विभिन्न चरणों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में
पटना .इंडिया गठबंधन में गठबंधन स्तर पर और पार्टी स्तर पर लगातार पहलकमियां हो रही हैं. राजद,कांग्रेस के साथ साथ भाकपा माले जमीनी स्तर पर और राज्य स्तर पर पहलकदमियों में है. बिहार में पदयात्राओं का रिकॉर्ड्स भाकपा माले ने बनाया है. माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और अन्य नेताओं की अगुवाई में तकरीबन 1500 किलोमीटर की पदयात्राएं विभिन्न चरणों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई है. दलितों, बच्चियों-महिलाओं के ऊपर हमले और अल्पसंख्यकों पर हमले की हर घटना पर माले ने प्रतिवाद किया है. राज्य में आशा,विद्यालय रसोइया,आंगनबाड़ी और सफाई कर्मियों के साथ साथ जीविका दीदियों के आंदोलन को ऐक्टू/कर्मचारी संगठनों ने नया तेवर दिया. माइक्रो फाइनेंस के कर्ज तले तबाह महिलाओं को कर्ज से मुक्ति दिलाने की बड़ी मुहिम महिला संगठन पचूं के जरिए चलाई जा रही है. दलित गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ जोरदार प्रतिरोध खड़ा किया है. बुलडोजर राज के खिलाफ माले का संगठन खेग्रामस के विधानसभा के समक्ष बार बार प्रदर्शन किया है और हर जिले में मोर्चा लिया है. दलित गरीबों के वास आवास का प्रश्न माले आंदोलन का मुख्य प्रश्न है. हज...