मोकामा में शुरू से बाहुबलियों की धमक
पटना. इस बार मोकामा उपचुनाव में दो बाहुबलियों की पत्नी टकरा रही हैं.मोकामा में चार बार विधायक बनने वाले बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं.वहीं यहां पर बीजेपी से सोनम देवी उम्मीदवार हैं.वह बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं.चार बार विधायक बनने वाले अनंत सिंह की विधायकी खत्म होने के बाद नवंबर में मोकामा सीट पर फिर से चुनाव हो रहा.तीन नवंबर को वोटिंग होनी है. छह नवंबर को नतीजे आएंगे. इस साल जून में अनंत सिंह को दस साल की सजा सुनाई गई.अभी बेउर जेल में हैं.इस सजा के बाद अपने आप उनकी विधायकी खत्म हो गई है और नवंबर में मोकामा सीट पर फिर से चुनाव हो रहा है. अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी इस सीट से आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं.बीजेपी से सोनम देवी उम्मीदवार हैं.सर्वज्ञात है कि मोकामा में शुरू से बाहुबलियों की धमक रही है.यहां जीतता वही है जिसके पास धन बल और बाहुबल है. देखना होगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है. मालुम हो कि बिहार में 2020 में चुनाव हुआ था.इस चुनाव में भी मोकामा विधानसभा से अनंत सिंह का जीत का सिलसिला कायम रहा. इससे पह...