बिहार में डेंगू लगातार अपने पांव पसार रहा है
जमुई. बिहार में डेंगू लगातार अपने पांव पसार रहा है.बचाव के लिए सरकारी स्तर पर किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं.मरीजों की संख्या बिहार में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है.इस बार का डेंगू पिछले कई सालों के डेंगू से अधिक पैनिक है. उसने लोगों के बीच कोरोना वायरस की तरह डर का माहौल बना दिया है. बहुत से मरीजों का प्लेटलेट्स काउंट सामान्य से काफी कम है. डेंगू के बढ़ते मामलों के कारण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ती जा रही है.पहले कोरोना से निपटना मुश्किल हो रहा था. अब डेंगू पैर पसारने लगा है.वहीं इन दिनों रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही ‘प्रबोध जन सेवा संस्थान‘ की इकाई मानव रक्षक रक्तदाता परिवार के कई सेवा भावी रक्तवीर लगातार गंभीर डेंगू मरीजों की जिंदगी बचाने को लेकर एसडीपी डोनेशन उपलब्ध करवाने को सार्थक प्रयास कर रहे है. जिसमें जमुई इकाई से महादेव सिमरिया निवासी पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह के छोटे पुत्र सूरज सिंह रेयर रक्त समूह ओ-निगेटिव के पहले एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) रक्तदाता बनें.जिन्होंने गत रविवार को स्लम ए...