संदेश

नफरत और बर्बादी का दूसरा नाम मोदी सरकार : राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा

चित्र
पटना.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ वर्षों के शासन काल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने देशभर में संवाददाता सम्मेलन करके उनकी सरकार से नौ सवालों को रखा. इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया.    संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि  देश के लिए महत्वपूर्ण तीन नीतियों समाज नीति, अर्थ नीति और विदेश नीति को छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल भाषण और मन की बात के अलावे उनकी सरकार ने नौ वर्षों में कुछ नहीं दिया.    पेट्रोल, डीजल, आटा, दाल महंगे हो गए, दो करोड़ रोजगार देने के बजाए हर साल उतने ही बेरोजगारी को बढ़ावा दिया. डिफेंस में अग्निपथ योजना लाकर युवाओं को परेशान किया और विरोध करने पर उनपर मुकदमे लाद दिए उनसे कब छुटकारा देंगे उन प्रतियोगी छात्रों को, यूपीएससी में जाने का रास्ता कठिन कर दिया.    नोटबन्दी पर जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2016 में बताया कि यह संगठित लूट है तो इसे झुठलाया गया लेक...

कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

चित्र
 पटना.देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59 वीं पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई.   इस अवसर पर पंडित नेहरू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह, सांसद ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे जब भारत एक स्वतंत्र देश के रूप में 1947 में आया, उस समय देश में एक सूई का भी निर्माण नहीं होता था, लेकिन नेहरू जी ने देश के नवनिर्माण की जिम्मेवारी उठाया एवं देश के कोने-कोने में बड़े-बड़े कल कारखाने, विद्युत उत्पादन, पावर स्टेशन, सड़क, स्कूल, कॉलेज,विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थाओं के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया.          डा0 सिंह ने कहा कि देश के जनमानस में पंडित नेहरू की छवि एक उत्कृष्ट राजनेता, सफलतम प्रशासक एवं देश के सर्वांगीण विकास के लिये समर्पित राजनेता की रही है. आज कृतज्ञ राष्ट्र पंडित नेहरू के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को नमन करती है.इसके पूर्व सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.     ...

जिला में नए अध्यक्षों की नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नेताओं ने दी बधाई

चित्र
  *कांग्रेस के सशक्त नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई  *जिला में नए अध्यक्षों की नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नेताओं ने दी बधाई पटना.कल देर रात बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति सम्बन्धी सूची जारी हुई जिसके बाद आज बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष द्वय सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह और बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास को शुभकामनाएं प्रेषित किया है.         बताते चले कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नियुक्ति के बाद से ही नई कमिटी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थी और ऐसे में बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष के फैसले पर केंद्रीय आलाकमान की मुहर से 2024 में कांग्रेस को मजबूती मिलने के आसार हैं.               प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित राष्ट्रीय ...

शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी. हाल ही में श्री तिवारी की पत्नी विमला तिवारी का लम्बी बीमारी के बाद निधन हुआ

चित्र
 पटना.प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सांसद ने पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी के पटना स्थित आवास पर जाकर उनके शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी. हाल ही में श्री तिवारी की पत्नी विमला तिवारी का लम्बी बीमारी के बाद निधन हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दिवंगत विमला तिवारी सिर्फ एक सामान्य घरेलु महिला नहीं थीं बल्कि समाजवादी विचारधारा का पोषक भी थीं. स्वर्गीय विमला तिवारी अपने घर गये राजनेताओं से राजनीतिक विचारधाराओं पर विमर्श भी करती थी. उनके निधन से शिवानन्द तिवारी जी समेत उनके तमाम परिचितों को गहरा धक्का लगा है. इस अवसर पर डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी के साथ कांग्रेस के विधायक विजेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक बंटी चौधरी, लाल बाबू लाल, आलोक हर्ष, रीता सिंह, मृणाल अनामय उपस्थित थे. आलोक कुमार

बिहार के विश्वविद्यालयों में भाजपा नेताओं की मर्जी चल रही है

चित्र
पटना.भारतीय जनता पार्टी की गंदी राजनीति ने संवैधानिक पदों की गरिमा को तो गिराया ही है साथ में बिहार की उच्च शिक्षा को बुरी तरह से प्रभावित किया है. राजभवन और राज्यपाल से ये अपेक्षा की जाती है कि दलीय भावना से ऊपर उठकर ये जनहित में फैसले लेंगे, लेकिन लगातार ऐसा देखा जा रहा है कि बिहार के विश्वविद्यालयों में भाजपा नेताओं की मर्जी चल रही है और ये सब कुछ राजभवन खामोशी से देख रहा है. बिहार के प्रसिद्ध आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में लगभग चार वर्षों से स्थायी         बिहार प्रदेश कांग्रेस  कमिटी  के  प्रवक्ता   असित नाथ तिवारी कुलपति की नियुक्ति राजभवन द्वारा नहीं की जा रही है. इतने बड़े विश्वविद्यालय को एक ऐसे प्रभारी कुलपति के हवाले कर दिया गया है जो भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपी हैं. पूरा राज्य ये जानता है कि भ्रष्टाचार के एक आरोपी को भाजपा के इशारे पर आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय का प्रभारी कुलपति बनाया गया. विश्वविद्यालय के हजारों छात्रों के भविष्य के साथ इससे बड़ा मजाक क्या होगा कि वर्ष 2020 से लेकर वर्ष 2022 तक विश्वविद्यालय के कुलपति के ल...

देश के नव निर्माण में राजीव गांधी के योगदान

चित्र
पटना. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी जी की 32 वीं पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह की 80 वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी. समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने की. इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिये एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए अपनी कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना एवं संचार-क्रांति की शुरुआत की. सत्ता के विकेन्द्रीकरण के लिये पंचायती राज का प्रारूप बनाया जो बाद में पूर्व प्रधानमंत्री पी0वी0 नरसिम्हा राव के कार्यकाल में पंचायती राज संविधान संशोधन बिल के रूप में आया और आज सारे देश में यह पंचायती राज कायम है जिसमें महिलाओं के लिये एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि देश में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक-से-अधिक शामिल करने के लिये उन्होंने मताधिकार की उम्र सीमा 18 वर्ष करायी.       श्री पाठक ने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र देश के नव निर्माण में ...

माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य आज पहुंचे सरासत, माले के कई विधायक रहे उपस्थित

चित्र
  *भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, हिंदू राष्ट्र की बात करना संविधान विरोधी कदम *माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य आज पहुंचे सरासत, माले के कई विधायक रहे उपस्थित नौबतपुर. माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह समझना मुश्किल नहीं है कि वे कौन लोग हैं जो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं. ये वही लोग हैं जो भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना देख रहे हैं. यह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर हमला नहीं बल्कि उनके विचारों और संविधान पर हमला है. डॉक्टर अंबेडकर समतामूलक और धर्मनिरपेक्ष समाज की बात करते थे, यह उन विचारों पर हमला है.        यह बातें उन्होंने आज नौबतपुर के सरासत गांव का दौरा के क्रम में आयोजित जनसभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही. इसके पूर्व नौबतपुर से लाल और नीले झंडे के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और आम लोगों ने सरासत गांव का दौरा किया, जहां कुछ दिन पहले डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. मार्च में उनके अलावा पार्टी के जिला सचिव अमर, पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद, फुलवारी विधायक गोपा...