संदेश

गोरखपुर धर्मप्रांत में हर्ष का माहौल

चित्र
गोरखपुर के बिशप का ताजपोशी गोरखपुर. नवनियुक्त बिशप का धर्माध्यक्षीय अभिषेक (एपिस्कोपल ऑर्डिनेशन) 5 नवम्बर को सुबह नौ बजे से किया गया. इसके बाद पवित्र यूखरिस्तीय पूजा हुआ. पूजा समापन के बाद नवनियुक्त बिशप का पदभार ग्रहण समारोह पूरे विधि विधान एवं भव्य तरीके से किया गया. इसके बाद धर्माध्यक्ष (बिशप) का उपस्थित जनों द्वारा अभिनन्दन समारोह आयोजित की गयी. धर्माध्यक्षीय अभिषेक (एपिस्कोपल ऑर्डिनेशन) समारोह का नेतृत्व सिरो मालाबार चर्च के मेजर आर्चबिशप  महामहिम जॉर्ज कार्डिनल अलनचेरी द्वारा किया गया. उनके साथ आगरा के  आर्चबिशप राफी मंजली और  बिशप थॉमस थुरुथीमट्टम सीएसटी धर्माध्यक्षीय अभिषेक के सह-समारोही अनुष्ठाता थे.      इस अवसर पर आर्चविशप लियोपोल्ड गिरेली अपोस्टोलिक नुनशियो यानी भारत एवं नेपाल के लिए पोप फ्रांसिस के प्रतिनिधि और वेटिकन सिटी के राजदूत बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहकर नये धर्माध्यक्ष का अभिनन्दन किया. इसके अलावा भारत के विभिन्न धर्मप्रान्तों के कई आर्चबिशप, बिशप, धर्मसंघीय वरिष्ठ अधिष्ठाता, प्रान्तीय अधिष्ठाता, मेजर सेमिनरी के रेक्टर, विभिन्न धर्मप...

फिलिस्तीन पर विगत 7 अक्टूबर से जारी इजरायली हमला युद्ध नहीं जनसंहार है : दीपंकर भट्टाचार्य

चित्र
फिलिस्तीन पर विगत 7 अक्टूबर से जारी इजरायली हमला युद्ध नहीं जनसंहार है : दीपंकर भट्टाचार्य अमेरिका-इजरायल पक्षी विदेश नीति भारत को मंजूर नहीं इजरायली हमले के विरोध में हो रहे नागरिक प्रदर्शनों पर रोक और पुलिस द्वारा दमन, बेहद शर्मनाक ऐतिहासिक चंपारण के बापू सभागार (बेतिया) में शुरू हुआ खेग्रामस का 7 वां राज्य सम्मेलन सम्मेलन के अवसर पर बिहार में अब तक का निकला सबसे बड़ा यु़द्ध विरोधी मार्च बेतिया। पूरे देश में किसानों व खेत मजदूरों के आंदोलन के लिए इतिहास में नाम दर्ज कराने वाली चंपारण की धरती पर आज अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा का 7 वां राज्य सम्मेलन शानदार ढंग से शुरू हुआ।बिहार के कोने-कोने से आए प्रतिनिधियों से खचाखच भरे बापू सभागार में सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा(माले) महासचिव कामरेड दीपंकर भट्टाचार्य ने संगठन को देश के हर गांव-टोले में मजबूती से स्थापित कर देने का आह्वान किया।           फिलिस्तीन पर इजराइल द्वारा जारी हमले के खिलाफ बिहार की धरती पर अबतक हुए सबसे बड़े प्रदर्शन के साथ इस सम्मेलन की शुरुआत हुई।इससे पहले भाकपा (माले) महासचिव कामरेड दी...

विकर जनरल फादर फिनटन ने कहा ईश्वर हम सभी को प्रेम, एकता और त्याग का संदेश देते है

चित्र
चुहड़ी पल्ली में ईसाई समुदाय के द्वारा पवित्र यूखरिस्तिय यात्रा निकाली गई येसु ख्रीस्त राजा तेरा राज्य आवें के नारा गूंजता रहा चुहड़ी। बेतिया धर्मप्रांत में चुहड़ी पल्ली है। आज यहां पर येसु ख्रीस्त राजा तेरा राज्य आवें के नारा गूंजता रहा।चुहड़ी पल्ली में ईसाई समुदाय के द्वारा पवित्र यूखरिस्तिय यात्रा निकाली गई।                       यूखरिस्तिय यात्रा को बेतिया धर्मप्रांत के विकार जनरल फादर फिनटन और फादर सुरेंद्र ने संबोधित किया। अपने संबोधन में विकर जनरल फादर फिनटन ने कहा ईश्वर हम सभी को प्रेम, एकता और त्याग का संदेश देते है। हम सभी को ईश्वर के वचनों को अपने जीवन मे अपनाना चाहिये और सदैव एक दूसरे की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए।          वही फादर सुरेंद्र ने कहा ईश्वर का साम्राज्य सभी के लिए खुला है, इसलिए ईश्वर द्वारा प्राप्त उपकारों और वरदानों के लिए हम मानव को कृतज्ञ रखना चाहिए और एक दूसरे मानव को अपने समान प्यार करना चाहिए।                   यूखरिस्तिय...

किसानों के कल्याण एवं उत्थान के लिए संचालित की जा रही है विभिन्न प्रकार की योजनाएं

चित्र
गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली एवं बिचौलियों की सक्रियता पर की जाएगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी किसानों के कल्याण एवं उत्थान के लिए संचालित की जा रही है विभिन्न प्रकार की योजनाएं रामनगर प्रखंड के खटौरी पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन रामनगर । जिला प्रशासन द्वारा आज रामनगर प्रखंड के खटौरी पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर जन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग/कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई।                    जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में सिर्फ योजनाओं की जानकारी ही नहीं दी जा रही है बल्कि इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों के और बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्रामीणों से सुझाव एवं प्रतिक्रिया भी ली जा रही है। आपके सुझावों एवं प्रतिक्रियाओं पर निश्चित रूप से अमल कराया जायेगा।         ...

इन टीमों के बीच 4 से 6 नवंबर तक आपसी द्वंद

चित्र
बिशप माइकल मिंज स्मारक इंटर स्कूल फुटबॉल मैच प्रतियोगिता शुरू गुमला.आज शनिवार है.गुमला धर्मप्रांत के संत पैट्रिक स्कूल के द्वारा बिशप माइकल मिंज स्मारक इंटर स्कूल फुटबॉल मैच प्रतियोगिता शुरू की गयी.इस प्रतियोगिता की शुरूआत गुमला धर्मप्रांत के प्रशासक फादर लिनुस पिंगल एक्का  ने दीप प्रज्वलन कर किया.इसमें गुमला धर्मप्रांत के अल्पसंख्यक 12 स्कूल के लड़कों की टीम और 13 लड़कियों की टीमों के साथ एसएस स्कूल ब्यॉज की टीम भी भाग ले रही है.इन टीमों के बीच 4 से 6 नवंबर तक आपसी द्वंद चलेगा.         गुमला धर्मप्रांत के प्रशासक फादर लिनुस पिंगल एक्का ने कहा कि गुमला धर्मप्रांत की स्थापना 28 मई, 1993 को पोप जॉन पॉल द्वितीय के द्वारा रांची के महाधर्मप्रांत से अलग कर दिया.रांची महाधर्मप्रांत से अलग होने के बाद गुमला धर्मप्रांत के प्रथम बिशप माइकल मिंज को बनाया गया.उन्होंने धर्मप्रांत को शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की है. इसके बाद गुमला धर्मप्रांत के द्वितीय बिशप पौल अलोसियुस लकड़ा बने.महामारी कोरोना के शिकार 2021 में हो गये.तब से गुमला धर्मप्रांत के प्रशासक फादर लिनुस पिंगल एक्का हैं...

बिशप अभिषेक 5 नवंबर को 9 बजे से

चित्र
  ऐतिहासिक नगरी गोरखपुर में कैथोलिक गोरखपुर धर्मप्रांत के बिशप डॉ मैथ्यू नेलिकुन्नेल सीएसटी का बिशप अभिषेक 5 नवंबर को  गोरखपुर.गोरखपुर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्वी भाग में, नेपाल की सीमा के पास, गोरखपुर ज़िले में स्थित एक प्रसिद्ध नगर है.इस लिए और गोरखपुर विशेष हो जाता है यहां के सदर सीट से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बंपर जीत दर्ज कराई है.इसी ऐतिहासिक नगरी गोरखपुर में कैथोलिक गोरखपुर धर्मप्रांत के बिशप डॉ मैथ्यू नेलिकुन्नेल सीएसटी का बिशप अभिषेक 5 नवंबर को 9 बजे से होने जा रहा है.            मालूम हो कि सिरो-मालाबार मेजर आर्चीपिस्कोपल चर्च के बिशपों की धर्मसभा ने, मोस्ट रेव थॉमस थुरुथिमट्टम द्वारा प्रस्तुत देहाती देखभाल से इस्तीफा स्वीकार करने के बाद, फादर डॉ मैथ्यू नेलिकुन्नेल को चुना.उसके बाद संत पिता फ्रांसिस ने अधिकारिक तौर पर डॉ मैथ्यू नेलिकुन्नेल (53), सीएसटी, को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के बिशप के रूप में अपनी सहमति दी थी. फादर मैथ्यू नेलिकुन्नेल का जन्म 13 नवंबर, 1970 को इडुक्की के इपार्ची में मारियापुरम में हुआ था.1...

बालू माफियाओं ने 250करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की

चित्र
 *बालू माफिया को राजद-जदयू सरकार का पूरा संरक्षण * सुभाष यादव, अरुण यादव, राधाचरण सेठ बड़े बालू माफिया * गैंगवार, पुलिस और खनन अधिकारियों पर हमले की 50 घटनाएँ * 14 महीनों में दो दर्जन लोग मारे गए, हजारों चक्र फायरिंग, मशीनें फूँकी गईं * बालू माफियाओं ने 250करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की पटना.बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में बालू माफिया को राजद-जदयू का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए नीतीश सरकार इन पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल है.पुलिस का मनोबल टूट चुका है और सशस्र खनन पुलिस बल के गठन की बातें हवा में रह गईं.         उन्होंने कहा कि लालू और बालू का पुराना रिश्ता राजद के सत्ता में आने से बालू माफिया के दुस्साहस में बदल गया, इसलिए इस सरकार के 14 महीनों में गैंगवार, पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों पर हमले की 50 से अधिक घटनाओं में दो दर्जन लोग मारे जा चुके हैं.गैंगवार में हजारों राउंड गोली चल चुकी है और दो दर्जन पोकलेन मशीनें फूंकी जा चुकी हैं.       श्री मोदी ने कहा कि राजद के पूर्व विधायक अरुण...