संदेश

हज कमेटी गया के सम्मानित सदस्य गण के साथ समीक्षा बैठक

चित्र
    गया. माननीय मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार मोहम्मद जमा खान, मुख्य सचिव, बिहार श्री आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में हज यात्रा 2023 के  सफल आयोजन के उद्देश्य से आज गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सभाकक्ष में हज भवन पटना के पदाधिकारियों, सचिव अल्पसंख्यक विभाग निदेशक अल्पसंख्यक विभाग जिला स्तरीय विभिन्न वरीय पदाधिकारी गण हज कमेटी गया के सम्मानित सदस्य गण के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.        बैठक में बताया गया कि हज यात्रा शुरुआत दिनांक 07 जून से 22 जून, 2023 तक संभावित है, जिसमे गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जिले के लगभग 3459 आजमीने हज जेद्दाह के लिए रवाना होंगे. जिसमें 40 प्रतिशत महिलाएं हैं. गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 84 रजाकार रहेंगे जो हज यात्रियों को सुविधा पहुंचाने में कार्य करेंगे.         बैठक में जिलाधिकारी ने हज यात्रा की तैयारी को लेकर विस्तृत जानकारी दी जिसमें मुख्य रूप से हज यात्रा 2023 के लिए फ्लाइट की विवरणी, समय सारणी, आवासन की व्यवस्था, नामाजगाह की व्यवस्था, वजू खाना की व्यवस्था, पेयजल...

साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था पर मंत्री एवं मुख्य सचिव ने खुशी प्रकट किया

चित्र
    गया.माननीय मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार मोहम्मद जमा खान, मुख्य सचिव, बिहार श्री आमिर सुबहानी द्वारा आज सेवा नगर कॉलोनी स्थित अल्पसंख्यक बालक छात्रावास एवं अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया गया.       अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास के निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री एवं मुख्य सचिव ने बच्चों से खाने, पीने, रहने, किताबें, खेलने इत्यादि के संबंध में पूरी जानकारी लिया. साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था पर माननीय मंत्री एवं मुख्य सचिव ने खुशी प्रकट किया.उन्होंने बच्चों को और मेहनत से पढ़ने को कहा.       अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के निरीक्षण के दौरान मेस में बन रहे खाना, वाटर कूलर इत्यादि को घूम घूम कर देखा.उन्होंने लाइब्रेरी में कंपटीशन यथा एसएससी रेलवे बैंक सिविल सर्विसेज इत्यादि की किताबें रखने का निर्देश दिए. उन्होंने बच्चों को कहा कि कोई भी परीक्षा हार्ड नहीं होता है अपनी मानसिकता अगर मजबूत रखेंगे तो हर परीक्षा आसान दिखेगा. इसी मेहनत के साथ आप सभी पढ़ाई करें और अपने बिहार का नाम रोशन करें.        माननीय मंत्र...

कार्यशाला में आठवीं कक्षा से लेकर दशवीं कक्षा की लगभग 160 से ज्यादा छात्राएं शामिल

चित्र
  बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले में है उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कोहड़ा, योगापट्टी.वहां पर माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया.नोडल शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन ने पहेली की सहेली वीडियो के माध्यम से छात्राओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दिया. माहवारी से जुड़ी कई प्रकार के भ्रांतियों, समस्याओं के बारे में छात्राओं ने प्रश्न रखा और इसके समाधान से अवगत हुई. कार्यशाला में आठवीं कक्षा से लेकर दशवीं कक्षा की लगभग 160 से ज्यादा छात्राएं शामिल हुई. सामान्यतया ज्यादातर लोग माहवारी विषय पर खुलकर बात नहीं करते है, लेकिन कोहड़ा विद्यालय की बच्चियां काफी जागरूक और जिज्ञासु थी, उन्होंने खुलकर प्रश्नोत्तरी में भाग लिया.            सुश्री आडलीन ने बताया कि उन्होंने आज एक नई पहल की शुरुआत की है, जिले के विद्यालयों में जो भी छात्रा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर विशेष कार्य और जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगी उन्हें शिक्षिका अपनी तरफ से सम्मानित करेंगी.इसकी पहल करते हुए आज कोहड़ा विद्यालय में बेहतर कार्य करने वाली आठवीं वर्ग क...

अनुग्रह अनुदान योजना के तहत आश्रित पिता को प्रदान की गयी राशि

चित्र
    * अनुग्रह अनुदान योजना के तहत आश्रित पिता को प्रदान की गयी राशि * अग्निकांड में सफीना खातून की हो गयी थी मृत्यु बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने आज अग्निकांड में मृत हुयी बच्ची के पिता को अनुग्रह अनुदान के तहत 04 लाख रूपये का चेक प्रदान किया.ज्ञातव्य हो कि 06 अप्रैल 2023 को मैनाटांड़ अंचल अंतर्गत गौरीपुर के पुरूषोत्तमपुर निवासी तौहिद मियां की पुत्री सफीना खातुन की मृत्यु घर में अचानक आग लगने से हो गयी थी.        उक्त परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी द्वारा मृतक के आश्रित पिता श्री तौहीद मियां को 04 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान की राशि सौंपी गयी.इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री अनिल राय, जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी, श्री विपिन कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. आलोक कुमार

कार्यपालक अभियंताओं को तटों की निगरानी कराने का निर्देश

चित्र
    * कटावरोधी कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश * कार्यपालक अभियंताओं को तटों की निगरानी कराने का निर्देश बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में संभावित बाढ़ सहित कटाव एवं अन्य आपदाओं की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गयी. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री अनिल राय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.      जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ राहत एवं अन्य सामग्रियों का दर निर्धारण, पॉलीथिन शीट्स की उपलब्धता, बाढ़ के दौरान नावों की व्यवस्था एवं उपलब्धता, बाढ़ राहत शिविर/सामुदायिक रसोई के संचालन के लिए पूर्व तैयारी, एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति, बाढ़ आश्रय स्थल, आनुग्रहिक अनुदान के भुगतान के लिए परिवारों की सूची का आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर अद्यतीकरण आदि बिन्दुओं की विस्तृत समीक्षा की गयी.     जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं ससमय पूरी कर ली जाय. सभी संबंधित विभागों यथ...

3 जून को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम के सभागार में मीटिंग

चित्र
  पटना .बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह द्वारा देश की मौजूदा राजनीतिक हालात पर विचार विमर्श करने के लिए तथा प्रदेश में कांग्रेस को एक शक्तिशाली राजनीतिक शक्ति के रूप में पुनर्स्थापित करने के लिए राज्यभर के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की मीटिंग बुलाई है.    मीटिंग आगामी 3 जून को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम के सभागार में सुबह 11.30 बजे आरम्भ होगी. डॉ. सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चंद रोज पहले ही राज्य के 40 में से 39 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति नये सिरे से की गई है. इस तरह प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ जिला अध्यक्षों की यह पहली बैठक होगी. बैठक में कांग्रेस को जीवंत करने के लिए जरुरी हर पहलू पर विचार किया जाएगा एवं आगे की रणनीति तय की जायेगी. इस बैठक के बाद कांग्रेस का एक नया तेवर बिहार की जनता को देखने को मिलेगा. आलोक कुमार 

संविधान की मर्यादा का पालन भी नहीं

चित्र
   पटना . राजधानी पटना में है गैर सरकारी संस्था दलित विकास समिति.यहां पर दो दिवसीय विमर्श नेशनल एकेडमी फोर सोशल मूवमेंट की ओर संवैधानिक मूल्य और वंचित समुदाय विषय पर विचार विमर्श किया गया.मंच पर पूर्व न्याय मूर्ति किशोर मंडलऔर मदन जी दिखाई दे रहें हैं.       विचार विमर्श के प्रथम दिन पूर्व न्याय मूर्ति किशोर मंडल जी सवालो के जबाव देते हुए कहा कि वर्तमान केन्द्र की सरकार जिस तरह लोकतान्त्रिक प्रक्रियाओं की उपेक्षा कर रही है , संविधान की मर्यादा का पालन भी नहीं हो रहा है.28 मई को नए संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति के उपस्थिति में ही होना चाहिए था.    उन्होंने कहा कि संसद का सर्वोच्च राष्ट्रपति होता है.संसद में जो भी धार्मिक अनुष्ठान हुआ वह भी संविधान सम्मत नहीं है.राष्ट्र का धर्मनिरपेक्षता कहता है कि राष्ट्र का अपना कोई धर्म नहीं होगा तो सिर्फ हिन्दू रीति रिवाज से अनुष्ठान कराने का संविधान इजाजत नहीं देता है.सभी लोगों की इस बात पर सहमति थी की लोकतंत्र और संविधान को समाप्त कर भाजपा हिन्दू राष्ट्र बनाने की ओर कदम बढ़ा चुकी है.        अल्पसंख...