वास स्थल विहीन लाभुकों के लिए अविलंब उपलब्ध कराएं भूमि : जिलाधिकारी
वास स्थल विहीन लाभुकों के लिए अविलंब उपलब्ध कराएं भूमि : जिलाधिकारी आवास योजना के तहत लंबित योजनाओं की पूर्णता के लिए करें सार्थक प्रयास एसएलडब्ल्यूएम क्रियान्वयन वाले पंचायतों में शत-प्रतिशत लाभुकों से यूजर चार्जेज का कलेक्शन कितना किया जाना सुनिश्चित जिलाधिकारी द्वारा की गयी ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों की गहन समीक्षा स्वच्छता पर्यवेक्षकों का चयन पूर्ण पारदर्शी एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप करने का निर्देश बेतिया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज समाहरणालय सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, इंदिरा आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना, आधार अपडेशन, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा, प्लांटेशन आदि की विस्तृत समीक्षा की गयी। उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार द्वारा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की जानकारी पावर प्रेजे...