संदेश

सदाकत आश्रम से उठी आवाज़: वोट और हक़ चोरी के खिलाफ बिहार देगा भारत को नई दिशा” – राजेश राम

चित्र
*सदाकत आश्रम से उठी आवाज़: वोट और हक़ चोरी के खिलाफ बिहार देगा भारत को नई दिशा” – राजेश राम *कृष्णा अल्लावारू का ऐलान: बिहार बनेगा भारत की राजनीति का केंद्र, पटना की धरती से कांग्रेस देगी आज़ादी की दूसरी लड़ाई का संदेश पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आज आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश राम ने पूरे प्रदेश और देशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि नवरात्रि शक्ति, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है और यह पर्व अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इसी भावना के साथ संविधान, किसानों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए नई लड़ाई का संकल्प ले रही है.      राजेश राम ने बताया कि आगामी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की विस्तारित बैठक 24 सितम्बर 2025 को पटना स्थित सदाकत आश्रम में आयोजित होगी और यह बैठक ऐतिहासिक महत्व की है क्योंकि यह वह धरती है जहां स्वतंत्रता संग्राम के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद, महात्मा गांधी और पंडित नेहरू जैसे नेताओं ने आंदोलन ...

दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए स्टेट वाईड पैरा स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप

चित्र
 दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए स्टेट वाईड पैरा स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप पटना. बिहार सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पटल तक पहुँचाने के लिए एक ऐतिहासिक पहल करने जा रही है. समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय द्वारा Statewide Para Sports Championship 2025 की रूपरेखा तय कर दी गई है. इस प्रतियोगिता का आयोजन सितम्बर माह में राज्य के विभिन्न जिलों में किया जाएगा.     दिव्यांगजन को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनके खेल कौशल को चिन्हित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में पटना जिला में 22 दिसंबर को दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए स्टेट वाईड पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप (सामर्थ्य), 2025 के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.समाज कल्याण विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में इन खेलों का आयोजन पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग तथा मोइनुल हक स्टेडियम, राजेंद्र नगर में होगा.      पटना जिला के इच्छुक दिव्यांग प्...

वीवीपैट के संबंध में मास्टर प्रशिक्षण के रूप में प्रशिक्षण दिया

चित्र
 वीवीपैट के संबंध में मास्टर प्रशिक्षण के रूप में प्रशिक्षण दिया  नालंदा. आज दिनांक 20 सितंबर 2025 को आसन्न बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अवसर पर मोहम्मद शफीक, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन सह नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग,  की अध्यक्षता में नगर भवन, बिहार शरीफ, नालंदा में चयनित मास्टर प्रशिक्षकों को चुनाव प्रक्रिया, ईवीएम ,वीवीपैट के संबंध में मास्टर प्रशिक्षण के रूप में प्रशिक्षण दिया गया.         आसन्न विधानसभा चुनाव 2025 के आलोक में EVM सह VVPAT के साथ संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का नए 130 मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण दिया गया.आज सभी नए मास्टर प्रशिक्षकों को धर्मेंद्र प्रसाद, SLMT, सुनील कुमार, राजीव रंजन सिन्हा, कुमार राजीव रंजन, कुमार गौरव एवं वेंकटेश्वर कुमार, DMLT के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया.       इस अवसर पर  श्री आनंद विजय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा एवं मो0 शाहनवाज, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा द्वारा नए प्रशिक्षकों को प्रशिक्षक के रूप में अपने कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित क...

प्रत्याशी चयन का बिहार कांग्रेस चुनाव समिति ने सर्वसम्मति से आलाकमान को अधिकृत किया

चित्र
 प्रत्याशी चयन का बिहार कांग्रेस चुनाव समिति ने सर्वसम्मति से आलाकमान को अधिकृत किया पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में नवगठित बिहार प्रदेश चुनाव समिति की विस्तृत बैठक में मुख्य रूप से तीन बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।  सर्वप्रथम प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के सभी सदस्यों ने विस्तृत रूप से अपनी-अपनी राय रखी. और सबने अपनी राय में आलाकमान को प्रत्याशी चयन को अधिकृत करने की बात कहीं. तत्पश्चात बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने सबों को प्रत्याशी चयन प्रक्रिया को अधिकृत करने के लिए हाथ उठाकर समर्थन करने को कहा. उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने दोनों हाथ उठाकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया बैठक में 24 सितम्बर को अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक पर विस्तृत चर्चा हुई.आजादी के बाद बिहार में पहली बार सी.डब्लू सी की बैठक होगी.इस पर सभी लोगों ने अपनी-अपनी राय रखें और सभी लोग इस सी.डब्लू.सी. की विस्तारित बैठक को लेकर काफी उत्साहित दिखे.      इस बैठक की तैयारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई और उस चर्चा को कार्यरूप में लाने की बात कहीं गयी. इसी के साथ 2...

मोदी सरकार का 'राष्ट्र सेठ' अडानी को यह भेंट बिहार के पर्यावरण, किसानों और अर्थव्यवस्था को तबाह करने का षड्यंत्र है

चित्र
  पटना. आज कांग्रेसियों का मार्च सदाकत आश्रम से पूर्वाह्न 11ः15 बजे शुरू हुआ और राजेंद्र बाबू की समाधि, बांस घाट तक पहुंचा। मार्च का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने किया, जिसमें बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, कांग्रेस विधानमंडल दल नेता डॉ. शकील अहमद खान, विधान परिषद कांग्रेस दल नेता डॉ. मदन मोहन झा समेत प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और हजारों समर्थक शामिल हुए. नारों से गूंजते इस मार्च में मोदी-नीतीश सरकार को जमकर कोसा गया, और बिहार की जनता को इस ‘लूट‘ के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया. कांग्रेस स्पष्ट करती है कि हम बिहार में बिजली उत्पादन या विकास के खिलाफ नहीं हैं - बिहार को 2,400 मेगावाट की अतिरिक्त बिजली की जरूरत है, जो राज्य की बिजली मांग को पूरा कर सकती है, रोजगार पैदा कर सकती है और आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सकती है. लेकिन इस प्रोजेक्ट को जिस तरह से लागू किया जा रहा है, वह पूरी तरह से गलत है.मोदी-नीतीश सरकार अडानी को खुश करने के चक्कर में बिहार के लोगों पर जबरन दबाव डाल रही है, उनकी आवाज दबा रही है, उनके हकों को कुचल रही है और चीजों को ठीक से ...

समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए

चित्र
  बेतिया .मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत 16,04,929 निबंधित निर्माण श्रमिकों के खाते में वार्षिक वस्त्र सहायता योजना अंतर्गत उत्क्रमित सहायता राशि ₹5000 प्रति निर्माण श्रमिक की दर से कुल ₹802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपये का अंतरण किया. इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया.         मुख्यमंत्री जी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है. बिहार आज विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के नए आयाम छू रहा है, जिसमें हमारे श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है.उनके कल्याण और विकास के लिए सरकार सतत प्रयासरत है.उन्होंने श्रम संसाधन विभाग को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर छूटे हुए सभी श्रमिक भाई-बहनों का निबंधन कर उन्हें इस योजना से जोड़ा जाए और इसका लाभ दिया जाए. आलोक कुमार

जिले में 32 लाख दवा खिलाने का रखा गया है लक्ष्य

चित्र
  डीएम ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत की * जिले में 32 लाख दवा खिलाने का रखा गया है लक्ष्य * खाली पेट दवा नहीं खिलाएं,हल्का साइड इफेक्ट हो तो घबराने की आवश्यकता नहीं - डीएम * छूटे हुए बच्चों के लिए 19 सितंबर को चलेगा मॉप-अप दिवस मोतिहारी. मोतिहारी शहर के गाँधी चौक स्थित हीरालाल साह मध्य विधालय स्कुल से जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर "राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस" की शुरुआत की. इस अवसर पर डीसीएम नंदन झा ने कहा कि जिले में 32 लाख दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है.उन्होंने बताया की सभी को खाली पेट दवाए नहीं खिलाएं,हल्का साइड इफेक्ट हो तो घबराने की आवश्यकता नहीं है वहीं,छूटे हुए बच्चों के लिए 19 सितंबर को चलेगा मॉप-अप दिवस मनाया जाएगा.           मौके पर डीएम ने कहा कि जिले के सरकारी, प्राइवेट स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रो में बच्चों को पेट के कृमि से बचाव के लिए एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाई जाती है ताकि बच्चे कृमि रोगों से सुरक्षित हो सके.जिले के डीआईओ डॉ एस सी शर्मा ने बताया की 01 से 19 व...