संत पिता फ्रांसिस ने बड़ौदा के भक्तों को सेबेस्तियाओ मस्कारेन्हास को बिशप के रूप में तोहफा दिया
बड़ौदा . गुजरात में है गांधीनगर महाधर्मप्रांत. इस गांधीनगर महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष थोमस इग्नासियुस मैकवान हैं.उक्त महाधर्मप्रांत में बड़ौदा धर्मप्रांत है.नव वर्ष 2023 की पूर्व संध्या पर वेटिकन सिटी में रहने वाले संत पिता फ्रांसिस ने बड़ौदा के भक्तों को सेबेस्तियाओ मस्कारेन्हास को बिशप के रूप में तोहफा दिया. संत पापा फ्रांसिस ने शनिवार को माननीय फादर सेबेस्तियाओ मस्कारेन्हास एस.एफ.एक्स को बड़ौदा का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया. इसकी घोषणा संत पापा ने शनिवार 31 दिसम्बर को की. फादर सेबेस्तियाओ मस्कारेन्हास एसएफएक्स. इस समय संत फ्रांसिस जेवियर के मिशनरी धर्म समाज (पिलार) गोवा, के सुपीरियर जनरल के रूप में सेवारत हैं. नवनियुक्त धर्माध्यक्ष सेबेस्तियाओ मस्कारेन्हास एसएफएक्स का जन्म 29 जुलाई 1959 को गोवा और दमन महाधर्मप्रांत के कॅमुरलिम सालसेत में हुआ था. उनका पुरोहिताभिषेक 6 मई 1984 को संत फ्रांसिस जेवियर के मिशनरी धर्म समाज (सोसाइटी ऑफ पिलार) में हुआ था.पुरोहिताभिषेक के बाद उन्होंने निम्नलिखित क्षेत्रों में अपनी सेवा...