संदेश

लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के बैनर से ‘जागते रहो‘ नुक्कड़ नाटक सोमवार 02 अक्टूबर

चित्र
 बोधगया. अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर दो अक्टूबर से लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान चलाया गया. लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के बैनर से ‘जागते रहो‘ नुक्कड़ नाटक सोमवार 02 अक्टूबर को गांधी चौक, बकरौर, छपरा और बसाढी में. मंगलवार 03 अक्टूबर को मटिहानी, सर्वाेदयपुरी, खजवती और मोचारिम. बुधवार 04 अक्टूबर को पत्थलगढ़,शेखवारा, परसावां और महुडर. गुरुवार 05 अक्टूबर को जानपुर, भागलपुर, पडरिया और   दोमुहान. शुक्रवार 06 अक्टूबर को मस्तीपुर, प्रज्ञा बिहार, रामपुर और कटोरबा में  प्रस्तुत किए गए.    इस अभियान की शुरुआत गांधी चौक, बोधगया से  कला जत्था का कार्यक्रम सुबह नौ बजे से शुरू होकर 10 बजे तक चला. बोधगया प्रखंड के लगभग 20 गांव में कलाजत्था के माध्यम से मंहगाई, बेरोजगारी,सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाने तथा नफरत के खिलाफ प्रेम बढ़ाने और लोकतंत्र की बहाली के लिए नाटक, गीत के माध्यम से प्रदर्शन किया गया.लोगों के बीच में जन जागरण पैदा करने के बाद 6 अक्टूबर को शाम 6 बजे कटोरवा गांव में समाप्त हो गया.   संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिव...

मिलर हाई स्कूल के मैदान में यह समारोह 26 अक्टूबर को

चित्र
26 अक्टूबर को होगा डा0 श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह पटना। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री स्व0 डा0 श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह 26 अक्टूबर, 2023 को आयोजित होगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पटना स्थित मिलर हाई स्कूल के मैदान में यह समारोह आयोजित किया जायेगा।    इस संदर्भ में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज अधिकारिक तौर पर तिथि की घोषणा की। इसके लिए प्रदेश भर से आये आयोजन समिति के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने भारत सेवक समाज के सभागार में एक विस्तृत बैठक की, जिसमें डा0 श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह के आयोजन से संबंधित पदाधिकारियों ने तैयारी के संदर्भ में अपने-अपने विचार रखें।      आयोजन की तिथि को लेकर विचार-विमर्श किया गया। आज तैयारी समिति की पहली बैठक थी, जिसकी अध्यक्षता डा0 सिंह ने की। दशहरा पूजा की वजह खुले जगह की किल्लत के कारण इस जयंती को 21 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर को रखनी पड़ी है।       गौरतलब है कि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह सन् 2000 से ही ...

लोगों की समस्याओं, शिकायतों से अवगत हुए जिलाधिकारी

चित्र
 लोगों की समस्याओं, शिकायतों से अवगत हुए जिलाधिकारी जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान बेतिया। पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना।     जनता दरबार में कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।     जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल-90 मामले आये, जिसमें राजस्व शाखा के 40, आवास के 05, सामाजिक सुरक्षा के 05, आपूर्ति के 05, गृह रक्षा वाहिनी के 10 सहित अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल हैं। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया।  आज के जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें भागवत प्रसा...

पंचायत स्तरीय कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश

चित्र
  जिलाधिकारी ने रहुई में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक । जन संवाद में प्रखंड से संबंधित बताई गई समस्याओं/आवश्यकताओं के आलोक में योजना को लेकर की गई चर्चा, संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश... नालंदा।आज रहुई प्रखंड के देकपुरा एवं हुसैनपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों द्वारा प्रखंड से संबंधित मुख्य समस्याओं/आवश्यकताओं के बारे में बताया गया।      इन समस्याओं के समाधान तथा अन्य आवश्यकताओं से संबंधित योजनाओं की फिजिबिलिटी को लेकर जिलाधिकारी ने प्रखंड सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।     सभी पात्र एवं वंचित लोगों का राशन कार्ड बने, इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। विद्युत संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए विशेष शिविर लगाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति ग्रामीण को दिया गया। विद्युत दोष के कारण बंद राजकीय नलकूपों के संदर्भ में तुरंत निकटतम ट्रांसफॉर्मर से कनेक्शन लेकर क्रियाशील करने का न...

महादलित टोला स्थित नवनिर्मित सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया

चित्र
  नालंदा। इस जिले के जिलाधिकारी ने रहुई में अमृत सरोवर, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई , अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अम्बा एवं अम्बा महादलित टोला में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का  निरीक्षण किया। अम्बा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियमित उपस्थिति एवं आयुष्मान भारत कार्ड के लिए कैंप लगाने का निर्देश दिया।     रहुई प्रखंड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के उपरांत आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने प्रखंड के अम्बा पंचायत स्थित अमृत सरोवर, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं महादलित टोला स्थित नवनिर्मित सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई को सुचारू रूप से चलाने का निर्देश दिया गया। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अम्बा में चिकित्सक एवं कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस केंद्र पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप लगाने को कहा गया।      अम्बा पंचायत के महादलित टोला में नवनिर्मित सामुदायिक भवन सह वर्क शेड के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने भवन निर्माण की गुण...

इंडिया गठबन्धन बनने के बाद से ही भाजपा के बोल बिगड़े

चित्र
 राम और रावण की उल्टी पहचान कर रही है भाजपा : डॉ. अखिलेश   पटना।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने भाजपा के द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। डा0 सिंह ने कहा कि जिसके पैर के नीचे से जमीन खिसकने लगती है उसका मानसिक संतुलन बिगड़ने लगता है। फिर आदमी प्रलाप करने लगता है भाजपा वही कर रही है।  बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इंडिया गठबन्धन बनने के बाद से ही भाजपा के बोल बिगड़े हुए हैं। दरअसल भाजपा और पूरा संघ कुनवा बौद्धिक दिवालियेपन का शिकार हो गयी है। ये राम और रावण में फर्क करना भी भूल गये हैं। इसलिए नाथूराम गोडसे की पूजा करते हैं और महात्मा गांधी की भत्सना करते हैं। जिस महात्मा ने जीवन भर रघुपति राघव राजा राम प्रार्थना गाया हो और अंतिम साँस हे राम बोलकर ली हो, ऐसे राम भक्त के हत्यारे को पूज कर भाजपा यह साबित कर रही है कि वे गोडसे को राम मानते हैं । सत्ता के अहंकार में भाजपा नेताओं की मति भ्रष्ट हो गयी है और उनकी दृष्टि क्षीण हो गयी है इसलिए वे रावण और राम की ...

अनिश्चितकालीन 29 सितंबर से हड़ताल जारी

चित्र
  पटना। बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अनिश्चितकालीन 29 सितंबर से हड़ताल जारी है। आज गुरूवार को सातवां दिन है। इस ओर सरकार के द्वारा वादाखिलाफी की जा रही है।     विदित हो कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन द्वारा अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने पर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय को दुगना करने का वादा किया गया था, साथ ही साथ माननीय तेजस्वी यादव जी द्वारा लगभग अधिकांश चुनावी सभा में भी इस आशय का आश्वासन दिया गया था।      मानदेय दुगना करने की बात तो छोड़ दिया जाए अभी तक प्रतिनिधि मंडल से मिलने तक का कष्ट नहीं किया गया। ज्ञातव्य है की वर्तमान वर्ष में जनवरी माह से मार्च माह के बीच लगातार तीन महीने तक संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में आहूत चरणबद्ध आंदोलन के दरम्यान निदेशक आईसीडीएस एवं प्रधान सचिव समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिए गए आश्वासन पर भरोसा करते हुए संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा चरणबद्ध आंदोलन के अंतिम चरण का राज्यव्यापी विशाल प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया था।      तीन महीने बाद 26 जुलाई 2023 को जब संयुक्...