, जो भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे दक्षिणी छोर है. पवित्र आत्मा की लहर ने कई युवा समूहों को जन्म दिया जहां कैथोलिक युवाओं ने येसु और सुसमाचार का एक नए और ताज़ा तरीके से सामना किया.धीरे-धीरे ये समूह आपस में जुड़ने लगे और 1985 में ये युवा समूह एक बड़े सम्मेलन के लिए एक साथ आए.सम्मेलन को ‘येसु युवा 85‘ कहा गया और सम्मेलन में भाग लेने वाले युवा स्वयं को ‘येसु युवा‘ कहने लगे. इन युवा लोगों ने अपने अनुभव अपने आसपास के लोगों के साथ साझा किए,यह बेतिया पल्ली तक पहुंच गया.‘येसु युवा‘ विश्वविद्यालयों, स्कूलों, कार्यस्थलों और शहरों मे...

खड़गे अपने पक्ष में मतदान की अपील करने आए हैं

चित्र
 पटना.अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे का बिहार के पावन भूमि पर आगमन हुआ.कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार को पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया. पटना एयरपोर्ट से गेस्ट हाउस जाने के बाद खड़गे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के लिए निकले. जहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात की. खड़गे अपने पक्ष में मतदान की अपील करने आए हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे से पहले उनके प्रस्तावक व खड़गे के चुनाव प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी सोमवार को पटना पहुंचे. जहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि इस चुनाव से नेहरू परिवार का कोई रिश्ता नहीं है. कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है. इसी का नतीजा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेसजन बैलेट पेपर के आधार पर करेंगे. प्रमोद तिवारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में जनसंपर्क करने के लिए पटना पहुंचे हैं.   यहां पर वे कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम म...

गया नगर निगम के पास कुल 7 फॉगिंग मशीन है तथा 06 एंटी लारवा मशीन

चित्र
 गया. मुख्य सचिव, बिहार श्री आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में सभी जिला पदाधिकारी, सिविल सर्जन तथा नगर आयुक्त के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने-अपने जिलों में डेंगू एवं चिकनगुनिया से जनजीवन को बचाओ के लिए की गई तैयारियों के संबंध में अवगत हुए.उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी स्लम एरिया में विशेष ध्यान देते हुए नियमित रूप से फागिंग करवाते रहें.उन्होंने कहा कि यदि किसी सार्वजनिक स्थान पर पानी का जमाव है तो उसे तुरंत पानी का निकास करें क्योंकि पानी का जमाव रहने से डेंगू काफी तेजी से पनपता है.  सभी जिला पदाधिकारियों को कहा कि दीपावली तथा छठ पर्व काफी नजदीक है. इसे देखते हुए विशेष सतर्कता बरतना है.पर्व त्यौहार के साथ साथ लगातार वर्षा भी हो रही है, जिसके कारण स्लम एरिया के साथ-साथ अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जलजमाव रहने के कारण डेंगू पनपते हैं. उन्होंने सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट मोड में रखें. सभी अस्पतालों में डेंगू से संबंधित सेपरेट बेड रखें ताकि डेंगू के मरीज आने पर उसे तुरंत एडमिट...

करीब 135 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी को कोई गैर नेहरू-गांधी अध्यक्ष मिलेगा

चित्र
   पटना.कांग्रेस की स्थापना 1885 में हुई थी.इस बार करीब 135 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी को कोई गैर नेहरू-गांधी अध्यक्ष मिलेगा.इस समय कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार है.नामांकन वापसी के अंतिम दिन 8 अक्तूबर तक नामांकन  वापस नहीं लेने से मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ही चुनाव मैदान में हैं.उन दोनों के बीच ही अध्यक्ष पद कब्जाने की लड़ाई है.        कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अब मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच ही होगा.शनिवार को यह जानकारी कांग्रेस नेता व निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने दी. उन्होंने बताया कि कल तक हमें 20 फॉर्म मिले थे और वो फॉर्म सही है कि नहीं उसकी जांच आज हमने की थी.20 में से चार फॉर्म रिजेक्ट हुए हैं.कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हमारे दो उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ही चुनाव लड़ेंगे.दोनों ने नामांकन वापसी के दिन 8 अक्तूबर तक नामांकन वापस नहीं लिया है.        बताया गया कि अगर हमलोग इतिहास के पन्नों को पलटा जाए तो 1947 में देश की आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस के 19 अध्यक्ष हुए हैं.जिसमें सिर्फ ...

जेसन रेमंड साह का पहला पवित्र परम प्रसाद (संस्कार) प्राप्त हुआ

चित्र
  पटना.आज कुर्जी पल्ली में प्रथम परम प्रसाद का जश्न रहा.इस क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया भी जश्न में शामिल हुए.सामाजिक कार्यकर्ता राजन क्लेमेंट साह और विजेता साह के ज्येठ पुत्र जेसन रेमंड साह का पहला पवित्र परम प्रसाद (संस्कार) प्राप्त हुआ.यह परिवार मगध कॉलोनी, कुर्जी में रहते हैं.रोमन कैथोलिक सेक्रेड हार्ट चर्च में पवित्र मिस्सा पाटलिपुत्र पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर आनंद मार्टिन ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण करने वाले जेसन रेमंड साह को प्रभु येसु ख्रीस्त के शरीर रोटी के रूप में और रक्त दाखरस के रूप में दिया. परम परम प्रसाद समारोह का रोमन कैथोलिक सेक्रेड हार्ट चर्च में किया गया.इस अवसर पर पवित्र मिस्सा अर्पित करने वाले पाटलिपुत्र पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर आनंद मार्टिन ने कहा कि जेसन रेमंड साह ने अपनी जिंदगी में प्रथम बार कई बार कार्य किये हैं.जन्म लेने के बाद प्रथम बार जेसन ने मां और पापा बोले.स्कूल में प्रथम बार गये.प्रथम बार जेसन ने पापस्वीकार किये.और आज 8 अक्टूबर 2022 को प्रथम बार संसार के मुक्तिदाता प्रभु येसु ख्रीस्त का शरीर और रक्त को ग्रहण किये.यह एक ऐतिहासिक पल है.इस ऐतिहा...

आवंटित आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया

चित्र
  मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, प्रखंड  एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), हर घर नल का जल योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं जल-जीवन हरियाली अभियान योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई. प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के तहत आवंटित आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही लैण्डलेस लाभुकों के लिए जमीन चिन्हित करने एवं माईग्रेेटेड लाभुकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित कर आवास का लाभ देने का निर्देश दिया गया. हर घर नल का जल योजना सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जो बसावट नल-जल योजना से वंचित है, प्रस्ताव तैयार कर अधियाचना उपलब्ध कराएं, ताकि विभाग से आवंटन प्राप्त कर शत-प्रतिशत वार्डों में योजना का क्रियान्वयन किया जा सके.साथ ही अनुरक्षण निधि की राशि ग्राम पंचायत के खाते में हस्तांतरित कराते हुए नल-जल योजना की मरम...

जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया

चित्र
 मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन सभागार ,मोतिहारी में जिला सांख्यिकी विभाग के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2022-23 पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग के संपादन अर्थ,  जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में धान एवं  ईख के क्रॉप कटिंग के लिए जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया.ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित फसल कटनी प्रयोग करने के लिए प्लॉट खेसरा संख्या का चयन, आंकड़े की शुद्धता, ऐप के माध्यम से अपडेट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. जिलाधिकारी महोदय ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि नल जल योजना को गंभीरता से लें. पंचायत के सभी वार्डों में शत प्रतिशत घरों तक नल जल से आच्छादित किया जाए. स्वच्छ लोहिया बिहार अभियान अंतर्गत सोख्ता निर्माण, कम्युनिटी चैंबर निर्माण, वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हठी लाभार्थी से नोटिस निर्गत कर राशि वसूली करने एवं आवास को  एकरूपता रंग से रंगने का उन्होंने...