संदेश

आज से ईसाई समुदाय का दुख भोग शुरू

चित्र
  आज राख बुध  पटना. आज राख बुध है.आज से ईसाई समुदाय का दुख भोग शुरू हो गया है.प्रेरितों की रानी ईश मंदिर,कुर्जी में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे.आज सुबह साढ़े छह बजे प्रथम मिस्सा और आठ बजे द्वितीय मिस्सा अर्पित किया गया.दोनों मिस्सा के दौरान भक्तों के माथे पर पुरोहित ने राख से क्रूस का चिंह बनाया,यह एहसास दिलाया कि आप मिट्टी हो और मिट्टी में मिल जाओंगे.इसके आलोक में प्रभु येसु ख्रीस्त के हमराही बन जाए.    इन दोनों मिस्सा में भाग लेने वाले भक्तों के लिए क्रूस का रास्ता साढ़े तीन बजे से किया गया.उसके बाद फिर पांच बजे से क्रूस रास्ता किया गया.इसमें शामिल होने वाले को भी पुरोहित ने माथे पर राख से क्रूस से चिंह बनायी.इसके बाद पवित्र मिस्सा शुरू हुआ.मिस्सा का नेतृत्व फादर दिनेश टोप्पो ने किया.उनके नेतृत्व में फादर लौरेंस पास्कल,फादर मथियस जोशी आदि पुरोहित शामिल थे.     बताया जाता है कि विश्वासियो के माथे पर राख लगाई जाती है.ख्रीस्तियों और कैथोलिक कलीसिया के लिए आज का दिन यानी राख बुधवार बड़ा महत्व का दिन होता है.कैथोलिक कलीसिया के पूजन विधि कलेंडर के अनुसार आज से उ...

अब लखनऊ धर्मप्रांत के फादर डोमनिक पिंटो को गिरफ्तार कर लिया

चित्र
धर्मांतरण के नाम पर इलाहाबाद धर्मप्रांत के फादर सेबेस्टियन फ्रांसिस बाबू  गिरफ्तार लखनऊ. क्रिसमस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी ने ईसाई धार्मिक नेताओं को घर पर बुलाकर क्रिसमस की शुभकामनाएं और बधाई दी थी. इस अवसर पर ईसाई धार्मिक नेताओं ने ईसाई समुदाय की समस्याओं को प्रधानमंत्री के समक्ष नहीं उठाने से ईसाई धार्मिक नेताओं के बीच मनमुटाव और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया.    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर चुनिंदा चर्च के प्रमुखों को क्रिसमस पर्व के अवसर पर 25 दिसंबर, 2023 को निमंत्रण दिया था.इसमें भाग लेने वालों में मुंबई के आर्चबिशप सह कार्डिनल ओसवाल्ड ग्रेसियस, दिल्ली  के आर्चबिशप अनिल जोसेफ थॉमस कूटो आदि प्रमुख थे.मौके पर देश और कलीसिया की समस्याओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष नहीं रखने पर जेसुइट्स के दो पुरोहितों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया था.इसका आईएमएस के दो पुरोहितों ने जमकर विरोध किया है.       प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी को लेकर पुरोहितों के बीच द्वंद जारी है.फादर सेड्रिक प्रकाश, फादर प्रक...

दूसरे कार्यकाल के लिए आज डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपना नामांकन भरा

चित्र
  अपने घर से करीब 500 गाड़ियों के काफिला के साथ डा0 सिंह विधान सभा पहुंचे पटना। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने राज्यसभा के अपने दूसरे कार्यकाल के लिए आज अपना नामांकन भरा। आज सुबह नामांकन पत्र भरने के लिए अपने घर से करीब 500 गाड़ियों के काफिला के साथ डा0 सिंह विधान सभा पहुंचे और अपने नामांकन की प्रक्रिया पूरी की। नामांकन दो सेट में भरा गया। नामांकन भरने से पूर्व डा0 सिंह विधान सभा स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की।      आज ही सुबह अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा की उम्मीदवारी के लिए श्रीमती सोनिया गाँधी और अभिषेक मनु सिंघवी के नाम के साथ डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नाम की घोषणा की। नामांकन के अवसर पर महागठबंधन की ओर से सी0पी0आई0एम0एल0 के विधायक दल के नेता महबूब आलम एवं राजद की ओर से पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव ने उपस्थिति दर्ज करायी।       वहीं पर कांग्रेस आलाकमान की ओर से कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य तारिक अनवर एवं बिहार प्रभारी सचिव अजय कपूर खास रूप से मौजूद रहे। नामांकन भरने के बाद डा0 सिंह प...

एनडीए के तीनों राज्यसभा प्रत्याशियों को सुशील मोदी ने दी जीत की अग्रिम बधाई

चित्र
  विधानसभा से उच्च सदन तक, चारों सदनों का सदस्य बनाने पर जताया पार्टी का आभार 15 साल विधायक, 13 साल नेता प्रतिपक्ष और 10 साल उपमुख्यमंत्री रहे 33 साल के संसदीय जीवन में उठाये जनता से जुड़े अनेक मुद्दे, कभी नहीं तोड़ी मर्यादा पटना। बिहार भाजपा के सबसे कद्दावर नेता माने जाने वाले सुशील कुमार मोदी की एक जमाने में तूती बोलती थी , लेकिन आज स्थिति यह हो गई है कि सुशील कुमार मोदी को अभी तक ना तो सरकार में जगह मिली और ना ही राज्यसभा भेजा गया।  पिछली बार भी जब एनडीए की सरकार बनी थी उसे वक्त एवं उम्मीद की जा रही थी कि सुशील कुमार मोदी को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा लेकिन उसमें भी उन्हें जगह नहीं मिली थी बाद में उन्हें राज्यसभा भेजा गया लेकिन अब राज्यसभा से भी उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। बिहार से राज्यसभा की तीन सीटों पर एनडीए प्रत्याशी डॉ. भीम सिंह, धर्मशिला गुप्ता और संजय झा के नामांकन के समय उपस्थित पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तीनों प्रत्याशियों को जीत की अग्रिम बधाई दी। श्री सुशील मोदी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्य...

महागठबंधन के द्वारा चुनाव में युवा को दस लाख रोजगार देने का वादा को पूरा करने के संकल्प

चित्र
मुख्यमंत्री की पलटी मार नीति के कारण आम जनता आक्रोशित   पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटी मार है। मुख्यमंत्री की पलटी मार नीति के कारण आम जनता आक्रोशित हैं। यह सब बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष  शिव प्रकाश गरीब दास का कहना है। बिहार के युवा अब इस पलटी मार सरकार से निराश होकर विपक्ष से उम्मीद लगाए बैठी है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ही अब उनके सपने को पूरा कर सकते हैं। जिस तरह पिछले सत्रह महीने के महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में महागठबंधन के द्वारा चुनाव में युवा को दस लाख रोजगार देने का  वादा को पूरा करने के संकल्प को लेकर  लगभग दो लाख से अधिक सरकारी नौकरी की भर्ती करते हुए पूरे देश में रिकॉर्ड स्थापित किया।       विदित हो कि वर्तमान नई बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जनादेश लेकर सरकार बनाई थी जिसका नेतृत्व वर्तमान मुख्यमंत्री ही कर रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री ने  स्वतंत्र निर्णय लेकर युवाओं के लिए सरकारी नौकरी तथा रोजगार के अवसर का सृजन करने में विफल थे जिसके बाद मुख्यमंत्री जी ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के ...

हाथीपांव एक गंभीर बीमारी

चित्र
यह क्यूलेक्स नामक मादा मच्छर के काटने से होता है गया. हाथीपांव एक गंभीर बीमारी है. यह क्यूलेक्स नामक मादा मच्छर के काटने से होता है.मच्छर के माध्यम से शरीर में फाइलेरिया परजीवी प्रवेश कर जाते हैं. फाइलेरिया का असर पांच से दस साल बाद दिख सकता है.  फाइलेरिया का असर पैर के अलावा हाथ में भी होता है. फाइलेरिया की वजह से महिलाओं में स्तन का सूज जाना तथा पुरुषों में हाइड्रोसील का होता है. फाइलेरिया हो जाने पर इसका कोई इलाज नहीं है. फाइलेरिया को दवा सेवन से रोका जाता है. यानी फाइलेरियारोधी का दवा सेवन करने से माइक्रो फाइलेरिया के परजीवी मर जाते हैं और हम इससे सुरक्षित रहते हैं. साल में एक बार अभियान चला कर दवा का सेवन कराया जाता है.   इसी उद्देश्य से आज समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान में लक्षित योग्य लाभार्थियों को फाइलेरियारोधी दवा का सेवन कराया जायेगा. इस अभियान का उद्देश्य दवा सेवन करा कर लोगों को फाइलेरिया से बचाना है.         इस वर्ष एमडीए अभियान के दौरान 3002972 लोग...

जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने गया जिला अंतर्गत कुल 24 कोषांगों का गठन किया

चित्र
24 कोषांगों का गठन करते हुए पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए कार्य आवंटित किया गया। आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपूर्ण कार्यों सुव्यवस्थित ढंग से समय सीमा के अंदर संपन्न कराने एवं निर्वाचन के कार्यों का सफल संचालन के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने गया जिला अंतर्गत कुल 24 कोषांगों का गठन करते हुए पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करते हुए कार्य आवंटित किया है।     कार्मिक कोषांग सह कार्मिक कल्याण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिका री अपर समाहर्ता राजस्व श्री अंजनी कुमार को बनाया गया है। इसके अंतर्गत नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला स्थापना उप समाहर्ता,  जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कल्याण पदाधिकारी को नामित किया गया है।   प्रशिक्षण कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त को बनाया गया है। इसके अंतर्गत नोडल पदाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता राजीव रंजन, वरीय उप समाहर्ता टोनी कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एव जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को नामित किया गया है।     निर्वा...