संदेश

हम छोड़कर आए इन सभी नेताओं का कांग्रेस में स्वागत

चित्र
* जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी अवाम पार्टी  में   मची भगदड़ पटना।  बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के प्रखर नेतृत्व का असर दूसरे दलों पर भी अब दिखाई देने लगा है। इसके परिणाम स्वरूप हम के गोपालगंज जिला अध्यक्ष हसीब अख्तर खां के नेतृत्व में प्रखंड अध्यक्षों समेत तमाम पदाधिकारी आज कांग्रेस में शामिल हो गये। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने हम छोड़कर आए इन सभी नेताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवायी। जो नेता हम छोड़कर कांग्रेस में आये उनमें प्रमुख हैं - शमसुल सरीन, प्रमोद कुमार, रहमत अली, राकेश कुमार तिवारी, सत्तार अली, डा0 विनोद यादव, मोती जयसवाल, कमरूद्दीन अंसारी। इसके अलावा चम्पारण के लब्ध प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं नेत्री डा0 कुमकुम सिंहा ने भी कांग्रेस के नये कलेवर प्रभावित होकर आज इसकी सदस्यता ग्रहण कर ली।   आलोक कुमार 

मोदी सरकार के अधीन हमारी बहू-बेटियों की अस्मत के साथ खिलवाड़

चित्र
  * मोदी सरकार महिलाओं की अस्मत पर ग्रहण-डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह *मोदी के अहंकार पर चला सुप्रीम कोर्ट का बुलडोजर-डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह पटना। अन्धकार चाहे जितना साजिश कर ले सूरज की किरण को रोशन होने से नहीं रोक सकता। मोदी के अहंकार पर बुलडोजर चलाकर सुप्रीम कोर्ट ने इसी सत्य को साबित किया है। उक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज सदाकत आश्रम में आयोजित बिहार महिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष के शपथग्रहण व अभिनन्दन समारोह में कही।     बेगम शरबत जहां फातिमा आज बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण की। इस अवसर पर बोलते हुए डा0 सिंह ने कहा कि महिला देश की आधी आवादी है फिर भी मोदी सरकार के अधीन हमारी बहू-बेटियों की अस्मत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मणिपुर में जो हुआ उससे पूरी मानवता शर्मसार हुई। इससे पहले महिला पहलवानों के साथ भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अश्लील हरकत की लेकिन आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई। डा0 सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के अधीन देश की महिलाओं की इज्जत और आबरू महफूज नहीं है। सच कहूं तो मोदी सरकार महि...

भारत के नवयुवा पीढ़ी में कांग्रेस की विचारधारा का बीजारोपण किया जा सके

चित्र
  सेवादल यंग ब्रिगेड कांग्रेस का बी0एस0एफ-डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह पटना.सेवा दल एक मोर्चा संगठन है और इसका यंग ब्रिगेड मोर्चे पर तैनात लोगों की पहली कतार में खड़े होने वाले लोग हैं. कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने यंग ब्रिगेड की स्थापना 20 अगस्त,2018 को इसलिए की थी ताकि भारत के नवयुवा पीढ़ी में कांग्रेस की विचारधारा का बीजारोपण किया जा सके.     उक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रथम राज्य स्तरीय बैठक को सम्बोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में यंग ब्रिगेड की जिम्मेवारी ठीक वही है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बी0एस0एफ की होती है.आज सेवादल यंग ब्रिगेड के पांच वर्ष पूरा होने पर इसे संकल्प दिवस के रूप में पार्टी मुख्यालय, सदाकत आश्रम में मनाया गया. इस अवसर पर डा0 सिंह ने कहा कि सेवादल कांग्रेस का रीढ़ है और इसका महत्व मुझको तब समझ में आयी जब मैं बांका के मंदार पर्वत से पटना के गांधी मैदान की पदयात्रा पर निकला था. सेवादल के कार्यकर्ताओं ने हाड़ हिला देनेवाली ठंढ में भी अपने अनुशासन से डिग...

देश में कानून का राज, साजिशकर्ता होगा नाकाम – डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह

चित्र
  * देश में कानून का राज, साजिशकर्ता होगा नाकाम – डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह * मोदी के साजिश का हुआ पर्दाफाश – डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह * कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मनाया प्रदेशभर में जश्न, प्रदेश कार्यालय में आज भी बंटी मिठाइयां पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने राहुल गाँधी के मसले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद आज मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जो लोग ये समझते थे कि देश की न्यायिक व्यवस्था को तोड़ मरोड़ कर मनचाहा परिणाम प्राप्त कर लेंगे ये उनकी ग़लतफ़हमी थी.आज उनको मुँह की खानी पड़ी है. मोदी के साजिश का पर्दाफाश हो चुका है.  देश में क़ानून का राज चलता है, साजिश करनेवाले कामयाब नहीं हो पायेंगे. डॉ. सिंह ने ये बातें आज पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही.            इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता. हमारे नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र पूंजीपतियों द्वारा देश को पहुँचाये जा रह...

मामले को जांच करने का भी जिम्मा दिया

चित्र
 गया. जनता दरबार स्थगित रहने के बावजूद समाहरणालय में कई व्यक्तियों को आए देखते हुए ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने उनकी समस्याओं को सुना. आज जनता दरबार में आये हुए लगभग 150 व्यक्तियों के मामले को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.        आवेदकों के कई मामलों में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी यथा उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी संबंधित प्रखंड के नामित जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि द्वारा मामले को जांच करने का भी जिम्मा दिया गया है.            जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास / मुख्यमंत्री आवास योजना से संबंधित आए मामलों को जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को संबंधित आवेदनों को यथाशीघ्र जांच करते हुए पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए अग्रेतर कार्य करने का निर्देश दिया.        जनता दरबार में कई व्यक्तियों ने भूमि विवाद, आपसी ...

मुआवजे का त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया

चित्र
 * जिला में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं के तहत किये जा रहे भू-अर्जन कार्य को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक * मुआवजा भुगतान के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष कैंप लगाकर भू-धारियों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने का निर्देश * बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के 89 पथों का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र होगा शुरू, तीन अलग-अलग पैकेज के तहत निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में नालंदा.जिला में विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज समीक्षा बैठक की.विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं- हिलसा बाईपास (पूर्वी), इस्लामपुर बाईपास, नूरसराय बाईपास, नूरसराय-सिलाव पथ, तेलमर नरसंडा सालेपुर पथ, राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (बख्तियारपुर- रजौली खंड) के फोरलेन निर्माण, भारतमाला परियोजना के तहत एनएच-119 डी (आमस-रामनगर) पथ,दरियापुर वीयर आदि परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन कार्य की एक-एक कर समीक्षा की गई.           हिलसा पूर्वी बाईपास के लिए 6 मौजे के 548 अवार्डी से लगभग 47 एकड़ भूमि अर्जित की गई है.इनम...

‘राहुल तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारों से घंटों गूंजता रहा

चित्र
 *  गांधी  बनाम गोडसे की लड़ाई में  गांधी  की जीत-डा0 अखिलेश प्र0 सिंह पटना. यह मामला भले ही मोदी सरनेम का दिखायी देता है, लेकिन वास्तव में यह गांधी बनाम गोडसे की विचारधारा की लड़ाई थी जिसमें  गांधी की जीत हुई. यह नफरत पर मोहब्बत की जीत है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाना इस बात का सबूत है कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं.उक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कही. वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए सैंक़ड़ों कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं को अपने वरचुअल सम्बोधन में बोल रहे थे. डा0 सिंह ने आगे कहा कि यह न्याय की जीत है और कांग्रेसियों के लिए बहुत बड़ी राहत है कि राहुल जी की आवाज संसद में फिर से गूंजेगी और वह 2024 का चुनाव लड़ सकेंगे. उन्होंने कहा कि साजिश से सच्चाई नहीं छुपती. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक राजनीतिक  दुष्चक्र के तहत राहुल जी को झूठे मुकदमों ...