संदेश

प्रभु येसु ख्रीस्त की मां मरियम ने एलिज़ाबेथ का अभिवादन किया

चित्र
 प्रभु येसु ख्रीस्त की मां मरियम ने एलिज़ाबेथ का अभिवादन किया बेतिया. प्रभु येसु ख्रीस्त की मां मरियम ने एलिज़ाबेथ का अभिवादन किया, जॉन बैपटिस्ट ने मरियम के गर्भ में येसु मसीह की उपस्थिति को स्वीकार करने के लिए छलांग लगाई, और एलिज़ाबेथ पवित्र आत्मा से आच्छादित हो गई.उसने घोषणा की कि मरियम को येसु की माँ बनने के लिए मानवता द्वारा हमेशा के लिए सम्मानित किया जाएगा , और यह भविष्यवाणी अभी भी चल रही है.      आज मरियम और एलिज़ाबेथ के साथ मिलन का पर्व मनाया गया.बेतिया में मां मरियम के एलिजाबेथ  के साथ मिलन पर के शुभ अवसर पर ग्रोटो में पवित्र मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया. इसके बाद चर्च परिसर में माला विनती मोमबत्ती जलाकर  हुआ.जिसमें करीब 2000 से अधिक श्रद्धालु मरियम भक्ति मोमबत्ती हाथ में लेकर माला विनती किया.इस अवसर पर ग्रोटो बहुत सुंदर ढंग से सजाया गया था, समारोही मिस्सा बेतिया धर्मप्रांत के बिशप स्वामी जी  से संपन्न हुआ. आलोक कुमार

संत पिता फ्रांसिस का निधन का चालीस दिन

चित्र
 संत पिता फ्रांसिस का निधन का चालीस दिन  उनकी मृत्यु के चालीस दिन 31 मई 2025 को थे पटना.संत पिता फ्रांसिस, जिन्हें पोप फ्रांसिस के नाम से भी जाना जाता है, का 21 अप्रैल 2025 को 88 वर्ष की आयु में वेटिकन सिटी में निधन हो गया. उनकी मृत्यु के बाद, 40 दिनों की प्रार्थना अवधि मनाई गई, जो मृत्यु के बाद की प्रार्थना के लिए एक पारंपरिक ईसाई अभ्यास है.       पोप फ्रांसिस को एक सरल, विनम्र और दयालु व्यक्ति के रूप में जाना जाता था. वह गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए जाना जाता था, और उसने हमेशा सामाजिक न्याय के लिए आवाज उठाई.      पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार वेटिकन सिटी में आयोजित किया गया था. उनके अंतिम संस्कार में दुनिया भर से लोग शामिल हुए और दुनिया भर में उनके योगदान के लिए सम्मान दिया गया. आलोक कुमार

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के समक्ष धीरेन्द्र कुमार और त्रिलोकी कुमार मांझी समर्थकों संग कांग्रेस में हुए शामिल

चित्र
  लोकप्रिय समता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरू  शर्मा और त्रिलोकी कुमार मांझी ने हजारों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के समक्ष धीरेन्द्र कुमार और त्रिलोकी कुमार मांझी समर्थकों संग कांग्रेस में हुए शामिल पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में आयोजित मिलन समारोह में लोकप्रिय समता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरू शर्मा  और वरिष्ठ नेता त्रिलोकी कुमार मांझी ने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के हाथों ग्रहण किया.          बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने सदस्यता ग्रहण कराने के बाद कहा कि धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरू शर्मा और त्रिलोकी कुमार मांझी के आने से बिहार में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भविष्य के दिनों में और भी कई जिलों से महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यकर्ता जुड़ेंगे. कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने में दोनों आगत नेताओं और उनके समर्थक...

नकटा दियारा (नया टोला ) से रैंम्प /अप्रोच रोड बनाया जाए

चित्र
  पटना.पटना सदर प्रखंड में ग्राम पंचायत नकटा दियारा है.यहां के लोगों ने दीघा-दियारा रैंम्प निर्माण संघर्ष समिति बनाकर दीघा से सोनपुर के बीच नकटा दियारा (नया टोला ) से रैंम्प का निर्माण करने की मांग कर रहे हैं.इस समय दीघा दियारा से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -139, जेo पी० सेतु के समाननंतर सिक्स लेन पथ निर्माण हो रहा है. इसके आलोक में सिक्स लेन पथ में नकटा दियारा (नया टोला ) से  रैंम्प /अप्रोच रोड बनाया जाए.जिससे की  सम्पूर्ण दियारा की कनेक्टविटी पटना शहर से हो सके.              दीघा-दियारा रैंम्प निर्माण संघर्ष समिति ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नाम से सम्बोधित पत्र के माध्यम से दीघा से दियारा होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -139,जेo पी०सेतु के समाननंतर सिक्स लेन पथ से नकटा दियारा में रैंम्प /अप्रोच रोड बनाने की मांग की है.जिससे की  सम्पूर्ण दियारा की कनेक्टविटी पटना शहर से हो सके.          दीघा-दियारा रैंम्प निर्माण संघर्ष समिति ने इस मांग को लेकर पटना प्रमंडल क...

एक धार्मिक समारोह में वर्गीस चक्कलकल आर्चबिशप

चित्र
 एक धार्मिक समारोह में वर्गीस चक्कलकल को आर्चबिशप के रूप में पदस्थापित किया गया कालीकट. वेटिकन के द्वारा 12 अप्रैल को वर्गीस चक्कलकल को कालीकट के नए उन्नत आर्चडायोसिस के पहले मेट्रोपोलिटन आर्चबिशप के रूप में स्थापित किया गया.वेटिकन के प्रतिनिधि आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली के नेतृत्व में आयोजित समारोह में आर्चबिशप वर्गीस चक्कलकल को पदस्थापित की गई.     रविवार, 25 मई 2025 को सेंट जोसेफ स्कूल ग्राउंड में धार्मिक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें केरल और उसके बाहर से हज़ारों श्रद्धालु शामिल हुए.एक भव्य और प्रार्थनापूर्ण समारोह में, आर्चबिशप वर्गीस चक्कलकल को कालीकट के नए उन्नत आर्चडायोसिस के पहले मेट्रोपोलिटन आर्चबिशप के रूप में स्थापित किया गया. इस कार्यक्रम में बिशप, पादरी और सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में एक पवित्र सामूहिक प्रार्थना और आधिकारिक आदेश का वाचन शामिल था.     उपस्थित वरिष्ठ पादरियों में केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (केसीबीसी) के अध्यक्ष कार्डिनल मार बेसिलियोस क्लीमिस, आर्चबिशप मार एंड्रयूज थजाथ, आर्चबिशप थॉमस जे नेट्टो, मार जोसेफ पाम्पलेनी और बिशप एलेक...

आमदनी अठन्नी और खर्च रूपया होने से बचत करने की कोई संभावना नहीं

चित्र
आमदनी अठन्नी और खर्च रूपया होने से बचत करने की कोई संभावना नहीं                                    आमदनी से ज़्यादा खर्च होने से आर्थिक परेशानी हो रही है                                कर्ज लेकर जीवन व्यापन करने को मजबूर हैं  ईपीएस 95 पेंशनर पटना. "आमदनी अठन्नी और खर्च रूपया" एक हिंदी मुहावरा है.यह मुहावरा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन पर सटिक बैठता है.उसने 19 नवंबर 1995 को कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (ईपीएस 95) को लागू किया.ईपीएस 95 के तहत बहुत ही कम पेंशन देकर सामाजिक सुरक्षा करना शुरू किया.इस सामाजिक सुरक्षा योजना को 9 वर्षों के बाद मोदी सरकार ने 2014 में न्यूनतम पेंशन एक हजार रूपए कर दी.जो 2014 से 2025 मई माह तक न्यूनतम पेंशन एक हजार रूपए ब्रह्म लकीर साबित हो रही है. "आमदनी अठन्नी और खर्चा रूपया" — यह मुहावरा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और इसकी पेंशन योजना पर बिल्कुल सटीक बैठता है। EPFO ने 19 नवंबर 1995 को कर्...

फादर रेमी साह और फादर केरोबिन साह की बहन मार्ग्रेट माइकल का निधन

चित्र
फादर रेमी साह और फादर केरोबिन साह की बहन मार्ग्रेट माइकल का निधन बेतिया में गम पसरा बेतिया. दिवंगत मार्ग्रेट माइकल का पार्थिव शरीर को संत तरेसा हाई स्कूल के निकट आवास से नैटिविटी ऑफ द ब्लेस्ड वर्जिन मेरी चर्च में लाया गया.समारोही मिस्सा बलिदान पूर्वाह्ण 10.00बजे हुआ.वह Marian, Felix, Monica, Violet & Ladu की माँ थीं.वे सभी बेतिया के रहने वाले हैं.रविवार 25-5-25 को निधन हुआ था.वे 92 वर्ष की थीं । वे अपनी ज़िंदादिली और परोपकारी व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं. आलोक कुमार