मेहनत करेगा उसको इतना सम्मान देने का काम करूंगा: कृष्णा अल्लवारू
’जमीन पर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान : कृष्णा अल्लवारू’ पटना. कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार के नवनियुक्त प्रभारी कृष्णा अल्लावारू का भव्य स्वागत किया गया. इसके लिए खास तौर पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भर के जिलाध्यक्षों समेत तमाम पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर बने बड़े-बड़े तोरणद्वार के अलावा घोड़ा, ऊँट, बैण्डबाजा एवं नारों की गूंज के साथ कांग्रेसियों ने अपने प्रभारी का स्वागत किया. पार्टी के सभी मोर्चा संगठनों, सभी विभागों एवं प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने मेहनत और क्षेत्र में पकड़ के आधार पर कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने की बात कही. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस में जो कार्यकर्ता हैं जो नेता हैं वे बेहद मजबूत हैं.जिस प्रदेश में सालों से हमारी सरकार नहीं है वहां भी अपने कंधे पर कांग्रेस का झंडा उठाया है और ये छोटी बात नहीं है. मैं बिहार...