संदेश

अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एनडीए का कुनवा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया

चित्र
 जमीनी नेताओं के आकर्षण का केन्द्र है कांग्रेसरू डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह पटना। प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है और खामियाजा भुगत रही है भाजपा की नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन। कारण है एनडीए के घटक दलों से पलायन का सिलसिला। इसका एक नजारा कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज फिर देखने को मिला जहाँ एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों नेता अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एनडीए का कुनवा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। गौरतलब है कि जब से डा0 सिंह ने प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाली है तब से भाजपा समेत उसके सभी सहयोगी दलों से नेता और कार्यकर्त्ताओं का कांग्रेस में आने का सिलसिला जारी है।        आज रालोसपा की पूर्व गया जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला परिषद सदस्य श्वेता सिंह यादव कांग्रेस नेतृत्व के तेबर में आये बदलाव से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उसी तरह भाजपा नेत्री एवं गया जिला परिषद सदस्य संगीता चौधरी ने भी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनका कहना ...

लोहिया पथ चक्र फेज-1 का फीता काटकर लोकार्पण

चित्र
मुख्यमंत्री ने लोहिया पथ चक्र फेज-1 का किया लोकार्पण पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पंत भवन, नेहरू पथ स्थित लोहिया पथ चक्र फेज-1 का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने आज शुरू किये गये विश्वेश्वरैया भवन, नेहरू पथ यू-टर्न अंडरपास और दारोगा राय पथ से नेहरू पथ को जोड़ने वाले अंडरपास का जायजा लिया।बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया ।     इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोहिया पथ चक्र के शेष निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि काम बेहतर ढंग से हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखते हुए काम में तेजी लाएं ताकि लोगों को आवागमन में और अधिक सहूलियत मिल सके।उन्होंने कहा कि जब लोहिया पथ चक्र पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जायेगा तो वाहनों का परिचालन और अधिक सुगम होगा। बोरिंग कैनाल रोड की तरफ भी लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि लोहिया पथ चक्र के निर्माण कार्य की प्रगति को हम बराबर आकर देखते रहे हैं।   ...

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया

चित्र
नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से हराया नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से हराया. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया. 2023 वर्ल्ड कप का यह दूसरा उलटफेर है. हाल ही में अफगानिस्तान ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हराया था. अब नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया.        आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 15वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच कमाल का मुकाबला देखने को मिला. हाल में जो काम अफगानिस्तान ने चैंपियन टीम इंग्लैंड के खिलाफ किया था वही अब नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका से कर दिखाया है. नीदरलैंड की तरफ से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 78 रन की पारी खेली और टीम के स्कोर को 246 रन पर पहुंचा दिया. जवाबी कार्यवाही में नीदरलैंड के गेंदबाज साउथ अफ्रीका पर शुरू से शिकंजा कसते नजर आए. नीदरलैंड की तरफ से 3 गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए. वहीं, लोगन वैन वीक ने 3 विकेट झटके. अंत में नीदरलैंड ने इस मैच में साउथ अफ्रीका को 38 रन से रौंदकर बड़ा उलटफेर कर दिया है.         वन डे विश्...

धर्मांतरण विरोधी कानून का उल्लंघन करने का आरोप

चित्र
 नो बेल फादर सेबेस्टियन फ्रांसिस बाबू इज इन नैनी जेल धर्मांतरण विरोधी कानून का उल्लंघन करने का आरोप नैनी.इलाहाबाद धर्मप्रांत के द्वारा 'साक्षी' नामक डायोसेसन पत्रिका के मुख्य संपादक फादर सेबेस्टियन फ्रांसिस बाबू को धर्मांतरण विरोधी कानून 2021 का कथित उल्लंघन का आरोप लगाकर नैनी पुलिस ने मुख्य संपादक को गिरफ्तार कर नैनी जेल भेज दी है.उनके साथ तीन और है.आज बेल देने पर फैसला था.जिसे बढ़ाकर 25 अक्टूबर कर दी गयी है.इस तरह 'नो बेल फादर सेबेस्टियन फ्रांसिस बाबू इज इन द नैनी जेल' साबित हुआ.       कानपुर से सोनभद्र तक 13 जिलों वाले रोमन कैथोलिक के इलाहाबाद धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष  फादर लुईस मैस्करेनहास ने कहा है कि मुझे एक बार फिर यह बताते हुए दुख हो रहा है कि फादर सेबेस्टियन फ्रांसिस बाबू और अन्य तीन की जमानत 25 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है. एक बार फिर हम ईश्वर की इच्छा के सामने समर्पण करते हैं और फादर के लिए प्रार्थना करते हैं.  क्या है मामला     इलाहाबाद धर्मप्रांत के जाने-माने-पहचाने वाले हस्ति है जमानत नहीं पिता अभी भी नैनी जेल में हैं फ...

आज विश्व खाद्य दिवस

चित्र
लातेहार.आज विश्व खाद्य दिवस है.इसकी स्थापना 16 अक्टूबर 1945 को हुई थी.इसे संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. एफएओ संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो भुखमरी की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करती है.इस साल भारत को 111 वां स्थान मिला है. ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएसआई) 2023 की लिस्ट में दुनियाभर के 125 देशों में भारत का 111 वां स्थान मिला है.रिपोर्ट में भारत के पड़ोसी देशों की स्थिति बेहतर है.हंगर इंडेक्स की लिस्ट में पाकिस्तान की रैंकिंग 102, बांग्लादेश की 81, नेपाल की 69 और श्रीलंका की 60 है.भारत की रैंकिग में लगातार तीसरे साल गिरावट दर्ज की गई है.ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 28.7 स्कोर के साथ भारत में भुखमरी की स्थिति को गंभीर बताया गया है. इससे पहले 2022 में 121 देशों की लिस्ट में भारत 107 नंबर पर था. 2021 में भारत को 101वां रैंक मिला था.       स्थापना के 78 साल एवं हंगर इंडेक्स के जारी होने के बीच वर्ल्ड फूड एंड सेफ्टी डे 2023 की थीम ( (World Food Safety Day 2023 Theme)) है- ‘खाद्य मानक जीवन बचाते हैं.इस ...

मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग को जांचकर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया

चित्र
  'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 117 लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश  पटना । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 117 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।             आज जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, जल संसाधन विभाग, उद्योग विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, परिवहन विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग योजना एवं विकास विभाग, पर्यटन विभाग, भवन ...

17 बार रक्तदान करके महाकल्याण

चित्र
पटना.समग्र दृष्टिकोण एक कल्याणकारी जीवन है.वह भली भांति नीरज आर्यन जानते हैं. नीरज आर्यन अपने मानव जीवन में अच्छी तरह से पहचानते और उसका अनुसरण भी करते हैं.25 साल का ग्रामीण परिवेश से आने वाले नीरज आर्यन जीवन के मानसिक, सामाजिक और व्यावसायिक पहलू को आपस में जोड़ने में कामयाब हो रहे हैं.रक्तदान करने वाले लोगों में 17 बार रक्तदान करके महाकल्याण करने वाले नीरज आर्यन मिसाल कायम कर रहे हैं.   प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सर धर्मप्रांत के पीरो पल्ली में नीरज आर्यन का घर है.यहां के पुष्पा मध्य विद्यालय में अध्ययन किये.उसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय, बिहिया में पढ़ने चले गये.यहां के प्रारंभिक शिक्षा खत्म करने के बाद गुलाम नबी आजाद कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन खामला नागपुर से शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई पूरी की.उसके बाद मधुरताई देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय नागपुर से बी.पी.एड की पढ़ाई की है.    बताया गया कि शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई करने के बाद डीपीएस (आरईएस) बिक्रमगंज रोहतास में पीईटी (खेल शिक्षक) नियुक्त हुए.वहां से बेहतर स्कोप देखते हुए उसके बाद मोंटेसरी पब्लिक स्कूल में भी पीईटी (शिक्षक) न...